*भाजपा का दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर संपन्न। हर खबर पर पैनी नजर।* इंडिया पब्लिक न्यूज…

DK, DESK

समस्तीपुर:- जिले के रसलपुर स्थित श्री शंकर उच्च विद्यालय परिसर में मोहनपुर मंडल भाजपा कार्यकर्ताओं का केन्द्रीय प्रशिक्षण शिविर में वरिष्ट भाजपा नेता चंद्रकांत चौधरी व प्रो० अमरेन्द्र कुमार ने कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण दिया।

प्रशिक्षण से पूर्व भाजपा नेता बिपिन बिहारी सिंह ने सभी प्रशिक्षुओं को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया। वहीं प्रशिक्षण में कार्यकर्ताओं को चरित्र निर्माण, संगठन शक्ति और सोशल मीडिया के उपयोग के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि किसी भी परिस्थिति में कार्यकर्ता राष्ट्र निर्माण और समाज निर्माण से विमुख न हों।

अंत में मंडल अध्यक्ष सुभाष सिंह ने धन्यवाद ज्ञापित किया और राष्ट्र गान के साथ शिविर का समापन हुआ। इस मौके पर अरुण सिंह,जितेंद्र चौहान,संतोष पोद्दार,रवि सिंह,चंदेश्वर पासवान,

अनीता देवी,शिवकुमारी देवी,बैजू बिहारी,बिर्जु यादव,बिपिन बिहारी सिंह, दिग्विजय सिंह, जयलाल चौधरी, बीरबहादुर सिंह,अजय‌ पासवान,सुजीत‌ सुमन आदि शामिल थे।

Related posts

Leave a Comment