*कर्पूरी आश्रम स्थित राजद कार्यालय पर राजद कार्यकर्ताओ की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न। हर खबर पर पैनी नजर।*

वन्दना झा समस्तीपुर बिहार। समस्तीपुर:- जिले के कर्पूरी आश्रम स्थित राजद कार्यालय पर राजद कार्यकर्ताओ की एक महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई। जिसकी अध्यक्षता व संचालन राजद जिलाध्यक्ष विनोद कुमार राय ने किया। वहीँ नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ अगामी 21 दिसंबर को आहूत बिहार बंद की तैयारियों की समीक्षा की गई। राजद जिलाध्यक्ष विनोद कुमार राय ने बैठक को सम्बोधित करते हुए कहा कि 21 दिसंबर को जिला के सभी प्रखंड अध्यक्ष अपने-अपने प्रखंडों में राजद कार्यकर्ताओं के साथ सुबह 08 बजे से ही सड़को पर उतरकर यातायात को ठप्प…

*सनातन रक्तदान समूह को उड़ीसा में किया गया सम्मानित। हर खबर पर पैनी नजर।*

वन्दना झा, समस्तीपुर बिहार। समस्तीपुर:- सनातन रक्तदान समूह को उड़ीसा की राजधानी भुवनेश्वर में किया गया सम्मानित। यह अवार्ड रक्तदान की सेवाओं को समर्पित व प्रेरक भूमिका निभाने वाली संस्था समर्पिता फाउंडेशन के द्वारा अपने जिला एवं राज्य में स्वास्थ्य एवं रक्तदान के क्षेत्र में जागरूकता करने में योगदान हेतु प्रदान किया गया। वहीँ अवार्ड उड़ीसा सरकार के शिक्षा मंत्री डॉ० अरूण कुमार साहू, महिला और बाल विकास विभाग मंत्री तुकुनी साहू, स्कूल एंड मास्स एजुकेशन (School And Mass Education) विभाग मंत्री समीर रंजन दास और सेंट्रा के विधायक अनंत…

*ब्रेकिंग न्यूज* कल्याणपुर थाना क्षेत्र में एक अज्ञात युवक का अधजला शव बरामद। ठाकुर वरुण कुमार समस्तीपुर बिहार। हर खबर पर पैनी नजर।

ठाकुर वरुण कुमार। समस्तीपुर बिहार। समस्तीपुर:- जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के परतापुर गांव में एक अज्ञात युवक का अधजला शव बरामद। स्थानीय पुलिस को सूचना के आधार पर एक युवक की अधजला शव मिलने से इलाके में सनसनी, प्रथम दृष्टया यह घटना हत्या या आत्महत्या के बाद लाश को छुपाने की आशंका जताई जा रही है। मौके पर थाना अध्यक्ष ब्रज किशोर सिंह दल बल के साथ पहुंचे तथा जांच में जुट गए हैं। समाचार लिखे जाने तक शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है।

*जिले के समाहरणालय के सभाकक्ष में जिलाधिकारी शशांक शुभंकर गन्ना उद्योग विभाग सह प्रभारी मंत्री बीमा भारती की बैठक सम्पन्न हुई। हर खबर पर पैनी नजर।*

वंदना झा, समस्तीपुर बिहार। समस्तीपुर:- जिले के समाहरणालय के सभाकक्ष में जिला परामर्श दात्री की बैठक माननीय गन्ना उद्योग विभाग सह प्रभारी मंत्री बीमा भारती की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। माननीय मंत्री गन्ना उद्योग विभाग सह प्रभारी मंत्री ने जिला परामर्श दात्री समिति की बैठक में विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की गई । इस बैठक में जिलाधिकारी शशांक शुभंकर और पदाधिकारी द्वारा जल जीवन हरियाली से संबंधित सभी पदाधिकारियों को निर्देश दिया गया। वहीँ समयबद्ध तरीके से पोखर, तालाब, छोटी-छोटी नदियों का जीर्णोद्धार योजनाएं जो ली गई है उसे शीघ्रता…

*आइसा की जीत से कार्यकर्ताओं व आइसा से जुड़े छात्र-छात्राओं में खुशी की लहर। हर खबर पर पैनी नजर।*

वंदना झा, समस्तीपुर बिहार। समस्तीपुर:- जिले के उमा पांडेय कॉलेज पूसा में हुए छात्रसंघ चुनाव में आइसा (ऑल इंडिया स्टूडेंट एसोसिएशन) ने पूरे दिन बारिश होने के बाद भी शानदार जीत हासिल किया।इससे आइसा कार्यकर्ताओं सहित छात्र-छात्राओं के हौसले बुलंद हैं। वहीँ जीत के जश्न में आइसा कार्यकर्ताओं ने विजय जुलूस निकाला जो उमा पांडेय कॉलेज से होकर पूसा पोस्ट ऑफिस, कृषि विश्वविद्यालय होते हुए पुनः उमा पांडेय कॉलेज पर पहुंचा। विजय जुलूस के दौरान डाॅ० राजेन्द्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय परिसर स्थित डाॅ० राजेन्द्र प्रसाद की प्रतिमा पर उमा…

*जिलाधिकारी व पदाधिकारी ने विभिन्न योजनाओं की समीक्षा की। हर खबर पर पैनी नजर।*

वन्दना झा समस्तीपुर बिहार। समस्तीपुर:- जिले के पटोरी अनुमंडल कार्यालय के कक्ष में विभिन्न योजनाओं की समीक्षा बैठक जिलाधिकारी शशांक शुभंकर व पदाधिकारी ने किया। वहीँ पटोरी अनुमंडल क्षेत्र के तीनों प्रखंड मोहनपुर, मोहिउद्दीननगर और पटोरी के सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी, सभी अंचल अधिकारी एवं सभी आपूर्ति पदाधिकारी के साथ में जिला परिवहन पदाधिकारी, जिला आपूर्ति पदाधिकारी, पटोरी अनुमंडल पदाधिकारी और अपर समाहर्ता समस्तीपुर के साथ समीक्षात्मक बैठक की। इस समीक्षात्मक बैठक में आवास योजना, सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना, स्वच्छता योजना, दाखिल खारिज, आरटीपीएस, नल जल योजना एवं पक्की गली…

*महिला का शव बरामद, राजद प्रवक्ता ने इस घटना की निंदा करते हुए जिले में बढ़ते हुए अपराध पर चिंता व्यक्त करते हुए इसकी जांच कराने की मांग जिला प्रशासन से किया। हर खबर पर पैनी नजर।*

वंदना झा, समस्तीपुर बिहार। समस्तीपुर:- जिले के दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के खेरबन गांव में गेहूं के खेत मे अर्धनग्न अवस्था में एक महिला का शव बरामद हुआ। राजद ने इस घटना की निंदा करते हुए जिला में बढ़ते हुए अपराध पर चिंता व्यक्त किया है। वहीँ राजद जिला प्रवक्ता राकेश कुमार ठाकुर ने कहा कि समस्तीपुर जिला में अपराध का ग्राफ बेहद तेजी से बढ़ रहा है। अपराधियों व माफ़िया का बोलबाला है। सरकार इसीके ईशारे पर चल रही है। इसलिए समस्तीपुर सहित सम्पूर्ण प्रदेश की स्थिति दिन प्रतिदिन बदतर…

*महिला से दुष्कर्म के बाद गला दबाकर हत्या की सूचना पर रालोसपा नेत्री स्वीटी प्रिया ने तत्काल घटना स्थल का जायजा लिया। हर खबर पर पैनी नजर।*

वन्दना झा,समस्तीपुर बिहार। समस्तीपुर:- जिले के दलसिंहसराय अनुमंडल क्षेत्र के नगर पंचायत बेलबन्ना में दुष्कर्म के बाद गला दबाकर हत्या कर इंदु देवी के शव को खेत में फेके जाने की सूचना पर रालोसपा नेत्री स्वीटी प्रिया ने तत्काल घटना स्थल का जायजा लिया। वहीँ पति एवं परिजनों को सांत्वना देने के बाद बयान जारी कर कहा कि नीतीश कुमार के राज में मां बहने सुरक्षित नहीं हैं।नित्य बलात्कार और हत्या का तांडव जारी है। उन्होंने कहा कि जंगल राज की दुहाई देकर सुशासन का राज स्थापित करने को लेकर…

*विधायक व जिलाधिकारी शशांक शुभंकर की समीक्षात्मक बैठक सम्पन्न। हर खबर पर पैनी नजर।*

वन्दना झा, समस्तीपुर बिहार। समस्तीपुर:- जिले के समाहरणालय में वारिसनगर के विधायक के साथ जिला अधिकारी शशांक शुभंकर और समस्तीपुर के पदाधिकारी की बैठक सम्पन्न हुआ। इस बैठक में वारिस नगर विधानसभा क्षेत्र से संबंधित विभिन्न योजनाओं के बारे में समीक्षा की गई। वहीँ समीक्षात्मक बैठक में उपविकास आयुक्त ने जिला स्तरीय सभी पदाधिकारी को संबंधित ग्रामीण कार्य विभाग के कार्यपालक अभियंता पथ निर्माण विभाग के कार्यपालक जिला शिक्षा पदाधिकारी कार्यपालक अभियंता विद्युत विधानसभा क्षेत्र के सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी, कार्यक्रम पदाधिकारी एवं बाल विकास परियोजना पदाधिकारी उपस्थित थे।…

आंदोलन के साथ पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के लिए भाकपा माले:- *सुरेंद्र।* हर खबर पर पैनी नजर।

वन्दना झा समस्तीपुर बिहार। समस्तीपुर:- जिले के सिंघिया थाना के हरदिया गांव निवासी सरोज साहू की 11 वर्षीय पुत्री लक्ष्मी कुमारी के साथ सामूहिक दुष्कर्म के बाद जलाकर हत्या 5 अप्रैल को गाँव में ही कर दिया गया था। न्याय के लिए बार-बार थाना के चक्कर लगाया गया। इसके बावजूद थाना दबंग आरोपियों पर कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। उल्टे परिजनों को केस वापस लेने के लिए आरोपियों द्वारा तरह-तरह से डराया- धमकाया जाता है। इससे परेशान परिजनों एवं समाज के लोगों ने शुक्रवार को पूर्वसूचना के अनुसार पुलिस…