*महिला से दुष्कर्म के बाद गला दबाकर हत्या की सूचना पर रालोसपा नेत्री स्वीटी प्रिया ने तत्काल घटना स्थल का जायजा लिया। हर खबर पर पैनी नजर।*

वन्दना झा,
समस्तीपुर बिहार।

समस्तीपुर:- जिले के दलसिंहसराय अनुमंडल क्षेत्र के नगर पंचायत बेलबन्ना में दुष्कर्म के बाद गला दबाकर हत्या कर इंदु देवी के शव को खेत में फेके जाने की सूचना पर रालोसपा नेत्री स्वीटी प्रिया ने तत्काल घटना स्थल का जायजा लिया। वहीँ पति एवं परिजनों को सांत्वना देने के बाद बयान जारी कर कहा कि नीतीश कुमार के राज में मां बहने सुरक्षित नहीं हैं।नित्य बलात्कार और हत्या का तांडव जारी है। उन्होंने कहा कि जंगल राज की दुहाई देकर सुशासन का राज स्थापित करने को लेकर नीतीश सरकार ने सत्ता की कमान संभाली थी। लेकिन आम लोगों का सपने को उन्होंने चकनाचूर कर दिया। वहीँ बिहार में महाजंगल राज कायम हैं। विधि व्यवस्था बद से बदतर हो गई है। उन्होंने कहा कि महाभारत के धृतराष्ट्र की तरह इनका कुर्सी का मोह छूट नहीं रहा है।

विधि व्यवस्था इनसे सम्भल नहीं रहा है और ये कुर्सी का मोह त्यागने के लिए भी तैयार नहीं है। सूबे बिहार की जनता इनके शासन से उब चुकी है और इनको कुर्सी से हटाने के लिए कमर कस रही है। दलसिंहसराय में इंदु देवी हत्याकांड का उच्च स्तरीय जांच कराकर दुष्कर्मियों को अविलंब गिरफ्तार कर कठोरतम सजा दिलाने की मांग सरकार व प्रशासन से किया है। उन्होंने कहा कि पीड़ित परिजनों को न्याय दिलाने को लेकर रालोसपा उग्र आंदोलन की शुरुआत करेगी, इसके लिए उन्होंने आम लोगों से अपनी-अपनी भागीदारी देने का आह्वान किया है।।

Related posts

Leave a Comment