रमेश शंकर झा समस्तीपुर:- जिले के राजद के प्रदेश प्रवक्ता सह विधायक अख्तरुल इस्लाम शाहीन ने समस्तीपुर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न जगहों पर छठ-पूजा के अवसर पर आहूत सांस्कृतिक कार्यक्रमों का उदघाटन किया और विभिन्न घाटों का भ्रमण कर लोगो को शुभकामनाएं दी। सांस्कृतिक कार्यक्रमों के उद्घाटन के क्रम में स्थानीय विधायक अख्तरुल इस्लाम शाहीन ने कहा की छठ महापर्व हमें प्रेम, सदभाव, भाईचारा, शांति, परस्पर सहयोग व एकता का सन्देश देती हैं। समस्तीपुर के विधायक शाहीन ने बूढ़ी गंडक नदी में मोटर वोट से विभिन्न छठ घाटों का जायजा…
Category: समस्तीपुर
*उगते हुए सूर्य को अर्घ्य देने के साथ ही लोक आस्था का महापर्व छठ का हुआ समापन। हर खबर पर पैनी नजर।*
वन्दना झा समस्तीपुर:- जिले के विभिन्न क्षेत्रों में उगते हुए सूर्य को अर्घ्य देने के साथ ही देश भर में आस्था और उल्लास के साथ महापर्व छठ का समापन हुआ। वहीं व्रतियों ने सुबह पानी में खड़े होकर उगते हुए सूर्य को अर्घ्य दिया और पूजा के साथ अपना 36 घंटे का अनुष्ठान पूरा किया।
*जिलाधिकारी शशांक शुभंकर व पुलिस अधीक्षक विकास बर्मन के द्वारा संयुक्त रुप से छठ महापर्व के लिए तैयार किए गए घाटों का निरीक्षण। हर खबर पर पैनी नजर।*
रमेश शंकर झा। समस्तीपुर:- जिलाधिकारी शशांक शुभंकर व पुलिस अधीक्षक विकास बर्मन के द्वारा संयुक्त रुप से छठ महापर्व हेतु तैयार किए गए घाटों का निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने शहर में स्थित प्रसाद घाट, राम गोविंद घाट, कोठी घाट, मगरदही घाट और मगरदही पुल के उत्तर नियंत्रण कक्ष का निरीक्षण किया। वहीं निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने निम्नांकित निर्देश अनुमंडल पदाधिकारी, नगर कार्यपालक पदाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी एवं अन्य संबंधित पदाधिकारियों को दिया। उन्होंने लाल झंडा एवं खतरे का निशान लगाकर खतरनाक घाटों को चिन्हित कराना, बैरिकेडिंग का कार्य…
*इंदिरा स्मारक कमिटी के द्वारा भारत की प्रथम महिला प्रधानमंत्री इंदिरा गाँधी की जयंती समारोह पूर्वक मनाया। हर खबर पर पैनी नजर।*
वन्दना झा। समस्तीपुर:- जिले के विशनपुर चौक पर इंदिरा स्मारक कमिटी के द्वारा भारत की प्रथम महिला प्रधानमंत्री अमर शहीद इंदिरा गाँधी की जयंती समारोह बेहद हर्ष व उल्लास के साथ मनाई गई। उनके तैल्य चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया गया। इस कार्यक्रम को संकल्प दिवस के रूप में मनाया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता कांग्रेस के पूर्व जिला महासचिव ठाकुर मनोज भारद्वाज, संचालन जिला राजद प्रवक्ता राकेश कुमार ठाकुर तथा धन्यवाद् ज्ञापन कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष डोमन राय ने किया। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए जिला राजद…
*छठ व्रतियों को लाने व ले जाने के लिए नि:शुल्क ई रिक्शा का परिचालन जिला प्रशासन के द्वारा किया जाएगा। हर खबर पर पैनी नजर।*
रमेश शंकर झा समस्तीपुर:- जिले में छठ महापर्व के शुभ अवसर पर जिला प्रशासन के द्वारा छठ व्रतियों को लाने व ले जाने हेतु निशुल्क ई रिक्शा का परिचालन दिनांक 20/11/2020 एवं 21/11/2020 को अर्घ्य के 3 घंटा पूर्व से किया जाएगा। *निम्नांकित प्रस्थान स्थल व रूट चिन्हित किए गए हैं:-* ०१. पटेल मैदान से होकर मगरदही चौक (ड्रॉप गेट) के पास व्रतियों को उतार कर पुनः वापस पटेल मैदान। ०२. पटेल चौक से प्रारंभ कर मगरदही चौक (ड्रॉप गेट) के पास व्रतियों को उतार कर पुनः वापस पटेल चौक…
*अधिक उपज के लिए पौधों को १७ पोषक तत्वों की आवश्यकता है:- पंकज। हर खबर पर पैनी नजर।*
D KDESK समस्तीपुर:- जिले के ताजपुर प्रखंड क्षेत्र के मानपुरा पंचायत के मानपुरा ग्राम में केंद्र प्रायोजित राष्ट्रीय संधारणीय कृषि मिशन योजना अंतर्गत मृदा स्वास्थय कार्ड आधारित प्रत्यक्षण सह प्रशिक्षण कार्येक्रम 2020-2021 में पंचायत के कृषि समन्वयक पंकज कुमार के द्वारा मिट्टी नमूना लेने की वैज्ञानिक पद्धति, मिट्टी जाँच से होने वाले लाभ, मृदा स्वास्थ्य कार्ड पढ़ने की विधि इत्यादि पर विस्तृत रूप से किसानो को प्रशिक्षित किया गया। आधुनिक युग मे रासायनिक खादों एवं कीटनाशी दवाओं के अंधाधुंध प्रयोग से मिट्टी के स्वास्थ्य एवं उसकी उर्वरा शक्ति दोनों को…
*छठ महापर्व पर कोरोना को लेकर जारी तुगलकी फरमान का विरोध हिसपा ने किया। हर खबर पर पैनी नजर।*
D KDESK समस्तीपुत:- छठपूजा पर कोरोना जैसी तुगलकी फरमान का विरोध करते हुए हिसपा कार्यालय कौशिल्या निकेतन गंगापुर समस्तीपुर से राष्ट्रीय सचिव डॉ० संजय कुमार संजू राष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन ने कहा कि जुनावी सभाओं में भीड़ जुटाने वाली सरकार को कोरोना फैलने का डर नही हुआ, मगर छठ पूजा के भीड़ से कोरोना फैलने की बात कर रहे हैं। वहीं बिहार विधानसभा चुनाव और देश भर के कुछ हिस्सों में उप चुनाव के दरमियान भीड़ जुटा कर राजनीतिक पार्टियों द्वारा सभा करने से करोना बीमारी नही फैली, लेकिन लोक आस्था…
*मिथिला की बेटी सह गोवा की पूर्व गवर्नर मुदुला सिन्हा के आकस्मिक निधन पर पूरा बिहार व मिथिला के लोग मर्माहत। हर खबर पर पैनी नजर।*
D kDesk समस्तीपुर:- गोवा की पूर्व गवर्नर मुदुला सिन्हा व मिथिला की बेटी के आकस्मिक निधन पर पूरा बिहार खासकर मिथिला के लोग मर्माहत हैं। उनके निधन पर मिथिला शिक्षा मंच के संयोजक प्रो०पी०के०झा “प्रेम” ने दूरभाष पर शोक व्यक्त करते अपना व्यक्तिगत क्षति बताया हैं। इसके साथ ही मिथिलावासी अपने बेटी के निधन सै मर्माहत महसूस कर रहै हैं। उनके निधन पर मिथिला विश्वविधालय के सीनेटर डा० विजय कुमार झा, वित संपोषित महासंघ के अध्यक्ष प्रो०गणेश प्रसाद सिंह, मिथिला मंथन के संरक्षक आचार्य संजय शास्त्री, वेद विज्ञान संस्थान के…
*बच्चों के सर्वोत्तमहित में चाइल्डलाइन दोस्ती कार्यक्रम का आयोजन। हर खबर पर पैनी नजर।*
जकी अहमद समस्तीपुर:- महिला एवं बाल विकास मंत्रालय भारत सरकार के अन्तर्गत संचालित चाइल्डलाइन 1098 जो बच्चों के सर्वोत्तमहित के लिए कार्य करती है।चाइल्डलाइन से दोस्ती पखवाड़ा के अन्तर्गत जिलाधिकारी शंशाक शुभंकर, बाल कल्याण समिति अध्यक्ष नौशाद आलम, नगर थाना अध्यक्ष एवं महिला थाना अध्यक्ष समस्तीपुर के कलाई बैण्ड बांधकर चाइल्डलाइन से दोस्ती कार्यक्रम के बारे विस्तार से बताया। वहीं जिलाधिकारी शशांक शुभंकर ने बताया कि मुसीबत में फंसे बच्चों एवं जरूरत मंद बच्चों को ससमय उपस्थिति होकर चाइल्डलाइन समस्तीपुर जो सहयोग करती है वह सराहनिए है।वहीं सी०डब्लू०सी० के अध्यक्ष…
*गैस से भरी पिकअप ने पंच वर्षीय को रौंदा, मौके पर हुई मौत। हर ख़बर पर पैनी नजर।*
D KDESK समस्तीपुर:- जिले के रोसड़ा अनुमंडल क्षेत्र के हसनपुर थाना के नया नगर शाहपुर पथ में रोसड़ा से भारत गैस एजेंसी के गैस भरा पिकअप जिसका नंबर बीआर 09 जीबी 0461 की गाड़ी टेकुना मठ होते दाथ गांव पहुंची, जहां रामकुमार यादव के 5 वर्षीय पुत्र आयुष कुमार रोड पर खेल रहा था उसी क्रम में गैस भरा पिकअप बच्चे को रौंद दिया। जिससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। लोगो ने आनन-फानन में बच्चों को रोसड़ा ले गया जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं…
