![](http://indiapublicnews.com/wp-content/uploads/2019/12/IMG-20191216-WA0009-840x835.jpg)
वंदना झा।
समस्तीपुर:- जिले के विभिन्न क्षेत्रों में (CAB) कैब और (NRC) एनआरसी के खिलाफ भाकपा माले सहित विभिन्न बाम, लोकतांत्रिक एवं समाजवादी दलों के समर्थन से आज बिहार बंद सफल रहा।
![](http://indiapublicnews.com/wp-content/uploads/2019/12/IMG-20191219-WA0027-840x473.jpg)
वहीँ बंदी के अवसर पर भाकपा माले के हजारों कार्यकर्ताओं ने अपने हाथों में झंडा, बैनर मांगों से संबंधित नारे लिखी तख्तियां लेकर शहर के विभिन्न चौक से बंदी जुलूस निकाला।
![](http://indiapublicnews.com/wp-content/uploads/2019/12/IMG-20191219-WA0026-1-840x473.jpg)
बंदी जुलूस का नेतृत्व भाकपा माले जिला सचिव प्रो० उमेश कुमार, जिला कमेटी के सदस्य अमित कुमार, सुरेंद्र प्रसाद सिंह, जीबछ पासवान, सतनारायण महतो, फूलबाबू सिंह, मनीषा कुमारी, मिथिलेश कुमार, सुनील कुमार, राजकुमार चौधरी, अशोक राय, विनय झा, रामचंद्र पासवान, राहुल कुमार,
![](http://indiapublicnews.com/wp-content/uploads/2019/12/IMG-20191216-WA0008-536x840.jpg)
रामलाल राम, मो० फरमान, मो० सगीर, मनोज शर्मा, सत्यनारायण महतो समेत दर्जनों कार्यकर्ताओं ने जुलूस का नेतृत्व किया। इस जुलूस में शामिल कार्यकर्ता कैब और एनआरसी के खिलाफ नारे लगाकर बाजार का चक्कर लगाते हुए दुकान बंद कराया। वहीँ जुलूस विभिन्न मार्गो से गुजर कर समाहरणालय होते हुए चौराहा पहुंचकर अन्य दलों के साथ सभा में तब्दील हो गया।
![](http://indiapublicnews.com/wp-content/uploads/2019/12/IMG-20191206-WA0006-840x658.jpg)