*निजी स्कूल का हुआ विधिवत उद्घाटन। हर खबर पर पैनी नजर।*

रमेश शंकर झा समस्तीपुर:- जिले के खानपुर प्रखंड क्षेत्र के ग्राम पंचायत राज शोभन के बड़गांव चौक पर दिव्य प्रेरणा इंटरनेशनल स्कूल का विधिवत उद्घाटन सेवानिवृत्त शिक्षक रामप्रीत झा एवं नरेंद्र कुमार झा ने संयुक्त रुप से फीता काटकर किया। वहीँ विद्यालय के विधिवत उद्घाटन के बाद विद्यालय परिसर में शैक्षणिक व्यवस्था के उत्थान को लेकर भी चर्चाएं की गई । इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंध निदेशक दीपक कुमार ने बताया कि हमारा प्रयास रहेगा कि हमारा विद्यालय प्रखंड क्षेत्र में शैक्षणिक व्यवस्था एवं वातावरण को बेहतर बनाने के…

*पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव की बेरोजगारी हटाओ यात्रा जनसभा ऐतिहासिक होगा:- राजद प्रवक्ता। हर खबर पर पैनी नजर।*

रमेश शंकर झा समस्तीपुर:- जिला राजद प्रवक्ता राकेश कुमार ठाकुर ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा है कि 05 मार्च को पटोरी में पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव की बेरोजगारी हटाओ यात्रा के तहत प्रस्तावित जनसभा ऐतिहासिक होगा। जनसभा की सारी तैयारियों को पूर्ण कर लिया गया है। जनसभा में लगभग O1 लाख से अधिक लोगों के जुटने की आशा है। कार्यक्रम को लेकर लोगों में गजब का उत्साह और उमंग का आलम है। यह कार्यक्रम ऐतिहासिक व शानदार होगी।राजद प्रवक्ता ने कहा कि केंद्र सरकार जाँच एजेंसियों का दुरूपयोग…

*विभिन्न योजनाओं की समीक्षात्मक बैठक में जिला अधिकारी शशांक शुभंकर ने नल-जल में नियमानुसार नहीं पाए जाने पर पंचायत सचिव, जे० ई० का वेतन बंद किया। हर खबर पर पैनी नजर।*

रमेश शंकर झा समस्तीपुर बिहार। समस्तीपुर:- जिले के वारिसनगर प्रखंड में अनुमंडल स्तरीय बैठक जिला अधिकारी शशांक शुभंकर की अध्यक्षता में किया गया। इस बैठक में उप विकास आयुक्त  वरुण कुमार मिश्र, अपर समाहर्ता  विनय कुमार राय, अनुमंडलीय लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी धर्मेश सिंह, जिला आपूर्ति पदाधिकारी सोमनाथ, अनुमंडल पदाधिकारी अशोक कुमार मंडल, भूमि सुधार उप समाहर्ता उमेश कुमार भारती, जिला पंचायती राज पदाधिकारी  अनुग्रह नारायण सिंह, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी ऋषभ राज, सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा गायत्री कुमारी सहित इत्यादि पदाधिकारी उपस्थित थे। वहीँ ताजपुर, कल्याणपुर, पूसा, मोरवा, वारिसनगर, समस्तीपुर,…

पीएचसी से डॉ० रहते हैं घंटों गायब, मरीजों की होती है परेशानी। हर खबर पर पैनी नजर।

डी कुमार। समस्तीपुर:-जिले के विभूतिपुर पीएचसी में इन दिनों स्वास्थ्य कर्मियों की लापरवाही चरम सीमा पर है।मिली जानकारी के अनुसार बीते दिन अपने ड्यूटी आवर से डॉ एके झा अनुपस्थित थे। स्वास्थ्य कर्मियों के पूछने पर पता चला कि उनकी ड्यूटी 2:00 से है लेकिन अब तक वो नहीं आए हैं और न उनका फोन लग रहा है ।शाम के करीब 6:00 बजे कंपाउंडर चंद्रशेखर प्रसाद सिंह से पूछने पर पता चला कि वह आज नहीं आए हैं। हालांकि उन्होंने बताया कि पीएचसी प्रभारी स्वास्थ्य केंद्र पर मौजूद है। डॉक्टरों…

*नागरिकता कानून वापस लेने की मांग पर सत्याग्रह का 54 वां दिन जारी। हर खबर पर पैनी नजर।*

वन्दना झा समस्तीपुर:- सीएए, एनआरसी एवं एनपीआर वापस लेने की मांग पर संविधान बचाओ संघर्ष समिति के बैनर तले समाहरणालय के समक्ष गत 10 जनवरी से शुरू सत्याग्रह आंदोलन मंगलवार को 54 वें दिन भी अनवरत जारी रहा। इस मौके पर अजय कुमार, सत्यनारायण सिंह एवं परवेज आलम की अध्यक्षता में एक सभा का आयोजन किया गया। सुरेंद्र प्रसाद सिंह एवं डॉ खुर्शीद ने सभा का संचालन किया. मोहम्मद गुफरान, पप्पू खान, खालिद अनवर, शाद अहमद, शहनवाज असगर, नसरीन अंजुम, रामसागर पासवान, चंदेश्वर राय, ललन कुमार, रघुनाथ राय, मोहम्मद साकिब,…

*सूक्ष्म लघु एवं मध्यम उद्यम के योगदान पर निबंध व जिले के परंपरागत कला पर आधारित चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन जिला उद्योग केन्द्र समस्तीपुर में किया गया। हर खबर पर पैनी नजर।*

रमेश शंकर झा समस्तीपुर:- जिले में एम०एस०एम०ई० विकास संस्थान, एम०एस०एम०ई० मंत्रालय भारत सरकार गोशाला रोड मुजफ्फरपुर के द्वारा जिला उद्योग केन्द्र समस्तीपुर में विकास में सूक्ष्म लघु एवं मध्यम उद्यम उद्यम के योगदान पर निबंध व जिले के परंपरागत कला पर आधारित चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन जिला उद्योग केन्द्र समस्तीपुर में किया गया। इस कार्यक्रम की शुभारंभ जिला उद्योग केन्द्र प्रमुख अलख कुमार सिन्हा ने किया। वहीँ सभी प्रतिभागियों को समस्तीपुर की धरती को उद्योग की धरती बनाने का आशीर्वाद दिया। एम०एस०एम०ई० के कोऑर्डिनेटर सिद्धेश्वर झा और ललन झा के…

श्रीसहस्त्र चंडी महायज्ञ की पूर्णाहुति पर विशाल भंडारा का हुआ आयोजन, हजारों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद। हर खबर पर पैनी नजर।*

रमेश शंकर झा समस्तीपुर/हाजीपुर:- ब्रहालीन बाबा पशुपतिनाथ जी महाराज की तपोभूमि धर्मनगरी चांदी धनुषी में आयोजित श्रीसहस्त्र चंडी महायज्ञ की पूर्णाहुति के उपरांत मंगलवार को विशाल भंडारा सह ब्राह्मण भोजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। महायज्ञ के मुख्य आचार्य काशी विश्वनाथ मंदिर धााार्मिक न्यास परिषद के अध्यक्ष आचार्य पंडित अशोक द्विवेदी के सानिध्य में आयोजित हुए इस भव्य आयोजन के दौरान सर्वप्रथम ब्राह्मणों का पैर धोया गया। इसके उपरांत दक्षिणा देने के साथ भोजन कराया गया। तदुपरांत श्रीसहस्त्र चंडी महायज्ञ के उपलक्ष्य में भव्य विशाल भंडारा का आयोजन किया गया। इसमें…

*तेजस्वी यादव की प्रस्तावित बेरोजगारी हटाओ यात्रा की सफलता के लिए युवा क्रांति रथ निकाला गया। हर खबर पर पैनी नजर।*

वन्दना झा समस्तीपुर:- जिले में 05 मार्च को पटोरी स्टेडियम में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव की प्रस्तावित “बेरोजगारी हटाओ यात्रा की सफलता के लिए मोरवा में आज युवा क्रांति रथ निकाला गया। राजद जिलाध्यक्ष राजेंद्र सहनी , पूर्व जिलाध्यक्ष विनोद कुमार राय, राजद अति पिछड़ा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष विपीन सहनी तथा वरीय राजद नेता मोo अरमान सदरी ने “युवा क्रांति रथ ” को हरी झंडी दिखा कर इसे क्षेत्र में प्रचार -प्रसार के लिए रवाना किया। वक्ताओं ने कहा कि कार्यक्रम की सारी औपचारिकताओं को पूर्ण कर लिया गया है…

*पंच व वार्ड सदस्यों की एक महत्वपूर्ण बैठक संपन्न। हर खबर पर पैनी नजर।*

रमेश शंकर झा समस्तीपुर:-जिले के प्रखंड क्षेत्र के जितवारपुर निजामत ग्राम कचहरी परिसर में जितवारपुर निजामत तथा जितवारपुर चौथ पंचायत के पंच व वार्ड सदस्यों की एक महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई। अध्यक्षता सरपंच क्रांति भूषण यादव ने की l गत दिनों बिहार विधानसभा में त्रि -स्तरीय पंचायत प्रतिनिधियों के लिए वेतन व पेंशन की मांग करने वाले विधायकों के प्रति आभार प्रकट किया गया तथा इस पुनीत पहल के लिए उन्हें धन्यवाद् दिया गया l बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में समस्तीपुर प्रखंड सरपंच संघ के अध्यक्ष विष्णु राय…

*शिक्षकों ने सुंदरकांड पाठ कर मुख्यमंत्री की सदबुद्दि की कामना की, जताया अनोखा विरोध। हर खबर पर पैनी नजर।*

बीआरसी परिसर में धरना-प्रदर्शन के दौरान सुंदरकांड का पाठ किया शिक्षक। वंदना झा समस्तीपुर बिहार। समस्तीपुर/विद्यापतिनगर:- समान काम के बदले समान वेतन सहित अपनी विभिन्न मांगों के समर्थन में शिक्षकों का हङताल 16 वें भी जारी रहा। हङताली शिक्षकों ने मंगलवार को बीआरसी परिसर में नया व रोचक तरीका अखित्यार कर धरना-प्रदर्शन किया। इस दरम्यान शिक्षकों ने नीतीश सरकार द्वारा अब तक वार्ता नहीं किए जाने के मद्देनजर सुंदरकांड पाठ सह हनुमान चालीसा पाठ का जाप किया। जिससे माहौल भक्तिमय बना रहा।मौके पर वक्ताओं ने कहा कि भगवान बजरंगबली मुख्यमंत्री…