मोरवा में जन सुराज संविधान सभा का आयोजन। “हर खबर पर पैनी नजर”, इंडिया पब्लिक न्यूज।

मोरवा में जन सुराज संविधान सभा का आयोजन। “हर खबर पर पैनी नजर”, इंडिया पब्लिक न्यूज।

IPN/DESK,
समस्तीपुर:- जिले के मोरवा प्रखंड क्षेत्र में आज जन सुराज संविधान सभा का बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता संविधान सभा के संयोजक डॉ० राजीव कुमार ने किया। जिसमें समस्तीपुर जिले के वरिष्ठ पदाधिकारी जिला किसान अध्यक्ष साकेत सिंह, अभियान समिति संयोजक निरंजन ठाकुर, जिला उपाध्यक्ष संजू राय, राजेश शामिल हुए।

वहीं बैठक मोरवा के 8 पंचायत के मुखिया उपस्थित थे। इस संविधान सभा में लोगों ने भाग लेकर अपने अपने सवाल जबाब पर टिप्पणियां, तथा सुझाव दिए, जिन्हें दर्ज किया गया। सभी ने कहा कि जन सुराज द्वारा शुरू की गई संविधान सभा की बैठक में लोगों की भागीदारी से जन सुराज अभियान और पार्टी की प्रक्रिया को महत्वपूर्ण बल मिला रहा है और आम जनमानस की सोच को भी जागृत किया जा रहा है।

वहीं प्रशांत किशोर द्वारा 2 अक्टूबर 2022 से शुरू किया गया जन सुराज अभियान आने वाले 2 अक्टूबर 2024 को राजनीतिक पार्टी का रूप लेने जा रहा है। उससे पहले सभी प्रखंड में संविधान सभा के बैठक द्वारा नेताओं और आम जनता से राय ली जा रही है, ताकि उसी अनुसार संविधान बनाया जा सके।

Related posts

Leave a Comment