*श्रीकृष्ण जन्माष्टमी ऑनलाइन जूम मीटिंग के द्वारा आयोजित, हर खबर पर पैनी नजर।* इंडिया पब्लिक न्यूज…

वंदना झा, समस्तीपुर:- जिले के प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय में श्री कृष्ण जन्माष्टमी का कार्यक्रम ऑनलाइन जूम मीटिंग के द्वारा आयोजित किया गया। जिसमें श्री कृष्ण दर्शन, महाआरती, श्री कृष्ण रासलीला का बहुत ही सुंदर प्रस्तुतीकरण किया गया। जिसमें समस्तीपुर, रोसड़ा, पटोरी, दलसिंहसराय सेंटर के अनेक भाई-बहन सम्मिलित हुए। वहीं गुरुग्राम से ऊषा चौधरी  ने श्री कृष्ण की महिमा सुनाते हुए कहा कि वह सर्वगुण संपन्न, 16 कला संपूर्ण, संपूर्ण निर्विकारी, मर्यादा पुरुषोत्तम, डबल अहिंसक देवता थे। रोसड़ा की कुंदन बहन ने श्री कृष्ण की 16 कलाओं का विस्तार…

*संसार में सभी स्वार्थ बस एक दूसरे से प्रेम करते हैं, ईश्वर का प्रेम ही ऐसा है कोई स्वार्थ है ना कोई भेदभाव, हर खबर पर पैनी नजर।* इंडिया पब्लिक न्यूज…

रमेश शंकर झा, समस्तीपुर:- जिले के विभूतिपुर प्रखंड क्षेत्र के साखमोहन में भगवान अवध बिहारी का 13 दिवसीय झूला उत्सव कार्यक्रम का प्रारंभ किया गया। इस कार्यक्रम की शुरुआत शंख ध्वनि से हुआ। तत्पश्चात गद्दी महंत राम भजन दास ने अपने संबोधन में कहा कि मानव का ईश्वर के साथ प्रेम ही जीवन का लक्ष्य होना चाहिए उसी की कडी में सदियों से महंतों द्वारा ऐसे कार्यक्रम का आयोजन होते आ रहा है। यह हमारे आत्मिक भक्ति स्नेह एवं आनंद का महत्वपूर्ण उदाहरण है। वहीं ईश्वर के साथ प्रेम, अनुराग,…

*कई घंटो की पदयात्रा कर जलाभिषेक के लिए श्रद्धालुओं पहुंचे ओंकारेश्वर महादेव स्थान, हर खबर पर पैनी नजर।* इंडिया पब्लिक न्यूज…

आशीष कुमार समस्तीपुर:- जिले के शिवाजी नगर प्रखंड क्षेत्र के मंदार गांव स्थित नवनिर्मित ओंकारेश्वर महादेव स्थान में जलाभिषेक के लिए सिमरिया गंगा घाट से जल भरकर कई घंटे की पदयात्रा से जलाभिषेक के लिए श्रद्धालुओं बंधार गांव पहुंचे। वहीं सावन माह में शिव भक्तों में एक अलग सा उत्साह का माहौल होता है। इस सावन माह में बाबा भोलेनाथ की पूजा का है खास महत्व। वहीं कठिन परिश्रम करते हुए बाबा भोलेनाथ पर जलाभिषेक कर सुख समृद्धि व शांति की कामना करते हैं। इस कोरोना महामारी को लेकर होने…

*कुवांरी कन्याओं व ग्रामीणों के साथ कलश विसर्जन किया गया।हर खबर पर पैनी नजर।* इंडिया पब्लिक न्यूज….

DK, desk समस्तीपुर:- जिले के सिंघीया में बड़े ही धूम-धाम एवं हर्षोल्लास के साथ 111 कुवांरी कन्याओं के साथ हजारों की संख्या में ग्रामीणों द्वारा कलश विसर्जन किया गया। बतादे की जिला अंतर्गत सिंघिया प्रखंड के ग्राम “भरीहार” स्थित महादेवस्थान पर 1महीने बाद 111 कन्याओं द्वारा कलश विसर्जन महादेव स्थान पोखर में किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य संचालक समिति के सदस्य लालो पासवान, मोती यादव, महादेव पौदार,शंभू यादव, अजयपासवान, राधे साहू, मोहन यादव,राज नारायण, पासवान,रंजीत यादव,अटल साहू,राजू यादव,मिथिलेश पासवान,रमेश चौपाल, अमरेशसाहू,सरवनसाहू, सोनू पंडित इत्यादि सैंकडो गणमान्य लोग उपस्थित थे।

*विद्यापति धाम मंदिर के ठेकेदारों से मांगा वर्षो का हिसाब। हर खबर पर पैनी नजर।* इंडिया पब्लिक न्यूज…

BKG, DESK समस्तीपुर:- बीते दिन अंचल विद्यापति नगर में बिहार राज्य हिंदू धार्मिक न्यास परिषद तथा माननीय उच्च न्यायालय पटना के आदेशानुसार जिला अधिकारी समस्तीपुर को विद्यापति धाम उगना महादेव मंदिर को बिहार सरकार अपने अधीनस्थ करने का फैसला ले चुकी है। इसी संदर्भ में अनुमंडल पदाधिकारी ज्ञानेंद्र कुमार, अंचलाअधिकारी अजय कुमार अपने कार्यालय कक्ष में विद्यापति नगर मंदिर के अध्यक्ष गणेश गिरी एवं उसके कैबिनेट में कार्यरत ठेकेदार सहित पंचानंद गिरी, चतुरानन गिरी, तीर्थानन्द गिरी, नन्हे गिरी को बीते 48 वर्षों के आमदनी का हिसाब देने को कहा गया…

*विद्यापति मन्दिर के सरकारी होने से आम जन हर्षित। हर खबर पर पैनी नजर।* इंडिया पब्लिक न्यूज….

Dk, desk समस्तीपुर:-  जिले के विद्यापति नगर प्रखंड अंतर्गत विद्यापति शिव मंदिर उगना महादेव जो अंकुरित महादेव हैं ऐतिहासिक स्थल है। बताते चलें कि संवाददाता ने प्रत्येक महीने इस महान समस्या को जनहित के लिए उजागर करता रहा है। यह मंदिर बिहार राज्य हिंदू धार्मिक न्यास परिषद पटना में आवेदक विपिन कुमार गिरी ने न्यास बोर्ड पटना में दाखिल किया था। वह मामला पटना उच्च न्यायालय पहुंचा और फरवरी 2021 में न्याय मिला मंदिर न्यास बोर्ड पटना के अधीन होने वाला है। मंदिर के शुभचिंतक तथा प्रबुद्ध सहयोगियों तथा आम…

*बुराइयों को त्यागकर, अच्छाइयों को ग्रहण करना ही जीवनरूपी महायज्ञ। हर खबर पर पैनी नजर।* इंडिया पब्लिक न्यूज….

  रमेश शंकर झा समस्तीपुर:- जिले के विद्यापतिनगर प्रखंड क्षेत्र के मऊ गांव में आयोजित नौ कुणडीय गायत्री महायज्ञ में हवन यज्ञ के दरम्यान श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पङी। इस मौके पर आयोजित देवपूजन,श्रद्धा संवर्द्धन,सामूहिक जप,साधना तथा प्रज्ञा कथा सहित विभिन्न संस्कारोत्सव में सैकड़ों श्रद्धावान श्रद्धालु शामिल हुए। श्रद्धालुओं ने सुख शान्ति व संवृद्धि का वातावरण बनाने के उद्देश्य से श्रद्धा भावना से यज्ञ को आहुति समर्पित की। प्रवचन के दौरान शांतिकुंज हरिद्धार से आएं सुविख्यात कथा वाचक आचार्य रामबालक शास्त्री  महाराज ने कहा कि महायज्ञ का महत्व इस संसार में बड़ा ही महत्वपूर्ण है। जिस…

*अष्टयाम यज्ञ का विधानपूर्वक समापन किया गया। हर खबर पर पैनी नजर।* इंडिया पब्लिक न्यूज….

DK, Desk समस्तीपुर:- जिले के मोहिउद्दीननगर प्रखंड क्षेत्र के मदुदाबाद पंचायत अंतर्गत अन्दौर भुईया स्थान में अष्टयाम यज्ञ का विधानपूर्वक समापन किया गया। इस मौके पर महंथ रामावतार दास, राज कुमार शर्मा, अमरनाथ राय, अनुरंजन दास, राजकुमार पासवान, विश्व नाथ पासवान, बल्ली भगत, पैक्स अध्यक्ष दिनेश राय,गणेश राय,एवम अन्य ग्रामीण भारी संख्या में मौजूद थे।

*अष्टयाम यज्ञ के लिए कलश शोभा यात्रा निकाली गई। हर खबर पर पैनी नजर।* इंडिया पब्लिक न्यूज….

DK, Desk समस्तीपुर:- जिले के मोहिउद्दीननगर थाना क्षेत्र के मदुदाबाद पंचायत स्थित अन्दौर भुंइया स्थान में अष्टयाम यज्ञ के लिए कलश शोभा यात्रा निकाली गयी। इस कलश यात्रा भुंंइया स्थान से होकर अंदौर ईमली घाट ठाकुरबारी के समीप वाया नदी से 251 कन्याओं ने कलश में जल भरकर अष्टजाम स्थल लायी। वहीं विद्वान पंडितों ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ कलश स्थापित करवाए। कन्याएं रंग विरंगे परिधान में सजधज कर कलश लेकर नगर परिक्रमा करते हुए यज्ञ स्थल तक आयी। इस मौके पर राजेन्द्र पासवान, रामविलास पासवान, गनेशी पासवान, अमरनाथ राय,…

*जो सर्वत्र भागवद दर्शन करते हुए अपने हृदय में भी निरंतर प्रभु का अनुभव करे वही सर्वोच्य भक्त होता हैं:- शेषनारायणाचार्य। हर खबर पर पैनी नजर।* इंडिया पब्लिक न्यूज….

DK, Desk समस्तीपुर:- जिले के मोहिउद्दीननगर प्रखंड क्षेत्र के कुरसाहा गांव में सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा के विश्राम दिवस पर ज्ञानमंच से कथा की शुरूआत करते हुए श्रीधाम अयोध्या से पधारे कथावाचक शेषनारायणाचार्य ने कहा कि सभी जीवों में भगवान विराजमान हैं। यह परमात्मा से बिछड़ने के कारण ही दुःखी है। यदि यह परमात्मा की शरण में जाय तो उसका दु:ख दूर हो सकता है। वहीं आचार्य ने कहा कि जो सर्वत्र भागवद दर्शन करते हुए अपने हृदय में भी निरंतर प्रभु का अनुभव करे वही सर्वोच्य भक्त होता है।…