वन्दना झा, समस्तीपुर बिहार। समस्तीपुर:- जिले के राजद प्रदेश प्रवक्ता व विधायक अख्तरुल इस्लाम शाहीन ने बिहार बंद की सफलता को लेकर पटना में जनसम्पर्क कर रहे भीम आर्मी के बिहार प्रदेश अध्यक्ष अमर आजाद की गिरफ्तारी की तीव्र निंदा किया है। वहीँ प्रदेश की नीतीश सरकार के इस कृत्य की निंदा करते हुये कहा कि नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा नीत सरकार के सत्ता में आने के बाद विपक्षी पार्टी के नेताओं के उत्पीड़न की घटनाएं निरन्तर बढ़ती जा रही हैं। उन्होनें कहा कि अमर आजाद की गिरफ्तारी…
Category: राज्य
*डॉ० भीमराव अंबेडकर कल्याण छात्रावास शाहपुर पटोरी के सभागार में पड़ोस युवा सांसद कार्यक्रम का आयोजन संपन्न हुआ। हर खबर पर पैनी नजर।*
वन्दना झा, समस्तीपुर बिहार। समस्तीपुर:- जिले के नेहरू युवा केन्द्र के तत्वाधान में युवा मंडल जवाहर ज्योति बाल विकास केंद्र अख्तियारपुर के द्वारा डॉ० भीमराव अंबेडकर कल्याण छात्रावास शाहपुर पटोरी के सभागार में पड़ोस युवा सांसद कार्यक्रम का आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। वहीँ समाज सेविका वीणा कुमारी की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम को नेहरू युवा केंद्र के राज्य प्रशिक्षक संजय कुमार बबलू एवं डॉ० मिथिलेश कुमार ने युवाओं को पड़ोस युवा सांसद कार्यक्रम की उपयोगिता एवं केंद्र सरकार की योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया। वहीँ…
*अगामी 21 दिसंबर 19 को बिहार बंद की सफलता को लेकर राजद नेताओ ने विभिन्न क्षेत्रो में जनसम्पर्क अभियान चलाया। हर खबर पर पैनी नजर।*
वन्दना झा समस्तीपुर बिहार। समस्तीपुर:- अगामी 21 दिसंबर 19 को बिहार बंद की सफलता को लेकर राजद नेताओ ने आज जिले के विभिन्न क्षेत्रो का दौरा कर जनसम्पर्क अभियान चलाया। वहीँ बंद को सफल, अभूतपूर्व व ऐतिहासिक बनाने की अपील लोगो से किया। वहीँ राजद के प्रदेश प्रवक्ता सह विधायक अख्तरुल इस्लाम शाहीन तथा राजद जिलाध्यक्ष विनोद कुमार राय ने समस्तीपुर प्रखंड के चकनूर, दूधपुरा, जितवारपुर चौथ, जितवारपुर निजामत, हकीमाबाद, विशनपुर, मोरदीवा, केवस, छतौना, बांदे, हरपुर एलौथ तथा ताजपुर प्रखंड क्षेत्र के ताजपुर, भैरोखड़ा, आधारपुर व बघौनी आदि पंचायतो में…
*19 दिसम्बर को बिहार बंद के समर्थन में माले-इनौस ने निकाला विशाल मशाल जुलूस। हर खबर पर पैनी नजर।*
रमेश शंकर झा, समस्तीपुर बिहार। समस्तीपुर:- देशतोड़क कानून (CAB) कैब, NRC एनआरसी वापस लेने की मांग पर 19 दिसंबर को भाकपा माले समेत तमाम वाम- जनवादी एवं लोकतांत्रिक दलों की ओर से बिहार बंद को सफल बनाने के उद्देश्य से बुधवार को ताजपुर बाजार क्षेत्र के स्थानीय हॉस्पिटल चौक से भाकपा माले एवं इनौस के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने अपने-अपने हाथों में मशाल, नारे लिखें तख्तियां, झंडे, बैनर लेकर विशाल जुलूस निकाला। वहीँ मशाल जुलूस बाजार क्षेत्र के विभिन्न मार्गों से नारे लगाकर भ्रमण करते हुए राजधानी चौक पहुंचकर सभा में…
*CAB व NRC के खिलाफ आइसा, एसएफआई छात्र और आरजेडी ने निकाला प्रतिरोध मार्च। हर खबर पर पैनी नजर।*
वन्दना झा समस्तीपुर बिहार। समस्तीपुर:- जिले में आज आइसा, एसएफआई छात्र व आरजेडी के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने समस्तीपुर कॉलेज समस्तीपुर कैंपस से चांदनी चौक तक प्रतिरोध मार्च निकाला। वहीँ चांदनी चौक पर पहुंचकर एक प्रतिरोध मार्च सभा मे तब्दील हो गया। जिसका अध्यक्षता विपिन कुमार ने किया। वहीं सभा को संबोधित करते हुए आइसा जिला सचिव सुनील कुमार ने कहा कि एनआरसी और कैब जनविरोधी है। यह संविधान के साथ छेड़छाड़ देश के नागरिक बर्दाश्त नहीं करेगा। मोदी, अमित शाह ने देश के छात्र, युवाओं को सस्ती शिक्षा, रोजगार उपलब्ध…
*सभी पदाधिकारी के साथ जिलाधिकारी शशांक शुभंकर ने विभिन्न योजनाओं की अनुमंडल स्तरीय समीक्षातमक बैठक की। राजेश कुमार रौशन, समस्तीपुर बिहार। हर खबर पर पैनी नजर।*
राजेश कुमार रौशन, समस्तीपुर बिहार। समस्तीपुर:- जिले के जिलाधिकारी शशांक शुभंकर ने अनुमंडल स्तरीय विभिन्न योजनाओं की समीक्षातमक बैठक सभी पदाधिकारी के साथ किये। रोसड़ा अनुमंडल के बिथान प्रखंड के सभागार भवन में रोसड़ा अनुमंडल स्तरीय समीक्षा बैठक किया गया। इस समीक्षा बैठक के मौके पर रोसड़ा अनुमंडल पदाधिकारी एवं अनुमंडल के सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी उपस्थित थे। जिसमें नल जल योजना, गली नाली योजना, जल जीवन हरियाली योजना से संबंधित विषयों पर विशेष चर्चा हुई। उसके बाद फूहिया गांव पहुंचकर दर्जजीया बांध से सलाह चंदन करेह नदी के उत्तरी…
*पटेल मैदान में आयोजित क्रिकेट लीग टूर्नामेंट का उद्घाटन स्थानीय विधायक अख्तरुल इस्लाम शाहीन ने किया। हर खबर पर पैनी नजर।*
वन्दना झा, समस्तीपुर बिहार। समस्तीपुर:- जिले के पटेल मैदान में आयोजित जिला क्रिकेट लीग टूर्नामेंट का उद्घाटन स्तानीय विधायक अख्तरुल इस्लाम शाहीन ने फीता काटकर व खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। वहीँ माननीय विधायक ने अपने सम्बोधन के क्रम में कहा की खेल सहभागिता , आत्म-सम्मान, आत्मविश्वास का निर्माण करता है और बच्चों को अकादमिक रूप से उत्कृष्ट बनाने के लिए प्रेरित करता है। उन्होंने कहा की खेलों में रुचि हमें जीवन में कठिन परिस्थितियों का सामना करने और शरीर और मस्तिष्क को तनाव रहित बनाने में मदद करती…
*जिले के मोहनपुर प्रखंड में चल रही सात दिवसीय विशेष शिविर के तीसरे दिन सड़क सुरक्षा अभियान चलाया गया। अमित कुमार, समस्तीपुर बिहार। हर खबर पर पैनी नजर।*
अमित कुमार,समस्तीपुर बिहार। समस्तीपुर:- जिले के पटोरी अनुमंडल क्षेत्र के स्थानीय जी०एम०आर०डी० कॉलेज मोहनपुर समस्तीपुर में चल रही सात दिवसीय विशेष शिविर का आज तीसरे दिन एन०एस०एस० प्रभारी डॉ० लक्ष्मण यादव के नेतृत्व में शिविर में योगाभ्यास शुरू किया गया। तत्पश्चात आज दोपहर में सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान चलाया गया। जिसमें हेलमेट न पहनने वाले व्यक्ति को हेलमेट पहने, यातायात नियमों का पालन करने का निर्देश स्वयंसेवकों ने दिया। इसके साथ में स्वयंसेवकों ने पुष्प का माला पहनाकर हेल्मेट का महत्व के बारे में बताया। वहीँ प्रो० स्वाति राय ने…
*पड़ोस युवा सांसद कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। हर खबर पर पैनी नजर।*
वंदना झा।समस्तीपुर बिहार। समस्तीपुर:- युवा कार्यक्रम और खेल मंत्रालय भारत सरकार के तत्वधान में जवाहर ज्योति बाल विकास केन्द्र अख्तियारपुर और नेहरू युवा केन्द्र समस्तीपुर के संयुक्त तत्वावधान में दिनांक 18 दिसम्बर 2019 को पटोरी प्रखंड क्षेत्र स्थित राजकीय डाॅ० भीमराव अम्बेडकर कल्याण छात्रावास पटोरी (ए एन डी काॅलेज के निकट) परिसर में दिन के 10.30 बजे से अपराह्न 3.30 बजे तक एक दिवसीय पड़ोस युवा सांसद कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम से पटोरी प्रखंड के विभिन्न गांव/पंचायत से आये युवक-युवती को सशक्त राष्ट्र निर्माण के लिए संबोधित…
*चैम्पियंस लीग क्रिकेट टूर्नामेंट का हुआ उद्घाटन, एसडीओ विष्णुदेव मंडल और बीडीओ प्रकृति नैनन ने संयुक्त रूप से फीता काट कर किया। पदमाकर लाला समस्तीपुर बिहार। हर खबर पर पैनी नजर।*
पदमाकर लाला समस्तीपुर बिहार। समस्तीपुर:- जिले के विद्यापतिनगर क्षेत्र में खेल से सामाजिक एकता व सद्भाव को बढ़ावा मिलता है। सामाजिक एकता, सद्भाव व समरसता का संदेश के लिए खेल को भाईचारे व प्रेम की भावना से खेलना चाहिए। ताकि सामाजिक एकता के साथ-साथ चारित्रिक विकास को नया आयाम मिल सके। उक्त बातें एसडीओ विष्णुदेव मंडल ने सर्वोत्तम ग्राम पंचायत हरपुर बोचहा के रेलवे मैदान में मंगलवार से शुरू चैम्पियंस लीग सीजन-6 क्रिकेट टूर्नामेंट के उद्घाटन के उपरांत समारोह को सम्बोधित करते हुुुए कहा। उन्होंने कहा कि खेल प्रतियोगिता से राज्य…
