नवीन कुमार वर्मा। समस्तीपुर:- जिले के कल्याणपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सकों की उपस्थिति में एएनएम ने 20 पुलिस पदाधिकारियों को कोविड-19 का वैक्सीन दीया। उक्त आशय की जानकारी प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ० बी० के० ठाकुर ने प्रेस को देते हुए बताया कि कल्याणपुर थाने के एसआई थाना टूनानंद सिंह, संजय कुमार, चकमेहसी थाना अध्यक्ष खुशबू उद्दीन, प्रमोद झा, एएसआई आशुतोष शर्मा सहित 20 पुलिस पदाधिकारी व पुलिसकर्मियों ने टिका लेते हुए डॉ हैदर के अंदर आधे घंटे तक पर्वेक्षण में रहे।
Category: Featured
*अज्ञात चोर ने दुकान की खिड़की तोड़ कर कि चोरी। हर खबर पर पैनी नजर।* इंडिया पब्लिक न्यूज…
नवीन कुमार वर्मा। समस्तीपुर:- जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के बिरसिंहपुर दुर्गा स्थान के बगल में अज्ञात चोरों ने दुकान के पीछे खिड़की तोड़ कर दुकान में रखे लगभग 250000 रू० से अधिक के सामानों की चोरी कर गुरुवार की रात अज्ञात चोर फरार हो गया। वहीं रोजमर्रा की तरह दुकान के संचालक अकबरपुर निवासी राकेश रंजन कुमार शुक्रवार की सुबह जब दुकान का ताला खोला तो देखा दुकान में कंप्यूटर, हार्ड डिस्क, लैपटॉप, नए जूता व चप्पल सभी गायब है। वहीं जब पीछे की खिड़की टूटा देख कर त्वरित…
*जरूरतमंद लोंगों के बीच कंबल वितरण का आयोजन। हर खबर पर पैनी नजर।* इंडिया पब्लिक न्यूज…
PDL, DESK समस्तीपुर:- जिले के विद्यापतिनगर में जरूरतमंदों की सहायता करना सबसे बड़ा पुण्य का कार्य है। मानवता की सच्ची सेवा के लिए समाज के सबल लोंगों को नि:स्वार्थ भाव से आगे आने की आवश्यकता है। गरीबों की मदद ही सच्ची मानवता है। उक्त बातें यूथ बिग्रेड के प्रदेश महासचिव राजा सिंह ने कहीं। वह प्रखंड अंतर्गत बाजिदपुर पंचायत में आयोजित कंबल वितरण कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। इस कार्यक्रम का शुभारंभ समाजसेवी देवेन्द्र प्रसाद सिंह ने किया। वहीं कार्यक्रम के दौरान युवा समाजसेवी राजा सिंह ने अपने स्तर…
*भारतीय रिजर्व बैंक के दिशा निर्देश पर दक्षिण बिहार ग्रामीण बैंक व अनमोल उपहार सेवा फाउंडेशन के बैनरतले वित्तीय साक्षरता शिविर का आयोजन। हर खबर पर पैनी नजर।* इंडिया पब्लिक न्यूज…
रमेश शंकर झा समस्तीपुर:- जिले के वारिसनगर प्रखंड क्षेत्र के सारी पंचायत भवन पर भारतीय रिजर्व बैंक के दिशा निर्देश पर दक्षिण बिहार ग्रामीण बैंक, मथुरापुर शाखा एवं अनमोल उपहार सेवा फाउंडेशन के बैनरतले वित्तीय साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए अग्रणी जिला प्रबंधक पी० के० सिंह ने कहा कि इन दिनों साइबर अपराध अधिक हो रही है, होशियार रहिये, समझदार बनिये, जिम्मेदार बनिये। बैंक किसी से कॉल कर एटीएम कार्ड नंबर, पीन एवं ओटीपी नहीं मांगता है। ऐसे किसी भी प्रकार के फर्जी…
*कुंभ मेले में जाने वाले यात्रियों को कोविड निगेटिव प्रमाण पत्र आवश्यक। हर खबर पर पैनी नजर।* इंडिया पब्लिक न्यूज…
रमेश शंकर झा समस्तीपुर:- पूर्व मध्य रेल ने उतराखण्ड सरकार द्वारा हरिद्वार कुंभ मेला २०२१ में आने वाले तीर्थयात्रियों हेतु रजिस्ट्रेशन एवं कोविड निगेटिव रिपोर्ट अनिवार्य कर दिया गया है। उपरोक्त बातें को ध्यान में रखते हुए रेलवे प्रशासन वैसे यात्रियों जिन्हें कुंभ मेला में जाना है। उससे आग्रह करती है कि वह अपने यात्रा से पूर्व कुंभ मेला रजिस्ट्रेशन हेतु वेवसाईट पर अपना रजिस्ट्रेशन करवा लें तथा अपना आरटीपीसीआर टेस्ट के उपरान्त कोविड निगेटिव रिपोर्ट जो 72 घंटे से पुराना नहीं हो उसे अवश्य प्राप्त कर लें। अतः उतराखण्ड…
*ई-किसान भवन में राजमिस्त्री का सात दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभ। हर खबर पर पैनी नजर।* इंडिया पब्लिक न्यूज…
Dk, Desk समस्तीपुर:- जिले के मोहिउद्दीननगर प्रखंड परिसर स्थित ई० किसान भवन में आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के तत्वावधान में 30 राजमिस्त्री को भूकंपरोधी भवन निर्माण के लिए सात दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। बतौर मुख्य अतिथि स्थानीय विधायक राजेश कुमार सिंह प्रमुख बबिता देवी, बीडीओ कृष्ण कुमार सिंह, मास्टर ट्रेनर इंजीनियर सुमित गोस्वामी आदि ने दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया। इस बीच उपस्थित राजमिस्त्रियों को मास्टर ट्रेनर इंजीनियर सुमित गोस्वामी ने भूकंपरोधी मकान बनाने का गुर बतलाया। इस मौके पर कृषि पदाधिकारी सऊद आजम रहमानी, विक्की कुमार, संतोष…
*विधायक राजेश कुमार सिंह ने विद्यालय का जायजा लिया। हर खबर पर पैनी नजर।* इंडिया पब्लिक न्यूज…
Dk, Desk समस्तीपुर:- जिले के मोहिउद्दीननगर उच्च विद्यालय में विधायक राजेश कुमार सिंह ने पठन-पाठन और विद्यालय के विकास कार्यो पर चर्चा की। वहीं विद्यालय की नई कमिटी में बिना द्वेष भाव के शिक्षाविदों को जगह मिलने की बात कही। वहीं सभी शिक्षकों से विद्यालय में सुचारू रूप से पढ़ाई करने की बात कही। विधायक श्री सिंह ने बच्चों के वर्ग कक्ष में जाकर बच्चों से परिचय प्राप्त करते हुए विद्यालय के पठन-पाठन पर विस्तृत चर्चा किया।
*बैंक परिसर से ग्राहक के जेब से पचास हजार रु० की चोरी। हर खबर पर पैनी नजर।* इंडिया पब्लिक न्यूज…
Dk, Desk समस्तीपुर:- जिले के ताजपुर बाजार अवस्थित केनरा बैंक परिसर से बृहस्पतिवार के दिन एक ग्राहक के जेब से पचास हजार रुपया चोरी हो गयी। जानकारी देते हुए बंगरा थाना क्षेत्र के मुर्गीया चौक रहीमाबाद निवासी व पीड़ित सैयद अली खुर्सीद (50) ने बताया कि बैंक से दो लाख रुपये निकासी कर बैंक परिसर में हीं बैठ कर मिला रहा था, ठीक उसी समय बगल में बैठे युवक ने मेरे जेब से पचास हजार रु० निकाल कर फरार हो गया। जब मुझे पता चला कि मेरा पैसा चोरी हो…
*अनुमंडल पदाधिकारी ज्ञानेन्द्र कुमार के नेतृत्व में किया उपकारा का निरीक्षण। हर खबर पर पैनी नजर।* इंडिया पब्लिक न्यूज…
Dk, desk समस्तीपुर:- जिले के दलसिंहसराय अनुमंडल पदाधिकारी ज्ञानेन्द्र कुमार के नेतृत्व में सीओ अमरनाथ चौधरी एवं पुलिस बल के साथ आज गुरुवार को दलसिंहसराय उपकारा का निरीक्षण किया गया। वहीं निरीक्षण उपरांत एसडीओ ज्ञानेन्द्र कुमार ने पत्रकारों को बताया कि सभी वार्डो का निरीक्षण किया गया। इसके साथ ही महिला बंदियों से भेंट कर उनकी समस्या को सुना गया। वंही महिलाओं ने जेल की व्यवस्था पर संतोष व्यक्त किया। आगे उन्होंने बताया कि जेल में साफ सफाई एवं रसोई घर के निर्माण कार्य संबंधित आवश्यक निर्देश दिए गए हैं।
*राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा अभियान के तहत जागरूकता रैली निकाली गई। हर खबर पर पैनी नजर।* इंडिया पब्लिक न्यूज…
DK, Desk समस्तीपुर:- जिले के दलसिंहसराय मिथिला विश्वविद्यालय की अंगीभूत इकाई के स्थानीय आर बी कॉलेज के कीड़ा मैदान से राष्ट्रीय सेवा योजना एनएसएस तथा एनसीसी के तत्वावधान में राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा अभियान के तहत जागरूकता रैली निकाली गई। जिसका नेतृत्व संयुक्त रूप से कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ० सुनील कुमार सिंह तथा लेफ्टिनेंट डॉ० धीरज कुमार पांडेय ने किया। वहीं उक्त रैली को प्रोफेसर महेश चंद्र चौरसिया एवं डॉ० शकील अख्तर ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उक्त सड़क सुरक्षा जागरूकता रैली में स्वयं सेवकों तथा कैडेटों के…
