बिहार बंद के दौरान सभी प्रमुख चौक-चौराहों पर सड़क जाम कर प्रदर्शन किया।

वन्दना झा समस्तीपुर बिहार। समस्तीपुर:- जिले में राजद के आह्वान पर बिहार बंद के दौरान सभी प्रमुख चौक -चौराहों पर सड़क जाम कर दिया गया, बाजारों को बंद और रेलगाड़ी को भी रोका गया।जनविरोधी NRC तथा CAA के खिलाफ राजद व सहयोगी दलों द्वारा आहूत बिहार बंद के आलोक में महागठबंधन के कार्यकर्ता ने सड़कों पर उतरे और सरकार के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया। वहीँ समस्तीपुर जिला मुख्यालय में नगर भवन के पास मुख्य सड़क को जाम कर समस्तीपुर- दरभंगा व समस्तीपुर – पटना जाने वाले मार्ग को जाम कर…

*बिहार सरकार लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण मंत्री को छात्र हित में पांच सूत्री ज्ञापन सौंपा। हर खबर पर पैनी नजर।*

डेस्क समस्तीपुर:- जिले के रोसड़ा में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद रोसड़ा केे छात्र संघ द्वारा बिहार सरकार लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण मंत्री माननीय विनोद नारायण झा को छात्र हित में पांच सूत्रीय ज्ञापन सौंपा। जो इस प्रकार है:- ०१. यू आर कॉलेज रोसड़ा में रेगुलर मोड से पी0 जी0 की पढ़ाई शुरू किया जाए। ०२. रोसेरा यु आर कॉलेज के प्रांगण में जर्जर हो चुके ओबीसी एवं गर्ल्स छात्रावास का जीर्णोद्धार कर अविलंब शुरू की जाए। ०३.कॉलेज परिसर स्थित अम्बेडकर छात्रावास के बेड में बढ़ोतरी एवं भवन निर्माण किया जाए। ०४.…

*प्रखर पत्रकार स्व० ई० योगेंद्र पोद्वार की पहली पुण्यतिथि पर तैल्य चित्र पर माल्यार्पण किया। हर खबर पर पैनी नजर।*

वन्दना झा समस्तीपुर बिहार समस्तीपुर:- शहर के स्टेशन चौक स्थित गांधी स्मारक स्थल पर आज प्रखर पत्रकार स्व० ई० योगेंद्र पोद्वार की पहली पुण्यतिथि के अवसर पर श्रद्वांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस मौके पर साहित्यकार व गांधी स्मारक समिति के अध्यक्ष डा० नरेश कुमार विकल की अध्यक्षता और सचिव सह कवि विनय कृष्ण के संचालन मे आयोजित हुआ। इस श्रद्वांजलि सभा में जिले के साहित्यकार, पत्रकार एवं कवि समेत बड़ी संख्या में प्रमुख गणमान्यजन लोग उपस्थित हुए। इस कार्यक्रम के अवसर पर कवि डा० नरेश कुमार विकल, विनय कृष्ण,…

*जवाहर नवोदय विद्यालय बिरौली में दो दिवसीय छात्रों के मूल्यांकन हेतु अंतराष्ट्रीय कार्यक्रम (पीसा) का शुभारम्भ किया गया। ठाकुर वरुण कुमार/टिंकू कुमार, समस्तीपुर बिहार। हर खबर पर पैनी नजर।*

ठाकुर वरुण कुमार/टिंकू कुमार, समस्तीपुर बिहार। समस्तीपुर:- जिले के जवाहर नवोदय विद्यालय बिरौली में दो दिवसीय छात्रों के मूल्यांकन हेतु अंतराष्ट्रीय कार्यक्रम (पीसा) का शुभारम्भ मुख्य अतिथि डॉ० आर० के० तिवारी समन्वय कृषि विज्ञान केंद्र पूसा, डॉ० पी० के० ठाकुर, प्राचार्य ज० न० वि० बिरौली समस्तीपुर, रोहित मिश्रा, पी० जी० टी० अंग्रजी ज० न० वि० मोतिहारी एवं अन्य अतिथि शिक्षक के द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। ततपश्चात पुष्पगुच्छ एवं स्वागत गान के द्वारा अतिथियों का स्वागत किया गया। इस कार्यक्रम पर प्राचार्य डॉ० पी० के० ठाकुर…

*युवा कॉंग्रेस ने अम्बेद्कर स्थल के सामने सड़क पर प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला दहन किया। हर खबर पर पैनी नजर।*

वन्दना झा समस्तीपुर बिहार। समस्तीपुर:- जिले के युवा कॉंग्रेस ने प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला दहन किया। वहीँ मोहनपुर कार्यालय से युवा कॉंग्रेस ने प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला लेकर जामिया मिलिया इस्लामिया univer city के छात्रों पर लाठी चार्ज के विरोध मे व नागरिकता सांसोधन कानुन वापस लो एवं एनआरसी वापस लो का नारा लगाते हुए अम्बेद्कर स्थल के सामने बीच सड़क पर पुतला दहन किया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला युवा कॉंग्रेस अध्यक्ष एखलाकुर रहमान सिद्दीकी ने किया। वहीँ युवा अध्यक्ष एखलाकुर रहमान सिद्दीकी ने…

*जिला राजद कार्यालय से नागरिक कानून संशोधन बिल के खिलाफ शुक्रवार की संध्या जिला राजद के तत्वावधान में मशाल जुलूस निकाला गया। हर खबर पर पैनी नजर।*

वन्दना झा समस्तीपुर बिहार। समस्तीपुर:- जिले के कर्पूरी आश्रम स्थित जिला राजद कार्यालय से नागरिक कानून संशोधन बिल के खिलाफ शुक्रवार की संध्या जिला राजद के तत्वावधान में मशाल जुलूस निकाला गया। वहीँ मशाल जुलूस रामबाबू चौक, गणेश चौक, मारवाड़ी बाजार सहित प्रमुख मार्गों का भ्रमण किया। वहीँ दुकानदारों एवं आम लोगों से कल शनिवार को बिहार बंद को सफल बनाने में सहयोग करने की अपील किया। तदुपरांद मशाल जुलुस स्टेडियम गोलम्बर पर पहुंचकर संकल्प सभा में तब्दील हो गई। इस मशाल जुलुस का नेतृत्व व सभा की अध्यक्षता राजा…

*बिहार बंद को सफल बनाने के लिए हजारों माले कार्यकर्ता सड़क पर उतरे। हर खबर पर पैनी नजर।*

वंदना झा। समस्तीपुर:- जिले के विभिन्न क्षेत्रों में (CAB) कैब और (NRC) एनआरसी के खिलाफ भाकपा माले सहित विभिन्न बाम, लोकतांत्रिक एवं समाजवादी दलों के समर्थन से आज बिहार बंद सफल रहा। वहीँ बंदी के अवसर पर भाकपा माले के हजारों कार्यकर्ताओं ने अपने हाथों में झंडा, बैनर मांगों से संबंधित नारे लिखी तख्तियां लेकर शहर के विभिन्न चौक से बंदी जुलूस निकाला। बंदी जुलूस का नेतृत्व भाकपा माले जिला सचिव प्रो० उमेश कुमार, जिला कमेटी के सदस्य अमित कुमार, सुरेंद्र प्रसाद सिंह, जीबछ पासवान, सतनारायण महतो, फूलबाबू सिंह, मनीषा…

*सैकड़ों छात्रों ने बाजार का चक्कर लगाकर एनएच 28 को जाम किया। हर खबर पर पैनी नजर।*

वंदना झा समस्तीपुर:- जिले के ताजपुर जन विरोधी कैब, एनआरसी वापस लेने की मांग पर आइसा, इनौस समेत अन्य वाम, जनवादी दलों के द्वारा बिहार बंद पर भाकपा माले व इनौस व आइसा के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने हॉस्पिटल चौक इकट्ठा होकर झंडे, बैनर व मांगों से संबंधित तख्तियां अपने-अपने अपने हाथों में लेकर बंदी जुलूस निकाला। जुलूस शामिल कार्यकर्ता नारे लगाते हुए बाजार भ्रमण के बाद एनएच 28 पहुंचकर धरना दिया।धरना स्थल पर हजारों लोग उपस्थित रहे। सड़क भी जाम रहा। सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी-लंबी लाइनें लग…

*प्रखंड राजद की बैठक का आयोजन। हर खबर पर पैनी नजर।*

वन्दना झा समस्तीपुर:- जिले के ताजपुर कोल्ड स्टोरेज चौक स्थित सदरी काम्प्लेक्स में प्रखंड राजद ताजपुर की एक बैठक आयोजित की गई । बैठक की अध्यक्षता प्रखंड राजद अध्यक्ष मोo अहमद रजा उर्फ मिंटू ने किया। बैठक में 21 दिसंबर को सीएए एवं एनआरसी जैसे काले कानून के विरोध में आयोजित बिहार बंद कार्यक्रम के तैयारियों की समीक्षा की गई। समीक्षा बैठक के दौरान शांतिपूर्ण बंदी एवं बंदी की पूर्व संध्या पर 20 दिसंबर को आयोजित मशाल जुलूस कार्यक्रम हेतु दिशा निर्देश दिए गए तथा कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने के…

*मुखिया शालिनी देवी ने पंचायत में चल रही विभिन्न योजनाओं की समीक्षा की। हर खबर पर पैनी नजर।*

वन्दना झा समस्तीपुर बिहार। समस्तीपुर:- जिले के जितवारपुर निजामत पंचायत के वार्ड संख्या 13 और वार्ड संख्या 01 में हर घर नल जल योजना का शुभारंभ स्थानीय मुखिया शालिनी देवी ने फीता काट कर किया। इससे पहले मुखिया शालिनी देवी ने पंचायत में चल रही विभिन्न योजनाओं की समीक्षा किया। इस कार्यक्रम में मुखिया ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि जितवारपुर निजामत पंचायत स्मार्ट बनने के लिए तेजी से कदम बढ़ा रही है। रोज नए नए कार्य का शिलान्यास, नए-नए योजनाओं का उद्घाटन यहां हो रहा है।…