DK, Desk समस्तीपुर:- जिले के दलसिंहसराय अनुमंडल क्षेत्र के उजियारपुर थाना के सातनपुर एनएच 28 के किनारे बहिरा चौर स्थित पानी से भरे गड्ढ़े में से एक नाबालिग युवती का शव मिलने से सनसनी फैल गई। वहीं पानी में शव होने के कारण उसके पैरों में सूजन को देखकर ऐसा लगता है कि बदमाशों ने उसकी हत्या कर देर रात ही उक्त पानी भरे गड्ढ़े में शव को फेक दिया होगा। वैसे शव को देखने से प्रथम दृष्ट्या ऐसा प्रतीत होता है कि बदमाशों ने युवती की हत्या गला दबाकर…
Category: Featured
*ट्रक की चपेट में आने से दो व्यक्ति जख्मी। हर खबर पर पैनी नजर।* इंडिया पब्लिक न्यूज…
DK, Desk समस्तीपुर:- जिले के दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय उच्च पथ 28 बल्लोचक के समीप ट्रक की चपेट में आने से मोटरसाईकल चालक सहित दो लोग हुआ जख्मी। मौके पर गश्ती कर रहे स्थानीय थाने के एएसआई शम्भू कुमार ने दोनों जख्मी को पुलिस की गश्ती गाड़ी से अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया। जिसकी पहचान थाना क्षेत्र के मकदमपुर वार्ड 4 निवासी राम भरोस राय के पुत्र अमरजीत राय उम्र 22 वर्ष एवं सलखंनी पंचायत वार्ड 4 निवासी लक्ष्मी नारायण राय उम्र 50 वर्ष के रूप में की गई।…
*छापेमारी के दौरान पुलिस ने 30 लीटर देशी शराब किया बरामद। हर खबर पर पैनी नजर।* इंडिया पब्लिक न्यूज…
नवीन कुमार वर्मा। समस्तीपुर:- जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के रतनपुर पंचायत के बोलता चौक के समीप बगीचे से छापेमारी के दौरान कल्याणपुर पुलिस ने 30 लीटर देशी शराब बरामद किया है। इस छापेमारी में एएसआई परशुराम झा व थाने के अन्य पुलिस बल मौजूद थे। इसमे किसी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है।
*नोडल पदाधिकारी अरविंद कुमार झा के नेतृत्व में पैक्स चुनाव का प्रशिक्षण। हर खबर पर पैनी नजर।* इंडिया पब्लिक न्यूज…
रमेश शंकर झा समस्तीपुर:- जिले के टाउन हॉल में जिला प्रशासन के द्वारा जिला भू अर्जन पदाधिकारी सह नोडल पदाधिकारी अरविंद कुमार झा के नेतृत्व में पैक्स चुनाव- 2021 के लिए आज प्रथम पाली में गश्ती दल सह मतपेटिका संग्रहन दंडाधिकारी एवं द्वितीय पाली में मतगणना पर्यवेक्षक एवं मतगणना सहायक का प्रशिक्षण मुख्य मास्टर प्रशिक्षक मुकेश कुमार के द्वारा दिया गया। वहीं प्रथम पाली में दंडाधिकारी के कर्तव्य एवं विधि व्यवस्था संधारण से संबंधित तथ्यों पर ध्यान आकृष्ट किया गया। उन्होंने कहा कि दंडाधिकारी को मतदान केंद्र से संबंधित सभी…
*डिजे, नृत्य व ऑर्केस्ट्रा के आयोजन की अनुमति नहीं:- जिलाधिकारी। हर खबर पर पैनी नजर।* इंडिया पब्लिक न्यूज…
रमेश शंकर झा। समस्तीपुर:- जिलाधिकारी शशांक शुभंकर की अध्यक्षता में सरस्वती पूजा, मैट्रिक परीक्षा एवं पैक्स चुनाव को मद्देनजर देखते हुए समाहरणालय सभाकक्ष में बैठक की गई। वहीं जिलाधिकारी शशांक शुभंकर व पुलिस अधीक्षक विकाश बर्मन ने विभिन्न बिंदुओं पर दिए निर्देश:- ०१. दिनांक 15 फरवरी को पैक्स चुनाव, 16 फरवरी को सरस्वती पूजा और 17 फरवरी से मैट्रिक परीक्षा 2021 होने वाला है। ०२. पैक्स (PACS) जिले में कुल 62 बूथों पर जिले के 11 प्रखंडों में मतदान किया जाएगा। ०३. दिनांक 15 फरवरी 2021 को पैक्स चुनाव से…
*चोरों ने ताला तोड़कर की दुकान से चोरी। हर खबर पर पैनी नजर।* इंडिया पब्लिक न्यूज…
नवीन कुमार वर्मा। समस्तीपुर:- जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के मिर्जापुर चौक पर बीते रात एक मोबाइल दुकान सह एयरटेल पेमेंट बैंक के सीएसपी में चोरों ने ताला तोड़कर की चोरी। वहीं सीएसपी संचालक संतोष सहनी ने बताया कि बीते रात हमारे सीएसपी में अज्ञात चोरों ने लैपटॉप, प्रिंटर, इनवर्टर, हार्ड डिक्स, मोबाइल का पार्ट्स एवं 7 मोबाइल चोरी कर लिया है। उन्होंने बताया कि सभी समान की कीमत लगभग 50,000 रू० से ऊपर है। इस तरह की घटना कल्याणपुर थाना क्षेत्र में हर रोज कहीं न कहीं होती रहती…
*बेखौफ अपराधियों ने एक बार फिर दिनदहाड़े घटना को दिया अंजाम। हर खबर पर पैनी नजर।* इंडिया पब्लिक न्यूज…
रमेश शंकर झा समस्तीपुर:- जिले में बेखौफ अपराधियों ने एक बार फिर पुलिस को चुनौती करते हुए दिनदहाड़े घटना को अंजाम दिया है। यह मामला मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के मोहनपुर ब्रह्मस्थान के पास की है। जानकारी के अनुसार अपराधियों ने घर के बाहर एक व्यक्ति पर कई राउंड गोली चला दिया। जिसमें दो गोली एक व्यक्ति को लगी है। वहीं गंभीर रुप से घायल व्यक्ति को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उनकी हालत चिंताजनक बताई जा रही है। घायल व्यक्ति की पहचान उदय शंकर प्रसाद उर्फ…
*गायक हिमांशु यादव को करेगा सम्मानित। हर खबर पर पैनी नजर।* इंडिया पब्लिक न्यूज…
DK, Desk समस्तीपुर:- जिले के मोहिउद्दीननगर प्रखंड क्षेत्र में यूथ एसोसिएशन मोहिउद्दीननगर की बैठक अविनाश झा की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। वहीं संचालन मो० तौसीफ आलम ने किया। इस बैठक के दौरान यह निर्णय हुआ कि स्थानीय पार्श्व गायक हिमांशु यादव को एसोसिएशन की ओर से सम्मानित किया जाएगा। विदित हो कि पार्श्व गायक हिमांशु यादव गणतंत्र दिवस के अवसर पर दिल्ली के राजपथ में देश के प्रधानमंत्री के समक्ष आत्मनिर्भर भारत पर अपने गायन का प्रस्तुति देकर पूरे क्षेत्र सहित सूबे बिहार को गौरवान्वित किया है। इस बैठक के…
*खेतों में लगा आलू का फसल पाला से जलकर हुआ बर्बाद। हर खबर पर पैनी नजर।* इंडिया पब्लिक न्यूज…
DVG, DESK समस्तीपुर:- जिले के विभिन्न क्षेत्रों सहित खानपुर प्रखंड क्षेत्र के हांसोपुर गांव में कड़ाके की ठंड से किसानों के समक्ष गंभीर समस्या उत्पन्न हो गई है। पिछले कई दिनों से जबरदस्त ठंड के साथ कोहरा व रात में पड़ रहे पाले की वजह से सब्जी की खेती को भारी नुकसान पहुंचा है। पाला गिरने से अन्नदाता परेशान हैं। वहीं फसलों को ठंड व पाले के कारण खेत खलिहान पर गहरा प्रभाव पड़ा है। किसानों की मानें तो आलू और बिंस समेत कई फसलें बर्बाद हो रही हैं। उनमें…
*पूर्व मध्य रेलवे ने मनाया 65वाँ रेल सप्ताह समारोह। हर खबर पर पैनी नजर।* इंडिया पब्लिक न्यूज…
रमेश शंकर झा समस्तीपुर:- जिले के अधिकारी क्लब परिसर स्थित ललित कला केन्द्र में 65वाँ रेल सप्ताह पुरस्कार समारोह हर्षोउल्लास के साथ मनाया गया। विदित हो कि प्रत्येक वर्ष रेल सप्ताह के अवसर पर मंडल के वैसे रेल कर्मचारियों जिन्हेें रेलसेवा में अपना उत्कृृष्ट योगदान दिया है। उनको मंडल रेल प्रबंधक द्वारा पुरस्कृृत किया जाता है। इस अवसर पर आयोजित इस समरोह में अशोक माहेश्वरी, मंडल रेल प्रबंधक द्वारा मंडल के कुल 252 कर्मचारियों/पर्यवेक्षकों/अधिकारियों को पुरस्कृृत किया गया। जिनमें यांत्रिक विभाग के 25, मेडिकल-6, भंडार-2, वि़द्युत (सामान्य)-16, टीआरडी-4, विद्युत(ओपी)-11, याँत्रिक(पावर)-4,…
