*आग लगने से दो घर सहित सभी सामान जलकर राख। हर खबर पर पैनी नजर।* इंडिया पब्लिक न्यूज…

सीओ ने अग्नि पीड़ितों को चेक दिया। RSJ, DESK समस्तीपुर:- जिले के मोहिउद्दीननगर थाना क्षेत्र के करीमनगर पंचायत के नवादा गांव में आग‌ लगने से दो घर सहित सभी सामान जल कर खाक हो गया। मिली सूचना के अनुसार विष्णु पासवान एवं सन्तु पासवान का घर ढ़िबरी गिरने से देर रात्रि आग लगने से घर का सभी सामान जलकर नष्ट हो गया। घटना की सूचना मिलते ही विधायक राजेश कुमार सिंह की ओर से उनके प्रतिनिधि रवीश कुमार सिंह ने अग्निपीड़ितों को चावल, दाल, नमक, दियासलाई, चुरा, मीठा आदि सभी…

*पुरस्कार वितरण कार्यक्रम का आयोजन। हर खबर पर पैनी नजर।* इंडिया पब्लिक न्यूज….

Dk, desk समस्तीपुर:- लाल बहादुर राय के 40 में शहादत दिवस के मौके पर विगत 10 जनवरी को आयोजित प्रतियोगिता परीक्षा मे सफल छात्र-छात्राओं के बीच एस एफ आई जिला इकाई द्वारा सम्मान समारोह आयोजित की गई। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला सचिव आनंद कुमार एवं संचालन जिला अध्यक्ष अवनीश कुमार के द्वारा किया गया।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पूर्व एस एफ आई नेता भोला प्रसाद दिवाकर ने बताया कि वर्तमान हुकुमत जाति और धर्म के आड़ में शिक्षा का बजारीकरण कर कलम के बदले तलवार थमाने कि कोशिश कर रहा…

*केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति ने यंत्रों को हरी झंडी देकर किया रवाना। हर खबर पर पैनी नजर।* इंडिया पब्लिक न्यूज…

रमेश शंकर झा समस्तीपुर:- जिले के डॉ० राजेन्द्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा के कुलपति डॉ० रमेश चन्द्र श्रीवास्तव ने कृषि विज्ञान केंद्रों में यांत्रीकरण को बढावा देने के लिये समारोहपूर्वक  ट्रैक्टरों और अन्य यंत्रों को हरी झंडी देकर रवाना किया। इस समारोह में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए डॉ० श्रीवास्तव ने कहा कि कृषि विज्ञान केंद्रों में ट्रैक्टर एवं अन्य कृषि यंत्रों के उपयोग से किसान भी यांत्रीकरण की और आकर्षित होंगे। विश्वविद्यालय की ओर से  लैंड लेवल लेजरर, मल्टी  प्लांटर्स, पोटैटो प्लांटर्स और पोटैटो डिगर भी कृषि…

*अंग्रेजी भाषा व साहित्य में विद्यापति की धार्मिक कविताओं का समावेश अद्भुत:- कुलपति। हर खबर पर पैनी नजर।* इंडिया पब्लिक न्यूज….

रमेश शंकर झा समस्तीपुर:- जिले के पूसा में कवि कोकिल, मिथिला और मैथिली के ह्रदय सम्राट, सामान्य जनमानस के रोम -रोम में रचे-बसे महाकवि विद्यापति के धार्मिक गीतों की प्रासंगिकता सदा -सर्वदा रहेगी। चाहे गावं में गाने वाली सुबह -सुबह की “प्राती” हो या फिर भगवान शिव, राधाकृष्ण और माता काली के लिए हर स्त्री पुरुष के जुबां पर गुंजायमन “जय जय भैरवी असुर भयाओनी, पशुपति भामिनी माया”  व “कखन हरब दुःख मोर हे भोलानाथ” जैसे पवित्र गीत सबकुछ अतुलनीय ,अविस्मरणीय और अलौकिक है। डॉ० राजेन्द्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय…

*छात्रों को पढ़ाया नैतिकता का पाठ, सफलता का दिया टिप्स:- डीएसपी। हर खबर पर पैनी नजर।* इंडिया पब्लिक न्यूज….

रमेश शंकर झा समस्तीपुर:- जिले के  दलसिंहसराय अनुमंडल के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी दिनेश कुमार पाण्डेय द्वारा छात्रों के बीच चलाए जा रहे संस्कार कार्यक्रम के तहत  गुरुवार को शहर के एक निजी कोचिंग परिसर में छात्रों को नैतिकता का पाठ पढ़ाते हुए अच्छे संस्कारो को अपनाने की बात कही। इसके साथ ही उन्होंने सफलता के कई टिप्स को भी बताया। उन्होंने बच्चों से अपना परिचय करते बताया कि 2001 में हम इन्टर पास कर एयर फोर्स में गए थे, उसके बाद जब हमने डीएसपी की परीक्षा दी तो पूरे बिहार…

*को वैक्सीन का टीका लेते हुए आम जनों को प्रेरित करने का लिया संकल्प। हर खबर पर पैनी नजर।* इंडिया पब्लिक न्यूज….

DK, DESK समस्तीपुर:- वैश्विक महामारी कोविड-19 की प्रकोप से बचाव हेतु समस्तीपुर जिला अंतर्गत सिंघिया पीएचसी केंद्र पर समाजसेवियों ने को वैक्सीन का टीका लेते हुए आम जनों को प्रेरित करने का संकल्प लिया। वहीं पीएचसी सिंघिया में वरीय चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर मोहम्मद फूलहसन, डॉ० मनोजकुमार, डॉक्टर शिवजीराय, सहयोगी स्वास्थ्य कर्मी माधुरी देवी, डॉ० विभा कुमारी, डॉक्टर शवेता कुमारी एवं विश्व स्वास्थ्य संस्थान से जिला भ्रमण कर रहे अधिकारी की उपस्थिति में सब्जी उत्पादक सहकारिता कोऑपरेटिव बैंक लिमिटेड के अध्यक्ष  काला देवी, एवं राम नारायण राम भजन स्वतंत्रता सेनानी सेवा…

*विद्यापति धाम मंदिर के ठेकेदारों से मांगा वर्षो का हिसाब। हर खबर पर पैनी नजर।* इंडिया पब्लिक न्यूज…

BKG, DESK समस्तीपुर:- बीते दिन अंचल विद्यापति नगर में बिहार राज्य हिंदू धार्मिक न्यास परिषद तथा माननीय उच्च न्यायालय पटना के आदेशानुसार जिला अधिकारी समस्तीपुर को विद्यापति धाम उगना महादेव मंदिर को बिहार सरकार अपने अधीनस्थ करने का फैसला ले चुकी है। इसी संदर्भ में अनुमंडल पदाधिकारी ज्ञानेंद्र कुमार, अंचलाअधिकारी अजय कुमार अपने कार्यालय कक्ष में विद्यापति नगर मंदिर के अध्यक्ष गणेश गिरी एवं उसके कैबिनेट में कार्यरत ठेकेदार सहित पंचानंद गिरी, चतुरानन गिरी, तीर्थानन्द गिरी, नन्हे गिरी को बीते 48 वर्षों के आमदनी का हिसाब देने को कहा गया…

*किसानों को दो दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न। हर खबर पर पैनी नजर।* इंडिया पब्लिक न्यूज….

रमेश शंकर झा समस्तीपुर:- जिले के  विभूतिपुर प्रखंड अंतर्गत विशनपुर दुग्ध उत्पादक सहयोग समिति पर मिथिला दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लिमिटेड समस्तीपुर के सहयोग से अनुसूचित जाति के सदस्यों के लिए दो दिवसीय स्वच्छ दुग्ध उत्पादन प्रशिक्षण कार्यक्रम दिनांक 17/03/2021 से 18/ 03/2021 तक सहायक प्रबंधक (प्रशिक्षण ) आरएसडी देव के नेतृत्व में आयोजित एवं संचालित की गई। वहीं प्रशिक्षण संपन्न उपरांत  सभी 22 सदस्यों को स्वच्छ दूध उत्पादन हेतु कीट वितरित किया गया। किट में उच्च क्वालिटी का 5 लीटर क्षमता का स्टील का एक केन, थनैला से बचाव…

*शिविर का हुआ शुभारंभ। हर खबर पर पैनी नजर।* इंडिया पब्लिक न्यूज…

Dk, desk समस्तीपुर:- जिले के मोहिउद्दीननगर आर० बी० एस० कॉलेज अंदौर में राष्ट्रीय सेवा योजना के तत्वावधान में विशेष साप्ताहिक शिविर का शुभारंभ किया गया। वहीं शिविर का उदघाटन संयुक्त रूप से प्राचार्य डॉ० श्यामचन्द्र गुप्त व शिक्षकों ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस मौके पर प्राचार्य ने कहा कि समाजोत्थान के लिए छात्र-छात्राओं को पाठ्यक्रम के अतिरिक्त रचनात्मक भूमिका निभाने की जरूरत है। इस प्रकार के शिविर का मूल उदेश्य आज के परिवेश में स्वच्छता, स्वास्थ्य, ग्रामीण विकास की विभिन्न योजनाओं, कोविड-19 के प्रति सावधानी व पीड़ितों की सेवा…

*जीविका और कैडरों को किया सम्मानित। हर खबर पर पैनी नजर।* इंडिया पब्लिक न्यूज….

DK, DESK समस्तीपुर:- भारत में कई दशकों से कुपोषण एक प्रमुख सामाजिक चुनौती के रूप में विराजमान है। सरकारी प्रयास के साथ साथ सभी के समन्वित प्रयास से ही कुपोषण को दूर किया जा सकता है। उक्त बातें मदुदाबाद जीविका कार्यालय में पेाषण परिचर्चा की अध्यक्षता करते हुए बीपीएम मिनाक्षी कुमारी ने कही। संचालन करते हुए क्षेत्रीय प्रबंधक इन्द कुमार कांति ने कहा कि कुपोषण दूर करने की प्रयासों की समीक्षा एवं जिम्मेदार व्यक्तियों की जबाबदेही भी सुनिश्चित की जानी चाहिए।ऐसी स्थिति में भारत को विश्व की महाशक्ति बनने के…