जन सुराज विचार मंच के बुद्धिजीवियों की बैठक। “हर खबर पर पैनी नजर”, इंडिया पब्लिक न्यूज।

जन सुराज विचार मंच के बुद्धिजीवियों की बैठक।

IPN/DESK,
समस्तीपुर/दलसिंहसराय
:- जिले के दलसिंहसराय अनुमंडल क्षेत्र में आज दिनांक 11/09/2024 दिन बुधवार को जन सुराज विचार मंच के बुद्धिजीवियों की बैठक आयोजित की गई। जिसमें प्रखंड क्षेत्र की समस्या और जन सुराज से अपेक्षा विषय पर विचार विमर्श किया गया। इस बैठक की अध्यक्षता संवाद सारथी अनिल मिश्रा के द्वारा किया गया। इस बैठक मे निम्न हस्ताक्षरित लोग उपस्थित थे।

इस बैठक के मौके पर राजनारायण सिंह, मो० जुबेर आलम, मो० जफर इकावल, शिव किशोर कुंवर, राजीव कुमार, भारत कुमार, राज कुमार, उमेश प्रसाद, परवीन कुमार मिश्रा, एक्स आर्मी सह रमेश शंकर झा सहित इत्यादि लोग उपस्थित थे। इस बैठक में विभिन्न बुद्धिजीवी लोगों ने विभिन्न समस्याओं पर चर्चा की जिसमें इस प्रकार है:-

१. दलसिंहसराय प्रखंड क्षेत्र में जमीन का समस्या सबसे ज्यादा है। जो निम्न प्रकार से है। २. दाखिल खारिज होने में बहुत ही कठिनाई का सामना करना पर रहा है। ०३. परीमार्जन नही हो राहा है और होने के बाद कर्मचारी द्वारा रूपये का माग किया जाता है। ०४. जमीन में सबसे ज्यादा लगान की समस्या है। जमीन का पैसा जमा होने के बाद भी दोबारा देना पड़ता है।

५. दलसिंहसराय प्रखंड क्षेत्र में नकल निकालने के लिए आवेदन करने के बाद भी 2 से 3 महीना तक लगता है। ६. जमीन मापी के आवेदन करने के बाद भी ससमय नहीं हो पता है, मापी के आवेदन स्वीकृत नहीं किया जाता है। ०७. वृद्धा पेंशन, विकलांग पेंशन और विधवा पेंशन बहुत सारे पेंशनधारी का पेंशन बंद हो रहा है, जो ई केवाईसी नहीं हो रहा है तो नहीं पेंशन मिल रहा है। .०८ माप तोल के लिए जो पैसा लगता है दो हजार (2000रू०) वह काम किया जाए, जो लाइसेंस के नाम पर लिया जाता है।

Related posts

Leave a Comment