*हैदराबाद पुलिस एनकाउंटर में शामिल पुलिस कर्मियों को पदोन्नति देने की जरूरत है:- *स्वीटी प्रिया।* हर खबर पर पैनी नजर।*


वंदना झा
समस्तीपुर बिहार।

समस्तीपुर:- रालोसपा नेत्री स्वीटी प्रिया ने बयान जारी कर हैदराबाद की डॉ० प्रियंका रेड्डी दुष्कर्म कांड के चार आरोपियों को एनकाउंटर कर हैदराबाद पुलिस ने इतिहास रचे जाने पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि

हैदराबाद पुलिस प्रशासन ने अच्छा फैसला लिया की ऐसे दुष्कर्मियों का अंत एनकाउंटर से ही सम्भव था।एनकाउंटर में शामिल पुलिस कर्मियों को पदोन्नति देने की जरूरत है। उनके साहस को सलाम करती हूं।उन्होंने कहा कि सूबे बिहार में भी दुष्कर्म की घटनाएं बढ़ गई है

यहां के भी प्रशासनिक पदाधिकारियों को वहां की घटना से प्रेरणा लेकर एनकाउंटर की कारवाई को अंजाम देना चाहिए ,जिससे कि यहां भी कानून का राज कायम हो सके।

Related posts

Leave a Comment