*विश्व कल्याण की कामना के साथ श्रीसहस्त्र चंडी महायज्ञ की हुई पूर्णाहुति। हर खबर पर पैनी नजर।*

विद्वान आचार्यों की देखरेख में धार्मिक उत्सव का हुआ समापन

रमेश शंकर झा
समस्तीपुर बिहार।

समस्तीपुर/हाजीपुर:- धार्मिक आस्था के बीच विश्व कल्याण की कामना व जयघोष के साथ सोमवार को श्रीसहस्र चंडी महायज्ञ की पूर्णाहुति हो गयी। महायज्ञ के मुख्य आचार्य काशी विश्वनाथ मंदिर न्यास परिषद के अध्यक्ष आचार्य पंडित अशोक द्विवेदी के नेतृत्व में सोमवार को  वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विद्वान आचार्यों व सैकड़ों श्रद्धालुओं  द्वारा हवन आवृति दी गयी।अंतिम दिन यज्ञ स्थल सदर प्रखंड स्थित चांदी धनुषी गांव में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी रही। इस अवसर पर आयोजित विशाल भंडारे में 50 हजार से अधिक  श्रद्धालुओं ने प्रसाद पाया। व्यवस्थापक सत्येन्द्र सिंह राणा व मीडिया प्रभारी पदमाकर सिंह लाला ने बताया कि महायज्ञ के शुरू होने के साथ प्रात: रोजाना यज्ञ में देवी दुर्गा की आवृत्ति व आहुतियों के साथ भंडारे का भी आयोजन होता रहा। 23-29 फरवरी तक विश्व विख्यात श्रीमद्भागवत कथा ममर्ज्ञी साध्वी दीदी माँ ॠतंभरा जी के श्रीमुख से श्रीमद्भागवत कथा का रसपान कर श्रद्धालु भक्ति रस की सरिता में गोते लगायें ।

वहीं दूसरी ओर पुरी के शंकराचार्य स्वामी निश्चलानंद सरस्वती जी महाराज सहित कई प्रसिद्ध महामंडलेश्वर व संतों के आगमन से ब्रहालीन बाबा पशुपतिनाथ जी महाराज की तपोभूमि धर्मनगरी चांदी धनुषी में आयोजित महायज्ञ ने सूबे में अपनी विशिष्ट पहचान स्थापित कर धार्मिक आस्था को नया आयाम प्रदान किया। इस दौरान मंदिर परिसर में मेला भी लगा इसमें लोगों व बच्चों ने जमकर खरीददारी की। तो दस दिवसीय इस अनुष्ठान के दरम्यान व्यापारियों की भी चांदी रहीं। महायज्ञ के मुख्य आचार्य काशी विश्वनाथ मंदिर धार्मिक न्यास परिषद के अध्यक्ष आचार्य पंडित अशोक द्विवेदी ने बताया कि यज्ञ का जीवन में  बहुत महत्व है। यज्ञ करने से हर प्रकार की बुराई,भय नष्ट होती है तथा यश व तप मिलता है।

इसलिए हमें यज्ञ को अपने जीवन का आधार बनाना चाहिए। उन्होंने आयोजन को धार्मिक दृष्टिकोण से सफल आयोजन बताया।महायज्ञ को विधिवत संपन्न कराने में काशी विश्वनाथ मंदिर के 108 विद्वान आचार्य आध्यात्मिक भाव को परिबिंबित कर रहे थे। इसके अलावा राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त भजन गायक, भजनोपदेशक यज्ञ के खास आकर्षण बने रहे।आयोजन को सफल बनाने में मुख्य यजमान अमरेन्द्र कुमार सिंह,व्यवथापक सत्येन्द्र सिंह राणा,आचार्य धर्मवीर,सचिन वशिष्ठ,मीडिया प्रभारी पदमाकर सिंह लाला,सुबोध सिंह,राजीव सिंह,कन्हैया सिंह,अलका सिंह,रामकुमार सिंह,अर्पिता चौहान , अध्यक्ष रामनरेश सिंह,रविन्द्र सिंह आदि मौजूद थे ।

Related posts

Leave a Comment