*बीती रात छापेमारी में दो लोग गिरफ्तार, एक किलो सोना बरामद। हर खबर पर पैनी नजर।* इंडिया पब्लिक न्यूज…

रमेश शंकर झा

समस्तीपुर:- बीते दिन दरभंगा में चर्चित सोना लूट कांड में दिल्ली से गिरफ्तार दलसिंहसराय निवासी बह्मदेव पासवान के पुत्र गोलू की निशान देही पर दलसिंहसराय से एक किलो सोना बरामद हुआ।

वहीं दरभंगा पुलिस दलसिंहसराय के लहेरिया बाजर वार्ड संख्या पांच निवासी मो० जावेद के घर में छापेमारी करते हुए लूट की गई एक किलो स्वर्ण आभूषण के साथ दो लोगो को हिरासत में लिया।

मिली जानकारी के अनुसार दरभंगा पुलिस ने गौसपुर गांव से विकास पासवान जबकि लहेरिया बाजार से मो० जावेद के पुत्र सोनू को हिरासत में लिया। वहीं दो अन्य को दलसिंहसराय से गिरफ्तार किया गया। जिसे दरभंगा पुलिस अपने साथ ले गई।

Related posts

Leave a Comment