कल्याणपुर प्रखंड क्षेत्र में संविधान सभा की बैठक का आयोजन। “हर खबर पर पैनी नजर”, इंडिया पब्लिक न्यूज।

कल्याणपुर प्रखंड क्षेत्र में संविधान सभा की बैठक का आयोजन। “हर खबर पर पैनी नजर”, इंडिया पब्लिक न्यूज।

IPN/DESK
समस्तीपुर:- जिले के कल्याणपुर प्रखंड क्षेत्र में आज 03 बजे संविधान सभा की बैठक का आयोजन किया गया। इस सभा बैठक की अध्यक्षता संविधान सभा के संयोजक विजय वात्स्यायन ने की। जिसमें समस्तीपुर जिला के वरिष्ठ पदाधिकारी शामिल हुए, जिसमे जिला उपाध्यक्ष प्रमोद सिंह, सुभाष सहनी, जिला अभियान समिति संयोजक निरंजन ठाकुर, वरिष्ठ पदाधिकारी राजेश्वर ठाकुर उर्फ डाक बाबू,

जिला कार्यवाहक समिति डाक्टर बिनोद दास, प्रमोद पासवान समस्तीपुर अनुमंडल उपाध्यक्ष धनीचंद महतो, प्रखंड अध्यक्ष जितेंद्र प्रसाद, महासचिव दिलीप राम , महिला अध्यक्ष संगीता देवी, युवा अध्यक्ष राजीव पासवान, किसान अध्यक्ष राजेश कुमार राय, प्रखंड उपाध्यक्ष अवधेश सिंह, नवल किशोर त्रिवेदी, प्रखंड कार्यालय प्रभारी जय नारायण सिंह, प्रखंड संयोजक प्रवीण कुमार एवं सह संयोजक सतेंद्र कुमार तथा उपस्थित संगठन के सदस्यों और आम जनता ने संविधान पर टिप्पणियां, तथा सुझाव दिए, जिन्हें दर्ज किया गया।

सभी ने कहा कि जन सुराज द्वारा शुरू की गई संविधान सभा की बैठक में लोगों की भागीदारी से जन सुराज अभियान और पार्टी की प्रक्रिया को महत्वपूर्ण बल मिला रहा है और आम जनमानस की सोच की सोच को भी जागृत जा रहा है.

प्रशांत किशोर द्वारा 2 अक्टूबर 2022 को शुरू किया गया जन सुराज अभियान आने वाले 2 अक्टूबर 2024 को राजनीतिक पार्टी का रूप लेने जा रहा है,उससे पहले सभी प्रखंड में संविधान सभा बैठक द्वारा नेताओं और आम जनता से राय ली जा रही है, ताकि उसी अनुसार संविधान बनाया जा सके।

Related posts

Leave a Comment