*जिलाधिकारी शशांक शुभंकर व पुलिस अधीक्षक विकास बर्मन के द्वारा संयुक्त रुप से छठ महापर्व के लिए तैयार किए गए घाटों का निरीक्षण। हर खबर पर पैनी नजर।*

रमेश शंकर झा।

समस्तीपुर:- जिलाधिकारी शशांक शुभंकर व पुलिस अधीक्षक विकास बर्मन के द्वारा संयुक्त रुप से छठ महापर्व हेतु तैयार किए गए घाटों का निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने शहर में स्थित प्रसाद घाट, राम गोविंद घाट, कोठी घाट, मगरदही घाट और मगरदही पुल के उत्तर नियंत्रण कक्ष का निरीक्षण किया।

वहीं निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने निम्नांकित निर्देश अनुमंडल पदाधिकारी, नगर कार्यपालक पदाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी एवं अन्य संबंधित पदाधिकारियों को दिया। उन्होंने लाल झंडा एवं खतरे का निशान लगाकर खतरनाक घाटों को चिन्हित कराना,
बैरिकेडिंग का कार्य कराना, घाटों पर पर्याप्त मात्रा में चेंजिंग रूम का निर्माण कराना, घाट के समीप पानी में नाव, नाविकों एवं गोताखोरों की व्यवस्था सुनिश्चित कराना,
मेडिकल टीम की व्यवस्था, एवं नियंत्रण कक्ष में पब्लिक एड्रेस सिस्टम संस्थापित कराना आदि का निर्देश दिया।

इस मौके पर अपर समाहर्ता, उप विकास आयुक्त, निदेशक डीआरडीए, सदर अनुमंडल पदाधिकारी, सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, डीएसपी लाइन, नगर कार्यपालक पदाधिकारी, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचल अधिकारी समस्तीपुर एवं अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

Related posts

Leave a Comment