जन सुराज संविधान सभा का आयोजन। “हर खबर पर पैनी नजर”, इंडिया पब्लिक न्यूज।

जन सुराज संविधान सभा का आयोजन। “हर खबर पर पैनी नजर”, इंडिया पब्लिक न्यूज।

IPN/DESK
समस्तीपुर:- जिले के शिवाजीनगर प्रखंड क्षेत्र में आज जन सुराज संविधान सभा का बैठक का आयोजन किया गया। इस सभा बैठक की अध्यक्षता संविधान सभा के संयोजक डॉ० राजीव कुमार ने की।

जिसमें समस्तीपुर जिले के वरिष्ठ पदाधिकारी जिला संगठन उपाध्यक्ष राजेश, डॉक्टर चंदन कुमार, डॉक्टर गोविंद ब्लॉक प्रमुख शिवाजीनगर, महिला अध्यक्ष भागीरथी मंडल, प्रो० मदन सिन्हा, शंकर ठाकुर, पूर्व युवा अध्यक्ष लाट बाबू, अभियान समिति प्रखंड संयोजक नागेंद्र रॉय सहित 110 ग्रामीण उपस्थित थे। बैठक में शिवाजीनगर के 6 पंचायत के मुखिया उपस्थित थे।

इस संविधान सभा में लोगों ने भाग लेकर अपने सवाल जबाब पर टिप्पणियां, तथा सुझाव दिए, जिन्हें दर्ज किया गया। सभी ने कहा कि जन सुराज द्वारा शुरू की गई संविधान सभा की बैठक में लोगों की भागीदारी से जन सुराज अभियान और पार्टी की प्रक्रिया को महत्वपूर्ण बल मिला रहा है और आम जनमानस की सोच का भी जागृत किया जा रहा है।

वहीं प्रशांत किशोर द्वारा 2 अक्टूबर 2022 को शुरू किया गया जन सुराज अभियान आने वाले 2 अक्टूबर 2024 को राजनीतिक पार्टी का रूप लेने जा रहा है। उससे पहले सभी प्रखंड में संविधान सभा बैठक द्वारा नेताओं और आम जनता से राय ली जा रही है, ताकि उसी अनुसार संविधान बनाया जा सके।

Related posts

Leave a Comment