*बादलों के बीच मौसम रहेगा शुष्क। हर खबर पर पैनी नजर।*

जकी अहमद

समस्तीपुर:- जिले के डॉ० राजेन्द्र प्रसाद केंद्रीय विश्वविद्यालय पूसा के ग्रामीण कृषि मौसम सेवा एवं भारत मौसम विज्ञान विभाग के सहयोग से जारी 29 नवम्बर तक के मौसम पूर्वानुमान की अवधी मे उत्तर बिहार के जिले मे हल्के बादल आ सकते हैं। हालाकि इस दौरान मौसम के शुष्क रहने का अनुमान है। इस अवधी मे अधिकतम तापमान 13-16 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है। वहीं अगले दो दिनों तक औसतन 6-7 कि०मी० प्रती घंटा की रफ्तार से पूर्वा हवा तथा उसके बाद पछिया हवा चलने की संभावना है। सापेक्ष आद्र्ता सुबह मे 65 से 75 प्रतिशत तथा दोपहर मे 30 से 40 प्रतिशत रहने की संभावना है।

Related posts

Leave a Comment