विद्यापतिनगर थाना परिसर में धरना-प्रदर्शन करते ग्राम रक्षा दल सह पुलिस मित्र । वंदना झा समस्तीपुर/विद्यापतिनगर:- अपनी मांगों को लेकर ग्राम रक्षा दल सह पुलिस मित्र ने विद्यापतिनगर थाना का घेराव किया ।उसके बाद थाना परिसर में धरना व प्रदर्शन कर सरकार के खिलाफ मोर्चा खोला ।धरना-प्रदर्शन कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष तरूण पासवान ने की। सभा को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष विनोद कुमार मालाकार ने कहा की बिहार सरकार ग्राम रक्षा दल सह पुलिस मित्र को ठगने का काम कर रही है। जिसे अब संघ बर्दाश्त नहीं करेंगी। नितीश सरकार की…
Category: समस्तीपुर
*सेवानिवृत्त कर्मचारियों का समापक भुगतान के लिए बैठक का आयोजन किया गया। हर खबर पर पैनी नजर।*
ठाकुर वरुण कुमार। समस्तीपुर:- रेल मंडल कार्यालय में 29.02.2020 को कुल 38 कर्मचारी रेल सेवा से सेवानिवृत्त हुए। 29.02.2020 को साप्ताहिक अवकाश रहने के कारण इन कर्मचारियों को 02.03.2020 को रेल मंडल प्रबंधक कार्यालय के ‘मंथन सभागार’ में मंडल रेल प्रबंधक अशोक माहेश्वरी द्वारा सम्मानित किया गया एवं फोल्डर जिसमें समापक भुगतान विवरणी, गोल्ड प्लेटेड सिल्वर मेडल, पहचान पत्र, सेवानिवृत्ति यू.एम.आई.डी. कार्ड, पेंशन भुगतान आदेश इत्यादि हस्तगत कराया गया। इसके अतिरिक्त इस माह 16 असामान्य मामले में भी समापक भुगतान रेल प्रशासन द्वारा सुनिश्चित किया गया। इस समापक भुगतान बैठक…
*प्रत्येक माह के प्रथम मंगलवार को जल जीवन हरियाली दिवस आयोजित करने का निर्देश ग्रामीण विकास विभाग ने दिया। हर खबर पर पैनी नजर।*
वंदना झा समस्तीपुर बिहार। समस्तीपुर:- जिले के समाहरणालय सभाकक्ष में प्रथम जल जीवन हरियाली दिवस मनाया गया। इस परिचर्चा में जिलाधिकारी शशांक शुभंकर, उप विकास आयुक्त वरुण कुमार मिश्रा, डीटीओ, डायरेक्टर डीआरडीए, सिविल सर्जन, अनुमंडल पदाधिकारी, एनडीसी, डीपीओ जल जीवन हरियाली साहित्य इत्यादि पदाधिकारी उपस्थित थे। वहीँ प्रथम जल जीवन हरियाली दिवस के अवसर पर सौर ऊर्जा के उपयोग को प्रोत्साहन एवं ऊर्जा की बचत पर बल विषय वस्तु पर परिचर्चा किया गया। इस कार्यक्रम के प्रथम 15 मिनट में उपस्थित प्रतिभागियों को जल जीवन हरियाली के सभी अवयवों के…
*राजद कार्यकर्ता की बैठक सम्पन्न। हर खबर पर पैनी नजर।*
रमेश शंकर झा समस्तीपुर:- जिले के राजद कार्यकर्ता की बैठक सम्पन्न हुई। इस बैठक में अगामी 05 मार्च को पटोरी स्टेडियम में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव की बेरोजगारी हटाओ यात्रा के तहत होने वाली जनसभा को सफल बनाने को लेकर विचार-विमर्श किया गया। वहीँ समस्तीपुर प्रखंड के जितवारपुर चांदनी चौक पर आयोजित बैठक की अध्यक्षता प्रखंड राजद अध्यक्ष उमेश प्रसाद यादव उर्फ टुनटुन यादव ने किया। संचालन जिला राजद प्रवक्ता राकेश कुमार ठाकुर ने किया। जिला राजद प्रवक्ता ने बताया कि प्रतिपक्ष के नेता तेजस्वी यादव की होने वाली सभा…
*विश्व कल्याण की कामना के साथ श्रीसहस्त्र चंडी महायज्ञ की हुई पूर्णाहुति। हर खबर पर पैनी नजर।*
विद्वान आचार्यों की देखरेख में धार्मिक उत्सव का हुआ समापन रमेश शंकर झा समस्तीपुर बिहार। समस्तीपुर/हाजीपुर:- धार्मिक आस्था के बीच विश्व कल्याण की कामना व जयघोष के साथ सोमवार को श्रीसहस्र चंडी महायज्ञ की पूर्णाहुति हो गयी। महायज्ञ के मुख्य आचार्य काशी विश्वनाथ मंदिर न्यास परिषद के अध्यक्ष आचार्य पंडित अशोक द्विवेदी के नेतृत्व में सोमवार को वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विद्वान आचार्यों व सैकड़ों श्रद्धालुओं द्वारा हवन आवृति दी गयी।अंतिम दिन यज्ञ स्थल सदर प्रखंड स्थित चांदी धनुषी गांव में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी रही। इस अवसर पर आयोजित विशाल…
*सिपाही भर्ती लिखित परीक्षा का आयोजन केंद्रीय चयन पर्षद सिपाही भर्ती कार्यालय के द्वारा दिनांक 08/03/20 को दो पाली में आयोजित करने का निर्णय लिया गया। हर खबर पर पैनी नजर।*
रमेश शंकर झा समस्तीपुर बिहार। समस्तीपुर:- जिले के समाहरणाल सभाकक्ष में सिपाही भर्ती के लिए बैठक जिलाधिकारी शशांक शुभंकर की अध्यक्षता में किया गया। इस बैठक में ओएसडी बालमुकुंद प्रसाद, जिला शिक्षा पदाधिकारी, समस्तीपुर एसडीओ, रोसड़ा, पटोरी, कोषागार पदाधिकारी, केंद्र अधीक्षक, संबंधित प्रखंड विकास पदाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी, सिविल सर्जन सहित इत्यादि पदाधिकारी उपस्थित थे। वहीँ बिहार पुलिस संगठन में सिपाही पद की भर्ती दिनांक 20/01/20 को लिखित परीक्षा दोनों पाली की अपरिहार्य कारणवश स्थगित कर दी गई थी। केंद्रीय चयन पर्षद सिपाही भर्ती कार्यालय के द्वारा यह परीक्षा अब दिनांक…
*जिलाधिकारी शशांक शुभंकर की अध्यक्षता में समाहरणालय सभाकक्ष में होली के शुभ अवसर पर बैठक का आयोजन किया गया। हर खबर पर पैनी नजर।*
रमेश शंकर झा समस्तीपुर बिहार। समस्तीपुर:- जिले के जिलाधिकारी शशांक शुभंकर की अध्यक्षता में समाहरणालय सभाकक्ष में होली के शुभ अवसर पर प्रशाशन की तैयारी के संबंध में बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक के मौके पर पुलिस अधीक्षक विकास बर्मन, डीडीसी वरुण कुमार मिश्रा, एडीएम पीजीआरओ, डीआरडीए डायरेक्टर, एनडीसी, सिविल सर्जन, अनुमंडल पदाधिकारी, अनुमंडलीय लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी सहित इत्यादि लोग उपस्थित थे। वहीँ पुलिस अधीक्षक विकास बर्मन ने निम्नलिखित बातों पर चर्चा कर निर्देश दिया। फ्लैग मार्च/ गश्ती, होली से पहले होने वाली सिपाही भर्ती, कार्य क्षेत्र…
*सभी धर्मो में सबसे बड़ा धर्म है मानव सेवा:- महामंडलेश्वर उमाकांतानंद। हर खबर पर पैनी नजर।*
धर्म व सनातन संस्कृति विषयक परिचर्चा में जुटे संत। वंदना झा समस्तीपुर/हाजीपुर:- मॉरीशस में सनातन धर्म की अलख जगा रहे जूना अखाड़े के महामंडलेश्वर डा० उमाकांतानंद सरस्वती महाराज चांदी धनुषी में आयोजित श्रीसहस्त्र चंडी महायज्ञ मेंं पहुंचे। यहां आयोजित धर्म व सनातन संस्कृति विषयक परिचर्चा में जुटे संतों सहित उपस्थित में श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए महामण्डलेश्वर स्वामी डॉ० उमाकांतानंद सरस्वती महाराज ने कहा कि सभी धर्मो में सबसे बड़ा धर्म मानव सेवा है। हमें आपसी राग, द्वेष को समाप्त कर मानव जीवन के कल्याण के लिये कार्य करने चाहिए।…
*डॉ कुंदन कुमार रॉय को ब्राजील अंतरराष्ट्रीय परिषद कोनीपा और इटमुट इंस्टीट्यूट से कला और संस्कृति में डॉक्टरेट की मानद उपाधि के लिए लोगों ने बधाई दी। हर खबर पर पैनी नजर।*
रमेश शंकर झा समस्तीपुर बिहार। ब्राजील अंतरराष्ट्रीय परिषद conipa सरकारी सेवाओं का प्रतिनिधित्व करता है ,अटॉर्नी जनरल ब्राजील के धार्मिक संस्थानों (चर्च )को भी विनियमित करते हैं । ब्राजील के संघीय सरकार के मंत्रालय में चर्च के मंत्री को प्रशिक्षण देते हैं । ब्राजील सरकार के पादरी ऑर्डन मंत्रालय द्वारा भी नियंत्रित हैं। ब्राजील राष्ट्र में शांति और मानव अधिकार न्याय देते हैं। आपको डॉक्टरेट की डिग्री के लिए बधाई। आपकी उपलब्धियों और पारंपरिक पृष्ठभूमि की योग्यता के आधार पर आपको इस सम्मान अनुसार लायक पाया गया है।ये कथन है,चांसलर…
*सनातन संस्कृति है अखंड, पूरे विश्व में बजता रहेगा डंका:- शंकराचार्य। हर खबर पर पैनी नजर।*
रमेश शंकर झा समस्तीपुर/हाजीपुर:- शंकराचार्य स्वामी निश्चलानंद सरस्वती ने कहा कि वर्तमान दौर में भारतीय सनातन संस्कृति खतरे में नजर आ रही है। हिन्दू धर्म को तहस-नहस करने और साधु-संतों को बदनाम करने की साजिश लगातार रची जा रही हैं। अब समय आ गया है कि प्रत्येक हिन्दू जागृत होकर हिन्दू धर्म की रक्षा के लिए आगे आएं। उक्त बातें जगदगुरू शंकराचार्य पुरी पीठाधीश्वर स्वामी निश्चलानंद सरस्वती जी महाराज ने अखिल भारतीय धर्म संघ के तत्वावधान में आयोजित धर्मसंसद में व्यक्त किए। उन्होंने अपने उद्बोधन में कहा कि हमारी प्राचीन संस्कृति…
