*अगामी 21 दिसंबर 19 को बिहार बंद की सफलता को लेकर राजद नेताओ ने विभिन्न क्षेत्रो में जनसम्पर्क अभियान चलाया। हर खबर पर पैनी नजर।*

वन्दना झा
समस्तीपुर बिहार।

समस्तीपुर:- अगामी 21 दिसंबर 19 को बिहार बंद की सफलता को लेकर राजद नेताओ ने आज जिले के विभिन्न क्षेत्रो का दौरा कर जनसम्पर्क अभियान चलाया। वहीँ बंद को सफल, अभूतपूर्व व ऐतिहासिक बनाने की अपील लोगो से किया। वहीँ राजद के प्रदेश प्रवक्ता सह विधायक अख्तरुल इस्लाम शाहीन तथा राजद जिलाध्यक्ष विनोद कुमार राय ने समस्तीपुर प्रखंड के चकनूर, दूधपुरा, जितवारपुर चौथ, जितवारपुर निजामत, हकीमाबाद, विशनपुर, मोरदीवा, केवस, छतौना, बांदे, हरपुर एलौथ तथा ताजपुर प्रखंड क्षेत्र के ताजपुर, भैरोखड़ा, आधारपुर व बघौनी आदि पंचायतो में जनसम्पर्क अभियान चलाया।

राजद के प्रांतीय प्रवक्ता व विधायक अख्तरुल इस्लाम शाहीन ने जनसम्पर्क अभियान के क्रम में बताया कि संसद से पारित सीएबी को संविधान की मूलभावना के विरोधाभासी है तथा जनविरोधी इस कानून के खिलाफ राजद ने अगामी 21 दिसंबर बिहार बंद का आह्वान किया है। उन्होंने कहा कि यह कानून अलोकतांत्रिक, असंवैधानिक है। इससे संविधान का अनुच्छेद 14 और 15 का उल्लंघन होता है। राजद के प्रांतीय नेता ने कहा कि संसद से सीएबी पारित होने और एनआरसी को पूरे देश में लागू करने की सरकार की घोषणा से धर्मनिरपेक्ष लोकतांत्रिक गणतंत्र को खतरा पैदा हो गया है। वहीँ सीएबी असंवैधानिक है। उन्होंने कहा कि भारत के संविधान में स्पष्ट रूप से लिखा गया है कि देश को धर्म के आधार पर विभाजित नहीं किया जा सकता।

उन्होंने इस बिल को देश के लिए काला कानून बताया और जिस दिन या बिल पारित हुआ उस दिन को काला दिन बताते हुए कहा कि पूरे विश्व में इस बिल के कारण भारत की छवि खराब हो रही है। राजद विधायक ने कहा कि NRS तथा CRB के खिलाफ लोगों में जबरदस्त आक्रोश है। उन्होंने कहा कि नागरिकता संशोधन कानून अलोकतांत्रिक, संवैधानिक तथा विभाजनकारी है। सम्पूर्ण देश में इस कानून के खिलाफ विरोध -प्रदर्शन हो रहा है। सरकार को चाहिए कि जनभावना के आलोक में अपने निर्णय पर पुनर्विचार करना चाहिए। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार नफरत की राजनीति कर रही है। आज देश में लोकतंत्र, संविधान तथा देश की विरासत के प्रतीक गंगा-यमुनी तहजीब खतरे में है। इतिहास मोदी सरकार को कभी माफ नहीं करेगी। इस कार्यक्रम के मौके पर राजद जिलाध्यक्ष विनोद कुमार राय, जिला राजद प्रवक्ता राकेश कुमार ठाकुर ,

प्रखंड अध्यक्ष उमेश प्रसाद यादव उर्फ टुनटुन यादव, पूर्व मुखिया रामप्रसाद राय, सरपंच विष्णु राय, मुखिया चन्दन कुमार, मुखिया मुकेश कुमार, मुखिया राजीव राय, सरपंच महेश राय, पैक्स अध्यक्ष जितेन्द्र राय, राजद नेता सुरेश राय, मोo अकबर अली, अशोक साह, अजीजूर रहमान उर्फ ताजू, विजय यादव, पूर्व मुखिया अर्जुन चौधरी, प्रमोद पंडित, प्रमोद कुमार पप्पू, मनोज कुमार राय, रविन्द्र कुमार रवि, नागमणि, विजय कुशवाहा, मनोज पटेल, ज्योतिष महतो, जितेंद्र प्रसाद यादव, विमल पासवान, दिनेश राम, सूरज कुमार, ओमप्रकाश यादव, नवीन कुमार सहित इत्यादि लोग उपस्थित थे।

Related posts

Leave a Comment