जन सुराज कार्यवाहक समिति की घोषणा। “हर खबर पर पैनी नजर”, इंडिया पब्लिक न्यूज।

जन सुराज कार्यवाहक समिति की घोषणा। “हर खबर पर पैनी नजर”, इंडिया पब्लिक न्यूज।

IPN/DESK
समस्तीपुर:- जिले के हसनपुर प्रखंड क्षेत्र इमली चौक में आज जन सुराज कार्यवाहक समिति की घोषणा की गई। इस दौरान 251 सदस्यों की सूची जारी की गई। जिसमें 251 सदस्यों में से 176 सदस्य उपस्थित हुए। वहीं 21 पदाधिकारियों में से 19 पदाधिकारी उपस्थित हुए। कार्यक्रम में महिला अध्यक्ष शबनम देवी 53 महिलाओं के साथ घोषणा कार्यक्रम में उपस्थित हुई।

इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए विभिन्न पदाधिकारियों ने अपना अपना सहयोग किया। इस कार्यक्रम के मौके पर जिला अध्यक्ष चंद्रमणि सिंह, अभियान समिति के संयोजक निरंजन ठाकुर, जिला कार्यवाहक समिति के सदस्य नीतीश कुमार नीतू, बुल्लू दास शामिल हुए।

वहीं हसनपुर कार्यवाहक समिति में प्रखंड अध्यक्ष शिव बालक यादव को चुना गया, संगठन महासचिव के रूप में मोहम्मद सत्तार को, महिला अध्यक्ष शबनम देवी, प्रखंड युवा अध्यक्ष के तौर पर रनवीर कुमार, किसान अध्यक्ष आशुतोष सिंह, सोशल मीडिया प्रभारी चंदन कुमार और अभियान समिति के प्रखंड संयोजक के रूप में निरंजन यादव को जिम्मेदारी सौंपी गई।


इस दौरान घोषणा कार्यक्रम में उपस्थित सभी पदाधिकारी ने जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर की बिहार बदलने की परिकल्पना को पूरा करने की शपथ ली। आज शुक्रवार देर रात से हो रही भारी बारिश के बाद भी कार्यक्रम में लोगों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।

Related posts

Leave a Comment