रमेश शंकर झा समस्तीपुर:- जिले के शमशेर हत्या कांड का आरोपी कुख्यात प्रभात चौधरी को गुप्त सूचना के आधार पर किया गिरफ्तार। जिले के कुख्यात अपराधी अपने गांव चकहैदर की तरफ आया हुआ है सूचना के आलोक में तत्काल अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी प्रीतिश कुमार के नेतृत्व में एक छापेमारी टीम का गठन किया गया। जिसमें मुफस्सिल थाना अध्यक्ष विक्रम आचार्य, कल्याणपुर थाना अध्यक्ष ब्रज किशोर सिंह, डीआइयू प्रभारी परमानंद लाल कर्ण, मुफस्सिल थाना के परशुराम सिंह तथा अन्य पुलिस बल को शामिल करते हुए सघन छापेमारी का निर्देश दिया गया।…
Category: Featured
*मतदान प्रशिक्षन मुख्य मास्टर प्रशिक्षक मुकेश कुमार के नेतृत्व में संपन्न हुआ। हर खबर पर पैनी नजर।* इंडिया पब्लिक न्यूज…
रमेश शंकर झा समस्तीपुर:- जिला प्रशासन के द्वारा पैक्स चुनाव 2021 के लिए आयोजित पीठासीन पदाधिकारी एवं मतदान दल पदाधिकारी प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय का दो पाली में मतदान प्रशिक्षन मुख्य मास्टर प्रशिक्षक मुकेश कुमार के नेतृत्व में संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम के अवसर पर मतदान पूर्व, मतदान के दौरान एवं मतदान के पश्चात की क्रियाओं को विस्तार से बताया गया। इसके साथ ही विभिन्न प्रपत्रों के संधारण से संबंधित जानकारी दी गई। इसके तहत खुला लिफाफा, स्टेचूट्री पैकेट, नन स्टैचुटरी पैकेट, तृतीय पैकेट बनाने की विधि बताई गई। इन…
*आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना अंतर्गत लाभार्थियों के गोल्डन कार्ड निर्गत करने हेतु दिशा निर्देश। हर खबर पर पैनी नजर।* इंडिया पब्लिक न्यूज…
रमेश शंकर झा समस्तीपुर:- जिला पदाधिकारी के निर्देशानुसार सिविल सर्जन सत्येंद्र कुमार गुप्ता की अध्यक्षता में प्रस्तावित आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना अंतर्गत लाभार्थियों के गोल्डन कार्ड (e-card) निर्गत करने हेतु आयुष्मान पखवाड़ा से संबंधित वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी, सभी प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी, प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी, जिला परियोजना प्रबंधक जीविका, जिला सामुदायिक उत्प्रेरक (डीएचएस), जिला कार्यक्रम प्रबंधक (डीएचएस) समस्तीपुर, सचिव कुशल युवा केंद्र (छतनेश्वर) वारिसनगर को पखवाड़ा के सफल संचालन हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया। वहीं मुख्य रूप से उप विकास आयुक्त…
*समझदार बनें, जिम्मेदार बनें, होशियार बनें तथा वित्तीय अनुशासन का पालन कर चिंता मुक्त जीवन जीयें।:-पी०के० सिंह। हर खबर पर पैनी नजर।* इंडिया पब्लिक न्यूज…
रमेश शंकर झा। समस्तीपुर:- जिले के कल्याणपुर प्रखंड क्षेत्र के मुक्तापुर पंचायत के परतापुर स्वयं सहायता समूह भवन के सभागार में एलडीएम कार्यालय के मार्गदर्शन में नाबार्ड चैनल पार्टनर अनमोल उपहार सेवा फाउंडेशन के तत्वाधान में वित्तीय साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए अग्रणी जिला प्रबंधक पी०के० सिंह ने कहा कि बैंकों से लेन-देन करने में हर लोगों को तीन बिंदुओं पर पूरी सावधानी बरतनी चाहिए। आरबीआई के टैगलाइन समझदार बनें, जिम्मेदार बनें, होशियार बनें तथा वित्तीय अनुशासन का पालन कर चिंता मुक्त जीवन…
*संपर्क पथ का निरीक्षण विधायक राजेश कुमार ने किया। हर खबर पर पैनी नजर।* इंडिया पब्लिक न्यूज…
रमेश शंकर झा समस्तीपुर:- जिले के मोहनपुर प्रखंड क्षेत्र के संपर्क पथ हेतु विधायक राजेश कुमार सिंह ने पहल किया। वहीं प्रखंड के डुमरी उत्तरी पंचायत के वार्ड संख्या 5 एवं 8 में मुख्य सम्पर्क पथ से आज भी दूर है। लोगों को घर से निकलने में भी काफी परेशानी होती है। कुल 17 सड़कोें के निर्माण हेतु विधायक राजेश कुमार सिंह ने ग्रामीण कार्य विभाग के तकनीकी पदाधिकारी प्रमोद कुमार, रविरंजन, अजय कुमार के साथ निरीक्षण किया। वहीं तकनीकी पदाधिकारी के अनुसार इस सड़क का निर्माण भूमि अधिग्रहण कर…
*इको फ्रेंडली मनाया अपना जन्मदिन। हर खबर पर पैनी नजर।* इंडिया पब्लिक न्यूज…
DK, DESK समस्तीपुर:- जिले के विभूतिपुर प्रखंड क्षेत्र के चांदसुरारी निवासी पीयूष कुमार ने अपना जन्मदिन इको फ्रेंडली मनाया। इस मौके पर पौधरोपण किया गया। वहीं पीयूष कुमार का कहना है कि आज के दौर में पर्यावरण काफी असंतुलित होती जा रही है इसी को ध्यान में रखते हुए हमने पर्यावरण सेवी पौधे वाले गुरु जी के नाम से प्रचलित राजेश कुमार सुमन से किसी भी शुभ अवसर पर पौधरोपण करने का सीख लेकर अपने जन्मदिन के अवसर पे पौधा रोपन किया। इस अवसर पर अपने उद्बोधन में राम उदगार…
*मुख्यमंत्री का आभार,शिक्षा मंत्री को दी बधाई। हर खबर पर पैनी नजर।* इंडिया पब्लिक न्यूज…
रमेश शंकर झा समस्तीपुर:- बिहार इंटरमिडियेट शिक्षक एंव शिक्षकेत्तर कर्मचारी महासंघ पटना के महासचिव प्रो० गणेश प्रसाद सिंह के हवाले से प्रदेश सचिव सह प्रवक्ता प्रो० पी०के०झा “प्रेम” ने बिहार सरकार में नव मनोनीत शिक्षा मंत्री विजय कुमार चौधरी को बधाई एंव बिहार के मुख्यमंत्री नितिश कुमार का आभार व्यक्त किया हैं। जिन्होनें सही पद पर सही व्यक्ति का मनोनयन कर बिहार के शिक्षा व्यवस्था में एक सराहनीय कार्य किया हैं। वहीं नव नियुक्त शिक्षा मंत्री विजय कुमार चौधरी को बधाई देने वालों में डा० परमानंद लाभ, प्रो० प्रमोद कुमार…
*दरभंगा-कोलकता एवं दरभंगा-हावड़ा विशेष गाड़ियों का परिचालन होगा प्रारंभ। हर खबर पर पैनी नजर।* इंडिया पब्लिक न्यूज…
रमेश शंकर झा समस्तीपुर:- पूर्व मध्य रेलवे प्रशासन ने यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए दरभंगा – कोलकता एवं दरभंगा – हावड़ा विशेष गाड़ियों का परिचालन प्रारंभ करने का निर्णय लिया है। उपरोक्त गाड़ियाँ निम्न अनुसार चलेंगी। ०१. गाड़ी संख्या- 05234 दरभंगा – कोलकता विशेष गाड़ी:- यह गाड़ी दिनांक 14/02/2021 से अगले आदेश तक प्रत्येक रविवार एवं बुधवार को दरभंगा से 15:47 बजे कोलकता के लिए प्रस्थान करेगी तथा समस्तीपुर, बरौनी, झाझा, जसीडीह, आसनसोल, दुर्गापुर, बर्धमान होते हुए अगले दिन 03:10 बजे कोलकता पहुँचेगी। ०२. गाड़ी संख्या- 05233…
*भटक रहे विक्षिप्त युवक को पुलिस ने परिजनों को सौंपा। हर खबर पर पैनी नजर।* इंडिया पब्लिक न्यूज…
नवीन कुमार वर्मा समस्तीपुर:- जिले के कल्याणपुर प्रखंड क्षेत्र के चकमेहसी थाना की पुलिस ने मालीनगर में दो दिनों से भटक रहे एक युवक को थाना लाकर उनके परिजनों को मोबाइल के द्वारा सूचित कर बुधवार को भटक रहे 35 वर्षीय युवक श्याम कुमार को उनके चाचा भोला राय को सुपुर्द कर किया। जिसकी पहचान मुजफ्फरपुर जिले के तुर्की गांव निवासी के रूप में कि है। इस संबंध में थाना अध्यक्ष मोहम्मद खुशबूउद्दीन ने बताया कि मालीनगर के ग्रामीणों द्वारा थाने में सूचना दी गई थी एक युवक दो दिनों…
*सास की हत्यारोपी बहू को पुलिस ने किया गिरफ्तार। हर खबर पर पैनी नजर।* इंडिया पब्लिक न्यूज…
नवीन कुमार वर्मा समस्तीपुर:- जिले के कल्याणपुर प्रखंड क्षेत्र के चकमेहसी थाना के बख्तियारपुर गांव से मंगलवार को पुलिस ने थाना कांड संख्या 187/20 के अपने सास को खाने में जहर देकर मार देने की आरोपी महिला कृष्णा देवी को घर से पुलिस ने किया गिरफ्तार। वहीं आज बुधवार को गिरफ्तार महिला को पुलिस ने न्यायिक हिरासत में समस्तीपुर भेज दिया है।इस संदर्भ में चकमेहसी थानाध्यक्ष मो० खुशबुद्दीन ने बताया कि गिरफ्तार महिला पर अपने ही सास को खाने में जहर देकर हत्या कर देने का आरोप लगाते हुए उसके…
