*विधायक‌ राजेश कुमार सिंह ने मृतक के परिजनों को चेक सौंपा। हर खबर पर पैनी नजर।*

Dk
Desk

समस्तीपुर:- पारिवारिक लाभ योजना का चेक मृतक के परिजनों को विधायक राजेश कुमार सिंह ने दिया। ज्ञात हो कि विगत दो दिन पूर्व पटोरी प्रखंड के चकसाहो पंचायत के दुमदुमा निवासी कामेश सहनी उम्र 27 वर्ष की मृत्यु सड़क दुर्घटना में हो गई थी। मृतक के पत्नी कौशल्या देवी को मुख्यमंत्री परिवारिक लाभ योजना के तहत 20 हजार रु० का चेक स्थानीय विधायक राजेश कुमार सिंह ने प्रखंड विकास पदाधिकारी नवकंज कुमार की उपस्थिति में दिया। इस मौके रजनीश पोद्दार, अमरनाथ चौधरी, भरत महतो, विजय राय, रवीश कुमार, कुंदन राम, बिरजू कुमार, शिवनाथ महतो आदि उपस्थित थे।

Related posts

Leave a Comment