*बीती रात दो दुकानों में चोरी हुई। हर खबर पर पैनी नजर।* इंडिया पब्लिक न्यूज….

DK, DESK समस्तीपुर:- जिले के मोहिउद्दीननगर थाना क्षेत्र के सिवैसिंगपुर के दो दुकानों से बीती रात चोरों ने चोरी कर लिया। दुकानदार मनोज चौधरी ने बताया कि उसकी किराने की दुकान से गल्ला तोड़ कर 7500 रूपये व मिठाई दुकानदार अनिल चौधरी की दुकान से एक खाली गैस सिलेंडर की चोरी की गयी। उधर मोहम्मद अबुल के घर से तीन बकरे की चोरी किये जाने की चर्चा है।समाजसेवी सुनील ठाकुर की सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

*वाहन की ठोकर से युवक की मौत। हर खबर पर पैनी नजर।* इंडिया पब्लिक न्यूज…

DK, DESK समस्तीपुर:- जिले के बंगरा थाना क्षेत्र के राजधानी रोड ताजपुर से महुआ जाने वाली सड़क ग्राम सिरसिया में सोमवार की रात्रि अज्ञात वाहन की ठोकर से एक युवक बुरी तरह जख्मी हो गया। जख्मी युवक की पहचान बंगरा थाना क्षेत्र के कोठिया वार्ड-09 निवासी अशर्फी साह 45 वर्षीय पुत्र अशोक साह के रूप में की गई है। स्थानिय लोगो की मदद से जख्मी युवक को अस्पताल पहुचाया गया। जहां चिंताजनक स्तिथि में डॉक्टर ने रेफर कर दिया। परिजनों ने वेहतर इलाज के लिए पटना ले गए, जहां इलाज…

*पिक्अप गड्ढे में पलटी, बाल-बाल बचे ड्राईवर व खलासी। हर खबर पर पैनी नजर।* इंडिया पब्लिक न्यूज…

Dk, Desk समस्तीपुर:- जिले के विभूतिपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत माधोपुर गांव के टावर चौक से दक्षिण डोबहा के समीपवाली मोर पर गाड़ी काफी तेज गति होने के कारण ड्राइवर का नियंत्रण खोने से पिकअप गड्ढे में पलट गई। पिकअप का ड्राइवर व खलासी बाल बाल बच गए। घटनास्थल पर उपस्थित लोगों ने बताया कि पिकअप बिहारशरीफ से धान के झट्टा लेकर माधोपुर यादव टोल जा रहे थे इसी दरमियान गाड़ी पलट गई।

*विद्यापति मन्दिर के सरकारी होने से आम जन हर्षित। हर खबर पर पैनी नजर।* इंडिया पब्लिक न्यूज….

Dk, desk समस्तीपुर:-  जिले के विद्यापति नगर प्रखंड अंतर्गत विद्यापति शिव मंदिर उगना महादेव जो अंकुरित महादेव हैं ऐतिहासिक स्थल है। बताते चलें कि संवाददाता ने प्रत्येक महीने इस महान समस्या को जनहित के लिए उजागर करता रहा है। यह मंदिर बिहार राज्य हिंदू धार्मिक न्यास परिषद पटना में आवेदक विपिन कुमार गिरी ने न्यास बोर्ड पटना में दाखिल किया था। वह मामला पटना उच्च न्यायालय पहुंचा और फरवरी 2021 में न्याय मिला मंदिर न्यास बोर्ड पटना के अधीन होने वाला है। मंदिर के शुभचिंतक तथा प्रबुद्ध सहयोगियों तथा आम…

*प्राइवेट विद्यालयों की मनमानी, भूसे की तरह लादे जाते हैं वाहन में बच्चे को। हर खबर पर पैनी नजर।* इंडिया पब्लिक न्यूज….

Dk, desk समस्तीपुर:- कोविड-19 महामारी के दौरान लगी लॉकडाउन के बाद सरकार के द्वारा आदेश मिलने पर करीब एक वर्ष बाद सभी सरकारी और प्राइवेट विद्यालय नए नियम के अनुसार चालू किया गया। जिसमें सरकारी विद्यालय की बात की जाए तो सरकार के द्वारा बनाए गए नए नियमों का पालन करते हुए चलाई जा रही है, कहीं कहीं वहां भी अनियमितता देखी जा रही है। लेकिन प्राइवेट विद्यालयों के द्वारा मनमानी जोरों पर है। सड़कों से जब प्राइवेट विद्यालय की वाहन गुजरती है तो अमूमन यह देखा जाता है कि…

*पुल निर्माण की मांग को लेकर किया अनशन, सीओ के आश्वासन पर 7 घंटे बाद अनशन हुआ समाप्त। हर खबर पर पैनी नजर।* इंडिया पब्लिक न्यूज….

रमेश शंकर झा समस्तीपुर:- जिले के विद्यापतिनगर प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत शेरपुर पंचायत में वाया नदी पर पुल निर्माण सहित कई अन्य मांगों को लेकर मंगलवार को पूर्व जिला पार्षद सह भाकपा माले नेता ब्रजकिशोर सिंह चौहान के नेतृत्व में ग्रामीणों ने आमरण अनशन शुरू किया। वहीं  सामाजिक न्याय संघर्ष मोर्चा के बैनर तले आयोजित इस अनशन सह धरना-प्रदर्शन की अध्यक्षता भाकपा माले नेता ब्रजकिशोर सिंह चौहान ने की।अनशनकारियों की मांगों में शेरपुर पंचायत में बखोवा घाट के समीप वाया नदी पर पुल निर्माण करने , मऊ अखाडा घाट पर अर्धनिर्मित…

*बुराइयों को त्यागकर, अच्छाइयों को ग्रहण करना ही जीवनरूपी महायज्ञ। हर खबर पर पैनी नजर।* इंडिया पब्लिक न्यूज….

  रमेश शंकर झा समस्तीपुर:- जिले के विद्यापतिनगर प्रखंड क्षेत्र के मऊ गांव में आयोजित नौ कुणडीय गायत्री महायज्ञ में हवन यज्ञ के दरम्यान श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पङी। इस मौके पर आयोजित देवपूजन,श्रद्धा संवर्द्धन,सामूहिक जप,साधना तथा प्रज्ञा कथा सहित विभिन्न संस्कारोत्सव में सैकड़ों श्रद्धावान श्रद्धालु शामिल हुए। श्रद्धालुओं ने सुख शान्ति व संवृद्धि का वातावरण बनाने के उद्देश्य से श्रद्धा भावना से यज्ञ को आहुति समर्पित की। प्रवचन के दौरान शांतिकुंज हरिद्धार से आएं सुविख्यात कथा वाचक आचार्य रामबालक शास्त्री  महाराज ने कहा कि महायज्ञ का महत्व इस संसार में बड़ा ही महत्वपूर्ण है। जिस…

*विशेष शिविर के चौथे दिन गोद लिए गाँव मे लोगों की स्वास्थ्य की हुई जांच। हर खबर पर पैनी नजर।* इंडिया पब्लिक न्यूज….

DK, desk समस्तीपुर:- जिले के आर० बी० कॉलेज दलसिंहसराय की इकाई राष्ट्रीय सेवा योजना द्वारा आयोजित विशेष शिविर के चौथे दिन सात बजे से आठ बजे तक  योगाभ्यास  के पश्चात प्रथम अधिवेशन नौ बजे से लेकर ग्यारह बजे तक चला। जिसमें गोद लिए गए गांव गोसपुर (रामटोल) के सामुदायिक भवन में  जीवन ज्योति जांच घर के शरद कुमार डी.एम.एल.टी. के सहयोग से स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें सुजीत कुमार, विन्दू देवी, सविता देवी,माला देवी,बेबी देवी, योगेश्व राम, लाल बाबू राम, हिमांशु कुमार, सुदामा देवी, सोनिया कुमारी, अनिल…

*अपराधियों ने रात्रि प्रहरी को मारी गोली। मौके पर हुई मौत। हर खबर पर पैनी नजर।* इंडिया पब्लिक न्यूज….

रमेश शंकर झा समस्तीपुर:-  जिले में ईट उद्योग में कार्यरत रात्रि प्रहरी को अपराधियों ने गोली मारी। मौके पर ही प्रहरी कि हुई मौत से क्षेत्रीय लोगों में दहशत का माहौल व्याप्त है। प्राप्त सूचना के अनुसार समस्तीपुर जिला के हसनपुर थाना अंतर्गत ग्राम बीरपुर स्थित कालीका ईंट उद्योग में कार्यरत रात्रि प्रहरी ब्रह्मदेव पासवान को अपराधियों ने सोमवार देर रात लगभग 1:00 बजे गोली मारकर हत्या कर दिया। गोलियों की तरतराहट सुनकर ईट उद्योग में काम कर रहे अन्य मजदूरों को घटनास्थल के तरफ दौड़ कर आता देख छ:…

*चलती हुई बुलेट धु-धु कर जली। नकली ईंधन बेचने के विरोध में किया सड़क जाम। हर खबर पर पैनी नजर।* इंडिया पब्लिक न्यूज….

DK, desk समस्तीपुर:- जिले के नेशनल हाइवे बंगरा थाना क्षेत्र के मुर्गियां चक एन एच 28 पर मंगलवार को नकली पेट्रॉल के कारण चलती हुई बुलेट में अचानक लगी आग। जिससे बुलेट धु-धु कर जलने लगा। वहीं बुलेट पर दो लोग सवार थे, दोनों बाल-बाल बच गए। जलते हुए बुलेट को देखने सैंकड़ो लोग जुट गए। कुछ घंटों के लिए एनएच 28 पर आवागमन भी बाधित रहा। वहीं स्थानिय लोगों के प्रयास से आग पर काबू पा लिया गया। मौके पर स्थानिय थाने की पुलिस पहुंचकर जले हुए बुलेट को…