*जिलाधिकारी शशांक शुभंकर की अध्यक्षता में डीआरसीसी की समीक्षात्मक बैठक की गई। हर खबर पर पैनी नजर।* इंडिया पब्लिक न्यूज…

रमेश शंकर झा समस्तीपुर:- जिले के समाहरणालय परिसर में जिलाधिकारी शशांक शुभंकर की अध्यक्षता में  बुधवार को जिला निबंधन सह-परामर्श केंद्र (डीआरसीसी) की समीक्षात्मक बैठक की गई। वहीं बैठक में जिलाधिकारी शशांक शुभंकर के द्वारा निम्नलिखित निर्देश दिये गए:- ०१. स्वयं सहायता समूह भत्ता योजना अंतर्गत दिए गए वार्षिक लक्ष्य पूर्ण कराने का निर्देश दिया गया। ०२. लक्ष्य पूर्ति के लिए प्रत्येक प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी को प्रतिमाह 1500 योग्य लाभुक छात्र-छात्राओं का चयन करने हेतु जिला शिक्षा पदाधिकारी अपने स्तर से पत्र निर्गत कर अनुपालन सुनिश्चित कराएंगे। ०३. स्वयं सहायता…

*जिलाधिकारी शशांक शुभंकर ने किया ई-एपिक केंद्र का उद्घाटन। हर खबर पर पैनी नजर।* इंडिया पब्लिक न्यूज…

रमेश शंकर झा समस्तीपुर:- जिले के समाहरणालय परिसर स्थित योजना भवन में (e-epic) ई-एपिक केंद्र का उद्घाटन जिलाधिकारी शशांक शुभंकर ने बुधवार को किया। वहीं भारत निर्वाचन आयोग नई दिल्ली द्वारा मतदाताओं को डिजिटल वोटर कार्ड उपलब्ध कराने हेतु ई-एपिक अभियान की शुरुआत की गई है। निर्वाचक सूची में पंजीकृत मतदाता अपने एपिक नंबर या फॉर्म नंबर तथा मोबाइल फोन पर प्राप्त ओटीपी के माध्यम से ई-एपिक डाउनलोड कर सकते हैं। ई-एपिक डाउनलोड कर इसका प्रिंट निकाल कर इसका उपयोग किया जा सकता है। सभी पंजीकृत मतदाताओं को पूर्व की…

*बीती रात छापेमारी में दो लोग गिरफ्तार, एक किलो सोना बरामद। हर खबर पर पैनी नजर।* इंडिया पब्लिक न्यूज…

रमेश शंकर झा समस्तीपुर:- बीते दिन दरभंगा में चर्चित सोना लूट कांड में दिल्ली से गिरफ्तार दलसिंहसराय निवासी बह्मदेव पासवान के पुत्र गोलू की निशान देही पर दलसिंहसराय से एक किलो सोना बरामद हुआ। वहीं दरभंगा पुलिस दलसिंहसराय के लहेरिया बाजर वार्ड संख्या पांच निवासी मो० जावेद के घर में छापेमारी करते हुए लूट की गई एक किलो स्वर्ण आभूषण के साथ दो लोगो को हिरासत में लिया। मिली जानकारी के अनुसार दरभंगा पुलिस ने गौसपुर गांव से विकास पासवान जबकि लहेरिया बाजार से मो० जावेद के पुत्र सोनू को…

*शिक्षा-रोजगार यात्रा गुरुवार को पहुंचेगी, जोरदार स्वागत की तैयारी। हर खबर पर पैनी नजर।* इंडिया पब्लिक न्यूज…

वंदना झा समस्तीपुर:- भाजपा-जदयू द्वारा 19 लाख युवाओं को नौकरी देने की चुनावी घोषणा को लागू करने की मांग को लेकर आइसा- इनौस के बैनर तले जारी शिक्षा- रोजगार यात्रा गुरुवार को मुजफ्फरपुर से पूसा के रास्ते लगभग 12 बजे मदरसा चौक बधौनी होते हुए ताजपुर पहुंचेगी। वहीं  मदरसा चौक पर यात्रा के नेतृत्वकर्ता इनौस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोज मंजिल समेत तमाम नेताओं का भव्य स्वागत किया जाएगा। वहीं प्रेस विज्ञप्ति जारी कर इस आशय की जानकारी देते हुए भाकपा माले के प्रखंड सचिव सुरेन्द्र प्रसाद सिंह ने कहा कि…

*नरक निवारण चतुर्दशी पर मंदिर परिसर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़। हर खबर पर पैनी नजर।* इंडिया पब्लिक न्यूज…

रमेश शंकर झा समस्तीपुर:- जिले के विभिन्न क्षेत्रों सहित शहर के थानेश्वर मंदिर परिसर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़। बतादें की आज माघ मास की कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी को नरक निवारण चतुर्दशी कहते हैं और इस तिथि का धार्मिक दृष्टि से काफी महत्व है। इस साल यह चतुर्दशी 10 फरवरी दिन बुधवार को पड़ रही है। इस दिन भगवान शिव की पूजा करने का विशेष विधान है। नरक निवारण चतुर्दशी को महाशिवरात्रि से पहले शिव की पूजा करने की विशेष तिथि माना जाता है। इस दिन शिव का ध्यान…

*संदेहास्पद स्थिति में सरसों के खेत में अज्ञात युवती का शव मिलने से इलाके में सनसनी। हर खबर पर पैनी नजर* इंडिया पब्लिक न्यूज… 

रमेश शंकर झा समस्तीपुर:- जिले में बेखौफ अपराधियों का तांडव लगातार जारी है। जहां कल उजियारपुर थाना क्षेत्र में एक युवती का शव गड्ढे में फेका हुआ बरामद हुआ था। वहीं आज फिर मथुरापुर ओ० पी० के सारी गांव में सरसों के खेत में एक युवती की हत्या कर शव को फेंक दिया गया है। ग्रामीणों की सूचना पर मथुरापुर ओपी पुलिस मौके पर पहुंच कर जांच में जुट गई है। युवती के शव मिलने की सूचना जंगल में आग की तरह चारों तरफ फैल गई। देखते ही देखते वहां…

*मंडल रेल प्रबंधक अशोक माहेश्वरी ने बजट २०२१-२२ पर आधारित संवाददाता सम्मेलन किया। हर खबर पर पैनी नजर।* इंडिया पब्लिक न्यूज…

रमेश शंकर झा समस्तीपुर:- पूर्व मध्य रेल मंडल प्रबंधक अशोक माहेश्वरी ने बजट 2021-22 के रेल भाग पर आधारित संवाददाता सम्मेलन को संबोधित किया। इस दौरान बजट 2021-22 में पूर्व मध्य रेल विशेषकर समस्तीपुर मंडल से जुड़े भाग की विस्तृत जानकारी उपस्थित मीडियाकर्मियों को दी गयी। वहीं मं०रे०प्र० ने बजट 2021-22 में भारतीय रेल के विकास से संबंधित मुख्य बिन्दुओं पर प्रकाश डाला। उनहोनें समस्तीपुर मंडल के मुख्य प्रोजेक्टस तथा उनके कार्यान्वयन हेतु आवंटित बजट की चर्चा की। उन्होनें अपने संबोधन में कहा कि समस्तीपुर मंडल को इस बार के…

*किसानों ने कोऑपरेटिव बैंक का एकमुश्त योजना का लेंगें लाभ। हर खबर पर पैनी नजर।* इंडिया पब्लिक न्यूज…

DK, DESK समस्तीपुर:- जिले के मोरवा प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत निकसपुर पैक्स गोदाम परिसर में कोऑपेरटिव बैंक समस्तीपुर की ओर से एक मुश्त समझौता योजना का शिविर लगाया गया। शिविर में किसानों के ऊपर वर्षों से बकाया कृषि श्रृण में ब्याज पर 90% तक छूट दिया गया। जिसमें एक दर्जन से अधिक किसानों ने बैंक के एक मुश्त समझौता योजना का लाभ उठाया। इस अवसर ओटीएस प्रभारी ज्योतिन्द्रनाथ शांडिल्य ने उपस्थित किसानों को योजना संबंधित विस्तृत जानकारी देते हुए मार्च 2021 तक किसान स्वयं संबंधित कोऑपरेटिव बैंक के शाखा पर जाकर…

*गाँव को मुख्य सड़क से जोड़ने के लिए विधायक राजेश कुमार सिंह ने पहल शुरू की। हर खबर पर पैनी नजर।* इंडिया पब्लिक न्यूज…

DK, DESK समस्तीपुर:- जिले के मोहिउद्दीननगर प्रखंड क्षेत्र के दुबहा पंचायत के दलित-अतिपिछड़ा टोला मस्तलिपुर, मोहनापर एवं बोचहा पंचायत के चकला गाँव को मुख्य सड़क से जोड़ने के लिए स्थानीय विधायक राजेश कुमार सिंह ने पहल शुरू की। विधायक ने ग्रामीण कार्य विभाग के अभियंता प्रमोद कुमार, रवि रंजन, अजय कुमार के साथ सभी ग्रामीण सड़को का निरीक्षण किया। उक्त सभी टोला में मुख्यमंत्री ग्राम टोला सड़क संपर्क योजना से सड़क का निर्माण होगा। इसके लिए सभी भूमिदाता को भूमिअधिग्रहण कर मुआवजा दिया जायेगा। इस मौके पर मनोज कुमार सिंह,…

*भाजपा का दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर संपन्न। हर खबर पर पैनी नजर।* इंडिया पब्लिक न्यूज…

DK, DESK समस्तीपुर:- जिले के रसलपुर स्थित श्री शंकर उच्च विद्यालय परिसर में मोहनपुर मंडल भाजपा कार्यकर्ताओं का केन्द्रीय प्रशिक्षण शिविर में वरिष्ट भाजपा नेता चंद्रकांत चौधरी व प्रो० अमरेन्द्र कुमार ने कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण दिया। प्रशिक्षण से पूर्व भाजपा नेता बिपिन बिहारी सिंह ने सभी प्रशिक्षुओं को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया। वहीं प्रशिक्षण में कार्यकर्ताओं को चरित्र निर्माण, संगठन शक्ति और सोशल मीडिया के उपयोग के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि किसी भी परिस्थिति में कार्यकर्ता राष्ट्र निर्माण और समाज निर्माण से विमुख न हों।…