*बेखौफ अपराधियों ने एक बार फिर दिनदहाड़े घटना को दिया अंजाम। हर खबर पर पैनी नजर।* इंडिया पब्लिक न्यूज…

रमेश शंकर झा

समस्तीपुर:- जिले में  बेखौफ अपराधियों ने एक बार फिर पुलिस को चुनौती करते हुए दिनदहाड़े घटना को अंजाम दिया है। यह मामला मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के मोहनपुर ब्रह्मस्थान के पास की है। जानकारी के अनुसार अपराधियों ने घर के बाहर एक व्यक्ति पर कई राउंड गोली चला दिया।  

जिसमें दो गोली एक व्यक्ति को लगी है। वहीं  गंभीर रुप से घायल व्यक्ति को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उनकी हालत चिंताजनक बताई जा रही है। घायल व्यक्ति की पहचान उदय शंकर प्रसाद उर्फ कन्हैया के रुप में की गई है। वहीं परिजनों ने बताया कि मंगलवार की दोपहर घर के बाहर से किसी ने उन्हें  आवाज दिया, जैसे ही उदय शंकर प्रसाद दरवाजा खोलकर बाहर निकले घात लगाए लगभग आधा दर्जन की संख्या में आए अपराधियों ने उनपर फायरिंग शुरू कर दिया।

वह अपनी जान बचाने के लिए घर के भीतर भागे, लेकिन तबतक एक गोली उनके कंधे में और दूसरी गोली उनके जांघ में लग गया। उसके बाद वह बेहोश होकर गिर गए। घटना के बाद अपराधी हथियार लहराते हुए फरार हो गया। वहीं गंभीर रुप से घायल व्यक्ति को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है।  सूचना पाकर पुलिस भी घटना स्थल पर पहुंच कर जांच में जुटी हुई है।

आसपास और घर में सीसीटीवी कैमरे लगे हुए है जिसके आधार पर अपराधियों की पहचान करने की कोशिश की जा रही है। उदय शंकर प्रसाद  पर इलाके के ही कुछ भूमाफिया के द्वारा जमीन बेचने के लिए जबरन दबाब बनाया जा रहा था। जिसके लिए उनके घर पर पहले भी हमला हुआ था जिसमे वह बच गए थे। पुलिस को भी पहले से लिखित शिकायत कर उदय शंकर प्रसाद ने अपने जान पर खतरे की आशंका जताई थी। माना जा रहा है कि भूमाफियाओं के द्वारा ही दहशत फैलाने के उद्देश्य से उनपर हमला करवाया गया है।

Related posts

Leave a Comment