*चलती हुई बुलेट धु-धु कर जली। नकली ईंधन बेचने के विरोध में किया सड़क जाम। हर खबर पर पैनी नजर।* इंडिया पब्लिक न्यूज….

DK, desk

समस्तीपुर:- जिले के नेशनल हाइवे बंगरा थाना क्षेत्र के मुर्गियां चक एन एच 28 पर मंगलवार को नकली पेट्रॉल के कारण चलती हुई बुलेट में अचानक लगी आग। जिससे बुलेट धु-धु कर जलने लगा। वहीं बुलेट पर दो लोग सवार थे, दोनों बाल-बाल बच गए। जलते हुए बुलेट को देखने सैंकड़ो लोग जुट गए। कुछ घंटों के लिए एनएच 28 पर आवागमन भी बाधित रहा। वहीं स्थानिय लोगों के प्रयास से आग पर काबू पा लिया गया। मौके पर स्थानिय थाने की पुलिस पहुंचकर जले हुए बुलेट को उठाकर थाने ले गई। बुलेट सवार दोनों की पहचान ताजपुर थाना क्षेत्र के हरपुर भिंडी, वार्ड-10 निवासी संजीव कुमार एवं राजीव कुमार दोनों भाई के रूप में की गई है। उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि वे दोनों दरभंगा से घर लौट रहे थे। रास्ते मे बंगरा थाना क्षेत्र के मुर्गियां चक में पेट्रॉल भरवा कर जैसे हीं बुलेट को स्टार्ट किया की बुलेट में आग लग गयी और धु-धु कर जलने लगा। वहीं जानकारी देते हुए सैंकड़ो की भीड़ ने बताया कि बंगरा थाना क्षेत्र में कई जगहों पर नकली डीजल-पेट्रॉल का गोरख धंधा खुलेआम चल रही है। वह भी स्थानिय थाने की देख-रेख में। जहां पेट्रॉल पम्पो पर पेट्रॉल की कीमत लगभग सौ के करीब है। वहीं ये अवैद्ध कारोबारी पेट्रोल 50 से 60 रुपये मात्र बेचते हैं। अनजान लोग कम कीमत समझ कर नकली ईंधन तो भड़ा लेते हैं। लेकिन उनकी गाड़ी का दुर्दशा हो जाती है। जिस प्रकार आज नकली पेट्रॉल के कारण बुलेट धु-धु कर जल गई।


वहीं स्थानिय लोगो ने नकली डीजल पेट्रॉल बेचने वालो के विरोध में ताजपुर से मुजफ्फरपुर जाने वाली सड़क एनएच 28 को घण्टो जाम रखा।  प्रशासन द्वारा कार्यवाई की आश्वाशन के बाद जाम खाली किया गया।
उधर नकली डीजल पेट्रॉल का खुलेआम गोरख धंधा चलने एवं स्थानिय बंगरा थाना की पुलिस को मूक दर्शक बने रहने के विरोध में बिहार प्रदेश जनता दल (यू) के प्रदेश महासचिव जिला संगठन प्रभारी बेगूसराय मो० गिलमन अहमद ने पुलिस महानिदेशक(डी जी पी) बिहार पटना, पुलिस अधिक्षक समस्तीपुर एवं स्थानिय प्रखंड विकास पदाधिकारी इत्यादि को आवेदन लिखा है और कहा है कि बंगरा थाना क्षेत्र के दर्जनों स्थान पर अवैध रूप से नकली डीजल पेट्रॉल का गोरख धंधा खुलेआम चल रहा है। बंगरा थाना की पुलिस मूक दर्शक बनी हुई है। उच्च स्तरीय जांच एवं करवाई की मांग की है। वहीं समाचार प्रेशन तक  स्थानिए बंगरा थाने की पुलिस ने बताया कि जली हुई बुलेट को थाने लाई गई है। बुलेट मालिक अगर लिखित शिकायत देते हैं, तो जांच उपरांत कार्रवाई की जाएगी।

Related posts

Leave a Comment