*पैक्स उप निर्वाचन में अध्यक्ष‌ पद के लिए 4 लोगों ने नामांकन दाखिल किया‌। हर खबर पर पैनी नजर।* इंडिया पब्लिक न्यूज…

DK
Desk

समस्तीपुर:- जिले के मोहिउद्दीननगर प्रखंड क्षेत्र के रासपुर पतसिया पूरब पैक्स उप निर्वाचन 2021 में अध्यक्ष पद पर राणा कमलेश सिंह, राणा दिनेश सिंह, पूर्व विधायक‌ राणा गंगेश्वर सिंह के पुत्र जय कृष्णा राणा

अमरीश उर्फ राणा संजीव सिंह एवं राहुल राणा सहित चार लोगों ने नामजदगी के पर्चे भरे। वहीं सामान्य सदस्य पद पर पुरुष 7 महिला 4 कुल 11 प्रत्याशी ने नामांकन किया।

पिछड़ा वर्ग सदस्य हेतु पुरुष 3 महिला 2 कुल 5 लोगों ने नामांकन किया। अति पिछड़ा वर्ग सदस्य पद हेतू पुरुष 4 व महिला 1 कुल 5 लो‌ग।

वहीं अनुसूचित जाति सदस्य हेतु पुरुष 3 महिला 2 कुल 5 लोगों ने नामांकन किया। उक्त जानकारी निर्वाचन पदाधिकारी सह बीडीओ कृष्ण कुमार सिंह ने प्रेस को दी।

Related posts

Leave a Comment