*जदयू किसी जाति विशेष की पार्टी नहीं है:- मुख्यमंत्री, हर खबर पर पैनी नजर।* इंडिया पब्लिक न्यूज..

रमेश शंकर झा, पटना:- मुख्यमंत्री नीतीश कुमार दिल्ली से पटना लौटे। वह पटना हवाई अड्डे पर पत्रकारों से बातचीत में कहा कि राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष आर०सी०पी० सिंह ने राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह को अध्यक्ष बनाने का प्रस्ताव दिया। राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सभी सदस्यों ने सर्वसम्मति से इस प्रस्ताव को पारित किया। उन्होंने कहा कि 7 महीने पहले आर० सी० पी० सिंह पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बने थे। केंद्र में मंत्री बनने के बाद उनकी इच्छा थी कि उनकी जगह पर राजीव रंजन…

*मुख्यमंत्री ने बाढ़ प्रभावित इलाकों का किया हवाई सर्वेक्षण। हर खबर पर पैनी नजर।* इंडिया पब्लिक न्यूज…

RSJ/DESK, पटना:- मुख्यमंत्री नीतीष कुमार ने आज पश्चिम चम्पारण, पूर्वी चम्पारण, मुजफ्फरपुर, सीतामढ़ी एवं शिवहर जिले के बाढ़ प्रभावित इलाकों का हवाई सर्वेक्षण किया। मुख्यमंत्री ने बाढ़ग्रस्त पश्चिमी चम्पारण जिले के रामनगर, नरकटियागंज, गौनाहा, चनपटिया, मझौलिया तथा पूर्वी चम्पारण जिले के सुगौली, रामगढ़वा, छौड़ादानो, बंजरिया, चिरैया, ढाका, पताही, मधुबन तथा मुजफ्फरपुर जिले के गायघाट, कटरा, औराई तथा सीतामढ़ी जिले के रून्नीसैदपुर, बेलसंड, बैरगनिया तथा शिवहर जिले के तीन प्रखण्डों का हवाई सर्वेक्षण किया। हवाई सर्वेक्षण के दौरान जल संसाधन मंत्री संजय कुमार झा, जल संसाधन विभाग के सचिव संजीव हंस…

*कुंभ मेले में जाने वाले यात्रियों को कोविड निगेटिव प्रमाण पत्र आवश्यक। हर खबर पर पैनी नजर।* इंडिया पब्लिक न्यूज…

रमेश शंकर झा समस्तीपुर:- पूर्व मध्य रेल ने उतराखण्ड सरकार द्वारा हरिद्वार कुंभ मेला २०२१ में आने वाले तीर्थयात्रियों हेतु रजिस्ट्रेशन एवं कोविड निगेटिव रिपोर्ट अनिवार्य कर दिया गया है। उपरोक्त बातें को ध्यान में रखते हुए रेलवे प्रशासन वैसे यात्रियों जिन्हें कुंभ मेला में जाना है। उससे आग्रह करती है कि वह अपने यात्रा से पूर्व कुंभ मेला रजिस्ट्रेशन हेतु वेवसाईट पर अपना रजिस्ट्रेशन करवा लें तथा अपना आरटीपीसीआर टेस्ट के उपरान्त कोविड निगेटिव रिपोर्ट जो 72 घंटे से पुराना नहीं हो उसे अवश्य प्राप्त कर लें।  अतः उतराखण्ड…

*आस्था सर्किट स्पेशल टूरिस्ट रेलगाड़ी को हरी झण्डी दिखा कर मंडल रेल प्रबंधक ने किया रवाना। हर खबर पर पैनी नजर।* इंडिया पब्लिक न्यूज…

रमेश शंकर झा समस्तीपुर:- पूर्व मध्य मंडल रेल प्रबंधक  अशोक माहेश्वरी ने आईआरसीटीसी द्वारा संचालित आस्था सर्किट स्पेशल टूरिस्ट रेलगाड़ी को हरी झण्डी दिखाकर किया रवाना। विदित हो की आईआरसीटीसी द्वारा दक्षिण भारत के तीर्थ स्थलों के दर्शन हेतु रक्सौल से त्रिवेन्द्रम के बीच एक विशेष गाड़ी चलाया गया। यह रेलगाड़ी रक्सौल से खुलकर सीतामढ़ी, दरभंगा, समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर, हाजीपुर, पटना, मोकामा, किउल एवं आसनसोल जं० पर यात्रियों हेतु रूकेगी तथा यात्रा के दौरान यात्रियों को तिरूपति, रामेश्वरम, कन्याकुमारी, त्रिवेन्द्रम एवं पुरी के प्रमुख तीर्थ स्थलों के दर्शन करायेगी। इसी क्रम…

*दरभंगा-पुणे विशेष गाड़ी के परिचालन तिथि में विस्तार किया गया। हर खबर पर पैनी नजर।* इंडिया पब्लिक न्यूज…

रमेश शंकर झा समस्तीपुर:- पूर्व मध्य रेलवे प्रशासन ने यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए गाड़ी संख्या- 01033/01034 पूणे-दरभंगा विशेष गाड़ी के परिचालन तिथि में विस्तार करने का निर्णय लिया है। यह गाड़ी अब निम्न समय अनुसार चलेगी:- ०१. गाड़ी संख्या- 01033 पुणे-दरभंगा विशेष गाड़ी:- यह गाड़ी दिनांक- 03/02/2021 से 31/03/2021 तक प्रत्येक बुधवार को पुणे से दरभंगा के लिए प्रस्थान करेगी। ०२. गाड़ी संख्या- 01034 दरभंगा-पुणे विशेष गाड़ी:- यह गाड़ी दिनांक- 05/02/2021 से 02/04/2021 तक प्रत्येक शुक्रवार को दरभंगा से पुणे के लिए प्रस्थान करेगी। इस आशय…

*चार जनवरी से सताईस जनवरी तक चलेगी रक्सौल एलटीटी विशेष रेल गाड़ी। हर खबर पर पैनी नजर।*

रमेश शंकर झा समस्तीपुर:- रेलवे प्रशासन ने गाड़ी संख्या 05547/05548 रक्सौल – लोकमान्य तिलक टर्मिनल विशेष एक्सप्रेस रेल गाड़ी के परिचालन का निर्णय लिया है। गाड़ी का समय-सारणी एवं ठहराव निम्न प्रकार होगा:- ०१. गाड़ी संख्या 05547 रक्सौल – एलटीटी एक्सप्रेस:- यह गाड़ी दिनांक 04/01/2021 से 25/01/2021 तक प्रत्येक सोमवार रक्सौल से 19.15 बजे प्रस्थान करेगी तथा बैरगनिया- 20:08/20:10, सीतामढ़ी- 21:05/21:10, मुजफ्फरपुर- 22:45/23:15, हाजीपुर 00:01/00:06, पाटलीपुत्रा- 01:10/01:20 पंडित दीनदयाल उपाध्याय 05:00/05:10, मिर्जापुर- 06:10/06:15, प्रयागराज छयोकी 07:38/07:40, सतना 11:15/11:20, कटनी 12:35/12:40, जबलपुर- 14:00/14:10, ईटारसी- 17:40/17:50, खंडवा- 20:27/20:30, भुसावल- 22:20/22:25, मनमाड- 00:48/00:50,…

*मेेल व एक्सप्रेस रेलगाड़ी के परिचालन तिथियों में विस्तार। हर खबर पर पैनी नजर।*

रमेश शंकर झा समस्तीपुर:- रेलवे प्रशासन ने यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए निम्नलिखित गाड़ियाँ जो दिनांक 31/01/21 तक लिए हीं अधिसूचित थीं, के परिचालन तिथियों में विस्तार करने का निर्णय लिया है। अब यह गाड़ियाँ अपने नये विस्तारित तिथियों के अनुसार निम्न प्रकार चलेगीं:- ०१. गाड़ी संख्या 01033 पूणे- दरभंगा विशेष गाड़ी:- यह गाड़ी दिनांक 06/01/2021 से  27/01/2021 तक प्रत्येक बुधवार को पूणे से दरभंगा के लिए प्रस्थान करेगी। ०२. गाड़ी संख्या 01034 दरभंगा- पूणे विशेष गाड़ी:- यह गाड़ी दिनांक 08/01/2021 से 29/01/2021 तक प्रत्येक शुक्रवार को…

*इतिहास को संरक्षित कर नई पीढ़ी को प्रेरित करना ही हमलोगों का उद्देश्य है:- मुख्यमंत्री। हर खबर पर पैनी नजर।*

मुख्यमंत्री ने राजगीर के नेचर सफारी में निर्माणाधीन ग्लास फ्लोर ब्रिज का किया निरीक्षण, जू सफारी का भी लिया जायजा। सिक्युरिटी, सेफ्टी एवं प्रोटेक्शन का पूरा ध्यान रखने का अधिकारियों को दिया निर्देश। Desk पटना:- बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राजगीर के नेचर सफारी में निर्माणाधीन ग्लास फ्लोर ब्रिज (स्काई वाक), जीप लाईन, जीप बाइक एवं नेचर सफारी के मेन कैम्प एरिया का निरीक्षण किया। राजगीर स्थित हॉकी ग्राउंड में बने हेलिपैड पर स्थानीय जनप्रतिनिधियों, जिलाधिकारी एवं नेताओ ने मुख्यमंत्री का अभिनंदन किया। निरीक्षण के क्रम में मुख्यमंत्री ने…

*मुख्यमंत्री ने भागलपुर के गुवारीडीह ग्राम में पुरातात्विक स्थल का किया परिभ्रमण। हर खबर पर पैनी नजर।*

DESK पटना :- मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज भागलपुर जिले के नवगछिया अनुमंडल अन्तर्गत बिहपुर अंचल के गुवारीडीह में पुरातात्विक स्थल का परिभ्रमण किया। मुख्यमंत्री ने परिभ्रमण के दौरान गुवारीडीह ग्राम से प्राप्त पुरातात्विक अवशेषों का बारीकी से मुआयना किया। गौरतलब है कि यहां से प्राप्त अवशेष ताम्र पाषाणिक संस्.ति के हो सकते हैं। जानकारों की मानें तो प्राचीन चम्पा एवं गुवारीडीह के बीच परस्पर किसी न किसी प्रकार के व्यापारिक व सांस्कृतिक संबंध भी रहे होंगे। इस दौरान बिहार हेरिटेज डेवेलपमेंट सोसाइटी के एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर डॉ0 विजय कुमार चैधरी…

*चांदन नदी तट पर अवस्थित ऐतिहासिक स्थल को पर्यटक स्थल के रूप में विकसित किया जायेगा:- मुख्यमंत्री। हर खबर पर पैनी नजर।*

रमेश शंकर झा पटना:- मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज बांका जिले के अमरपुर प्रखंड के ग्राम पंचायत भदरिया स्थित चांदन नदी के तट पर अवस्थित पुरातात्विक स्थल का परिभ्रमण किया। निरीक्षण के क्रम में मुख्यमंत्री ने चांदन नदी के पुराने चैनल का मुआयना कर नदी के पानी के फ्लो को पुराने चैनल से डायवर्ट करने हेतु अधिकारियों को निर्देश दिया, ताकि आर्कियोलॉजिकल एरिया का ठीक ढंग से खुदाई की जा सके। निरीक्षण से पूर्व मुख्यमंत्री ने इस पुरातात्विक स्थल से प्राप्त मृदभांड एवं अन्य पुरातात्विक अवशेषों का अवलोकन किया। पुरातात्विक…