*एनडीए कार्यकर्त्ताओं की बैठक संपन्न। हर खबर पर पैनी नजर।*

Dk
Desk

समस्तीपुर:- जिले के मोहनपुर प्रखण्ड क्षेत्र में एनडीए कार्यकर्ताओं की एक बैठक पुर्व मुखिया डुमरी राजेश कुमार सिंह के आवासिय परिसर में हुयी। इस बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष सुभाष कुमार सिंह ने किया। वहीं संचालन जयलाल चौधरी ने किया। मोहिउद्दीननगर में आयोजित होने वाले कार्यकर्त्ता सम्मान समारोह की तैयारी की समीक्षा करते हुए यह जानकारी दी गयी कि यह कार्यक्रम 8 दिसम्बर की बजाय अब 13 दिसम्बर को होगा। स्थान का चयन बाद में किया जाएगा। इस बैठक में स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय के शामिल होने की संभावना है। बैठक को भव्य बनाने के लिए एनडीए कार्यकर्त्ताओं को सभी सक्रिय कार्यकर्त्ताओं से संपर्क करने का निर्देश दिया गया। इस बैठक के मौके पुर्व मुखिया राजेश कुमार सिंह, जितेंद्र चौहान, संतोष पोद्दार, तुफानी सिंह, गोपाल वर्मा, चंदन पोद्दार, चंदेश्वर पासवान,पंचदेव महतो, मनोज कुमार सिंह, अनिल कुमार सिंह, सुनिल सिंह, बीरबल सिंह, महेश राय, ओमप्रकाश, प्रेम सिंह, प्रवीण चक्रवर्ती, राजु झा, परम राय, डी डी कुमार आदि उपस्थित थे।

Related posts

Leave a Comment