*विशेष शिविर का हुआ समारोहपूर्वक समापन। हर खबर पर पैनी नजर।* इंडिया पब्लिक न्यूज…

Dk, desk समस्तीपुर:- जिले के   आर० बी० कॉलेज दलसिंहसराय की इकाई  राष्ट्रीय सेवा योजना द्वारा रंजन औद्योगिक प्रशिक्षण केन्द्र, गोसपुर में चल रहे सात दिवसीय विशेष शिविर का समापन समारोहपूर्वक प्रधानाचार्य डॉ० दिलीप कुमार की अध्यक्षता में  हुआ। इस कार्यक्रम की विधिवत शुरुआत दीप प्रज्वलन के साथ हुई। उपस्थित अतिथियों के स्वागत हेतु स्वयंसेवक  साक्षी, राखी, सुप्रिया आदि ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया ।अतिथियों के माल्यार्पण के पश्चात डॉ. सुनील कुमार सिंह ने उनके प्रति स्वागत उद्बोधन प्रस्तुत किया। इस समारोह में कई एक नुक्कड़ नाटक -स्वस्थ युवा:स्वस्थ भारत ,शौचालय…

*जिलाधिकारी शशांक शुभंकर ने आरसीडी, आरडबल्यूडी, एलएईओ एवं भवन निर्माण की योजनाओं की समीक्षात्मक बैठक की। हर खबर पर पैनी नजर।* इंडिया पब्लिक न्यूज…

रमेश शंकर झा समस्तीपुर:- जिलाधिकारी शशांक शुभंकर ने आरसीडी, आरडबल्यूडी, एलएईओ एवं भवन निर्माण की योजनाओं की समीक्षात्मक बैठक की।इस बैठक में जिलाधिकारी शशांक शुभंकर ने निम्नलिखित निर्देश दिए गए:- १. कार्यपालक अभियंता भवन निर्माण विभाग भवन कार्य प्रमंडल समस्तीपुर से विभिन्न योजनाओं की अद्यतन स्थिति के बारे में पूछा गया। कार्यपालक अभियंता द्वारा बताया गया कि बाबा केवल महाराज औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान पटोरी, समस्तीपुर के परिसर में 100 सैया की क्षमता वाले पुरुष छात्रावास भवन के चहारदीवारी का निर्माण कार्य चल रहा है। अप्रैल में हस्त गत कर दिया…

*टी० बी० हारेगा देश जीतेगा:- डॉ० राम कुंवर। हर खबर पर पैनी नजर।* इंडिया पब्लिक न्यूज….

DK, DESK समस्तीपुर:- जिले के दलसिंहसराय प्रखंड स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर शुक्रवार को टी० बी० हारेगा देश जीतेगा के प्रचार- प्रसार को लेकर एक बैठक प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ० राम कुंवर की अध्यक्षता में आयोजित की गई। वहीं बीसीएम प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी ने सभी का मीटिंग में स्वागत किया और कार्यक्रम को देश व्यापी बनाने के लिए सभी को कहा। वहीं सीडीपीओ निर्मला दास ने बताया कि प्रखंड में टी० बी० मरीजों को सही इलाज मिल सके इसके लिए आंगनवाड़ी सेविका  द्वारा उन्हें सही सूचना और डॉट्स केंद्र पर…

*कुवांरी कन्याओं व ग्रामीणों के साथ कलश विसर्जन किया गया।हर खबर पर पैनी नजर।* इंडिया पब्लिक न्यूज….

DK, desk समस्तीपुर:- जिले के सिंघीया में बड़े ही धूम-धाम एवं हर्षोल्लास के साथ 111 कुवांरी कन्याओं के साथ हजारों की संख्या में ग्रामीणों द्वारा कलश विसर्जन किया गया। बतादे की जिला अंतर्गत सिंघिया प्रखंड के ग्राम “भरीहार” स्थित महादेवस्थान पर 1महीने बाद 111 कन्याओं द्वारा कलश विसर्जन महादेव स्थान पोखर में किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य संचालक समिति के सदस्य लालो पासवान, मोती यादव, महादेव पौदार,शंभू यादव, अजयपासवान, राधे साहू, मोहन यादव,राज नारायण, पासवान,रंजीत यादव,अटल साहू,राजू यादव,मिथिलेश पासवान,रमेश चौपाल, अमरेशसाहू,सरवनसाहू, सोनू पंडित इत्यादि सैंकडो गणमान्य लोग उपस्थित थे।

*जिलाधिकारी शशांक शुभंकर की अध्यक्षता में शिक्षा विभाग की समीक्षात्मक बैठक। हर खबर पर पैनी नजर।* इंडिया पब्लिक न्यूज….

रमेश शंकर झा समस्तीपुर:- जिलाधिकारी शशांक शुभंकर की अध्यक्षता में शिक्षा विभाग की समीक्षात्मक बैठक की गई। वहीं बैठक में जिलाधिकारी शशांक शुभंकर के द्वारा निम्नलिखित निर्देश दिए गए:- ०१. जिलाधिकारी  द्वारा मुख्यमंत्री का संदेश  अध्ययनरत स्कूली बच्चों एवं जीविका दीदियों के बीच वितरण किया गया। ०२. जिला शिक्षा पदाधिकारी द्वारा बताया गया कि शिक्षा विभाग से 9,76,620 अध्ययनरत छात्र, छात्राओं में वितरण का लक्ष्य प्राइवेट स्कूल, सरकारी स्कूल सहित मदरसों में किया जाना है। उक्त वितरण की प्रखंडवार समीक्षा जिला पदाधिकारी द्वारा की गई। वहीं दिनांक 20/03/2021 तक शत…

*मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पत्रकारों से बातचीत की। हर खबर पर पैनी नजर।* इंडिया पब्लिक न्यूज….

RSJ, DESK पटना:- बिहार विधानमंडल परिसर में पत्रकारों से बात करते हुए मुख्यमंत्री  नीतीश कुमार ने कहा कि विधान परिषद के लिए मनोनीत सभी 12 नये सदस्यों को मेरी तरफ से बधाई है । कल ही कैबिनेट ने निर्णय के पश्चात् राज्यपाल को इसकी सूची भेज दी थी । राज्यपाल से अनुमति मिलने के बाद आज उन सभी सदस्यों को विधान परिषद के कार्यकारी सभापति ने शपथ दिलायी है । अब मनोनीत सभी सदस्यों को अपनी भूमिका निभाने का मौका मिलेगा , यह खुशी की बात है । कई सदस्य…

*एक साथ तीन स्वस्थ्य बच्चियों नें लिया जन्म। हर खबर पर पैनी नजर।* इंडिया पब्लिक न्यूज….

Rky, desk बेगूसराय/बछवाड़ा:- सरकार ने भलें हीं परिवार नियोजन कार्यक्रम के तहत दो हीं बच्चे को जन्म देने का नियम बनाया है। मगर जब भगवान की कृपा बरसती है, तो किसी का कानून नहीं चलता है। बताते चलें कि समुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बछवाड़ा में गुरुवार को एक महिला ने तीन बच्चों को जन्म दिया है। कुदरत का करिश्मा है कि तीनों बच्चे बिल्कुल हीं समान्य प्रसव से जन्म लिया है। एक साथ तीन बच्चे के जन्म लेने की खबर सुनते ही देखने वाले लोगों की भीड़ लग गई। प्रभारी चिकित्सा…

*ओम कुमार सिंह बने अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा ट्रस्ट के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष। हर खबर पर पैनी नजर।* इंडिया पब्लिक न्यूज….

ANS, DESK पटना:- अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा ट्रस्ट ने अधिवक्ता ओम कुमार सिंह सोनपुर को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है उनकी नियुक्ति बिहार में क्षत्रिय समाज के उत्थान में उनके द्वारा किए जा रहे कार्यों को देखते हुए किया गया है ओम कुमार सिंह बिहार के प्रख्यात समाजवादी नेता समाजसेवी राजा लगन देव सिंह के पुत्र हैं इनके पिता राजा लगन देव सिंह ने 1984 में सोनपुर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा का आयोजन किया था जिसमें देश के कई राजा राजवाड़े के वंशज उपस्थित थे। जिनमें कश्मीर के…

*किसानों को स्ट्रॉबेरी की खेती पर ज्ञानवर्धन के लिए भेजा गया। हर खबर पर पैनी नजर।* इंडिया पब्लिक न्यूज…

RSJ, DESK समस्तीपुर:- जिले के कृषि प्रौद्योगिकी प्रबंध अभिकरण (आत्मा) के द्वारा कृषकों को स्ट्रॉबेरी की खेती पर ज्ञानवर्धन के लिए राज्य के अंदर परिभ्रमण कार्यक्रम में परियोजना निदेशक आत्मा -सह-जिला कृषि पदाधिकारी समस्तीपुर विकास कुमार ने समस्तीपुर जिला के किसानों को स्ट्रॉबेरी की खेती पर तकनीकी ज्ञान को बढ़ावा देने एवं परिदर्शन के लिए औरंगाबाद भेजा गया।जिसका नेतृत्वकर्ता कृषि समन्वयक पंकज कुमार को बनाया गया। वहीं कृषि समन्वयक ने कहा कि स्ट्रॉबेरी कि खेती के लिए अनुकूल मौसम नवंबर से जनवरी तक होती है। स्ट्रॉबेरी को किसान अपने घर…

*कार से 18 बोतल विदेशी शराब बरामद, धंधेवाज हुआ फरार। हर खबर पर पैनी नजर।* इंडिया पब्लिक न्यूज…

Dk, Desk समस्तीपुर:- जिले के बंगरा थाने की पुलिस ने बीते रात गस्ती के दौरान रजवा गांव से एक मारुति कार सहित 18 बोतल शराब जप्त की। वहीं कारोबारी फरार हो गया।  थानाध्यक्ष अनिल कुमार ने बताया कि बुधवार की रात्रि गस्ती के दौरान सन्दिग्ध अवस्था मे एक मारुति कार को देखा गया। शक होने पर तलासी ली गयी तो गाड़ी के अंदर सिंगनेचर कम्पनी का 18 बोतल, जिसकी कुल मात्रा 13 लीटर 500 एमएल अंग्रेजी शराब बरामद किया गया। वहीं शराब सहित गाड़ी को जप्त कर ली गयी। शंका…