*भाजपा कार्यकर्ताओं का दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन। हर खबर पर पैनी नजर।* इंडिया पब्लिक न्यूज…

DK, Desk समस्तीपुर:- जिले के  भाजपा केन्द्रीय प्रशिक्षण विभाग द्वारा मोहनपुर मंडल के कार्यकर्ताओं के लिए दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन श्री शंकर उच्च विद्यालय रसलपुर परिसर में किया गया। वहीं  प्रशिक्षण सत्र के दौरान प्रशिक्षण वर्ग का संचालन प्रशिक्षण प्रभारी राम निवास शांडिल्य ने किया। वर्ग संचालन से पूर्व प्रशिक्षण प्रभारी रामनिवास शांडिल्य के साथ जितेंद्र चौहान, अरुण सिंह, सुभाष सिंह एवं संतोष पोद्दार के द्वारा संयुक्त रुप से दीप प्रज्ज्वलित कर भारत माता, श्यामा प्रसाद मुखर्जी, पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के तैल्य…

*नए प्राचार्य के रूप में डॉ० रमेश यादव ने किया योगदान। हर खबर पर पैनी नजर।* इंडिया पब्लिक न्यूज…

DK, Desk समस्तीपुर:- जिले के जी०एम०आर०डी० कॉलेज मोहनपुर में नए प्राचार्य के रूप में डॉ० रमेश यादव ने अपना योगदान दिया। वहीं कॉलेज में आते ही सर्वप्रथम महंथ रामेश्वर दास के प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। कॉलेज के वर्तमान स्थितियों, भवन, प्रयोगशाला, पुस्तकालय, गोल्डेन जुबली सभागार, महिला छात्रावास, स्मार्ट क्लास रूम, एन० एस० एस० कार्यालय, खेल कूद विभाग, पेयजल, शौचालय आदि का निरीक्षण करते हुए छात्रसंघ के सदस्य, कर्मचारियों व एनएएस स्वयंसेवकों से परिचय‌ करते हुए सारी समस्याओं को क्रमिक रूप से सुलझाने का आश्वासन दिया। इस मौके पर सीनेट सदस्य…

*नल-जल योजना का अधूरा कार्य सात दिनों में पूरा नहीं करने पर दर्ज होगा एफआईआर:- बीडीओ। हर खबर पर पैनी नजर।* इंडिया पब्लिक न्यूज…

DK, Desk समस्तीपुर:- जिले के खानपुर प्रखंड क्षेत्र के रेबडा पंचायत के वार्ड दस में नल-जल योजना में भारी अनियमितता को लेकर जांच किया गया था। जहां जांच के क्रम में भारी अनियमितता पाई गई थी। जिस परिपेक्ष में कार्यालय ज्ञापांक संख्या 2018 दिनांक 2 दिसंबर 2020 में नल-जल का कार्य पूर्ण करने हेतु निर्देशित किया गया था। परन्तु कार्य अभी तक पूर्ण नहीं किया गया है। पुनः बरिया उप समाहर्ता समस्तीपुर सह बरिया प्रभारी पदाधिकारी खानपुर द्वारा ग्राम पंचायत राज रेवाड़ा वार्ड दस में मुख्यमंत्री ग्रामीण पेयजल निश्चय योजना…

*सड़क सुरक्षा माह के दौरान पुलिस के द्वारा आने जाने वाले वाहन चालकों को माला पहनाकर आग्रह किया अपनी सुरक्षा व परिवार को ध्यान में रखते हुए हेलमेट का उपयोग अवश्य करें। हर खबर पर पैनी नजर।* इंडिया पब्लिक न्यूज…

नवीन कुमार वर्मा। समस्तीपुर:- जिले के नेहरू युवा केंद्र के द्वारा कल्याणपुर प्रखंड अंतर्गत एकता युवा मंडल सैदपुर के द्वारा राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 2021 के अंतर्गत राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक रवि रौशन कुमार के नेतृत्व में एवं कल्याणपुर थाना के एएसआई सुनील कुमार सिंह के द्वारा आने जाने वाले बिना हेलमेट मोटरसाइकिल चालक को गुलाब के फूल और माला देकर उनसे आग्रह किया कि आप अपने सुरक्षा एवं परिवार को ध्यान में रखते हुए हेलमेट का उपयोग अवश्य करें। वहीं चार पहिया गाड़ियों के चालक को सीट बेल्ट लगाकर गाड़ी…

*खरंजा पथ की हालत जर्जर, राहगीर चलने को मजबूर। हर खबर पर पैनी नजर।* इंडिया पब्लिक न्यूज…

DK, DESK समस्तीपुर:- जिले के ताजपुर प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत मानपुरा पंचायत स्थित मानपुरा साधुबाबा चौक से गद्दोपुर होते हुए ताजपुर जाने वाली जर्जर खरंजा सड़क पर वर्षो से चलने को मजबूर हैं ग्रामीण लोग। बताते चलें कि उक्त जर्जर खरंजा सड़क पर मोटरसाईकिल, साइकिल की बात तो दूर है, पैदल चलना भी मुश्किल है। वहीं ग्रामीणों की माने तो वर्षो पूर्व उक्त पथ पर खरंजा सड़क का निर्माण कराया गया था। उसके बाद उक्त सड़क पर किसी प्रकार की कार्य नही कराया गया। जिससे सड़क पूरी तरह जर्जर बनी हुई…

*वित्तीय साक्षरता कैम्प का आयोजन किया गया। हर खबर पर पैनी नजर।* इंडिया पब्लिक न्यूज…

वंदना झा समस्तीपुर:- जिले के सीएसपी रुपौली बुजुर्ग पर अग्रणी ज़िला प्रबंधक कार्यालय के द्वारा आयोजित वित्तीय साक्षरता कैम्प का आयोजन किया गया। वहीं मुख्य अतिथि अग्रणी जिला प्रबधक पी० के० सिंह ने वित्तीय साक्षरता कैम्प में होशियार बने, ज़िम्मेदार बने, समझदार बने टैग लाइन के तहत सभी लोगों को जागरूक किया। इस कार्यक्रम के मौके पर एलडीएम कार्यालय प्रबंधक विकास कुमार एवं ग्रामीण लोग सहित अन्य मौजूद थे।

*रा०कृत उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के प्रांगण में डॉ० जाकिर हुसैन की जयंती मनाई गई। हर खबर पर पैनी नजर।* इंडिया पब्लिक न्यूज… 

DVG, DESK समस्तीपुर:- जिले के खानपुर प्रखंड क्षेत्र में देश के महान शिक्षाविद व तीसरे राष्ट्रपति डॉ० जाकिर हुसैन की जयंती बड़े हीं धूमधाम से मनाया गया। उन्होंने अपना सारा जीवन शिक्षा को समर्पित कर दिया था और खुद को शिक्षक कहलाने में गर्व महसूस करते थे। देश की अहम यूनिवर्सिटियों में शामिल जामिया मिल्लिया इस्लामिया की बुनियाद भी उन्होंने ही रखी थी। उनके इस महान कृति को याद रखने के लिए राजकीयकृत उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सिरोपट्टी खतुआहा के प्रांगण में प्रभारी एचएम मोहम्मद शाहनवाज की अध्यक्षता में डॉ० जाकिर…

*जिला प्रशासन की ओर से पैक्स चुनाव २०२१ के लिए मतदान दल पदाधिकारियों का जिला स्तरीय प्रथम प्रशिक्षण संपन्न हुआ। हर खबर पर पैनी नजर।* इंडिया पब्लिक न्यूज…

रमेश शंकर झा समस्तीपुर:- जिले के नगर भवन में जिला प्रशासन की ओर से पैक्स चुनाव 2021 के लिए मतदान दल पदाधिकारियों का जिला स्तरीय प्रथम प्रशिक्षण, प्रशिक्षण कोषांग के नोडल पदाधिकारी सह जिला भू अर्जन पदाधिकारी अरविंद कुमार झा के नेतृत्व में संपन्न हुआ। इस प्रशिक्षण को दो पालियों में चलाया गया। इसकी शुरुआत मुख्य मास्टर प्रशिक्षक मुकेश कुमार ने किया एवं बिंदुवार सभी तथ्यों से अवगत कराया। इस कार्यक्रम के मौके पर जिला सहकारिता पदाधिकारी अजय भारती, मास्टर प्रशिक्षक सतीश कुमार यादव, अनुपम कुमार सिन्हा एवं तनवीर आलम…

*युवक ने फाँसी लगाकर की खुदकुशी। हर खबर पर पैनी नजर।* इंडिया पब्लिक न्यूज…

नवीन कुमार वर्मा। समस्तीपुर:- जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के बलभद्रपुर खजूरी में धर्म नाथ ठाकुर के 37 वर्षीय पुत्र धनंजय कुमार ठाकुर ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर लिया। वहीं परिजनों की सुचना पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल समस्तीपुर भेज दिया है। किस कारण से फांसी लगाया है यह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल पाएगा। वहीं परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। पुलिस कारण का पता लगाने में जुटी है।

*क्षत्रिय समाज की बैठक सम्पन्न हुई। हर खबर पर पैनी नजर।* इंडिया पब्लिक न्यूज…

DK, Desk समस्तीपुर:- क्षत्रिय समाज के लोगों को सामाजिक कुरीतियों को दूर करने के लिए आपसी मतभेदों को भुलाने व सांगठनिक रूप से मजबूत होने की जरूरत है। जिससे आर्थिक स्वावलंबन व शैक्षिक विकास का मार्ग प्रशस्त हो सके। उक्त बातें टाउन हॉल के सभाकक्ष में क्षत्रिय समाज की मोहिउद्दीननगर विधानसभा स्तरीय बैठक को संबोधित करते हुए पूर्व विधान पार्षद राणा गंगेश्वर प्रसाद सिंह ने कही। क्षत्रिय चेतना मंच के तत्वावधान में हुई बैठक की अध्यक्षता उमाशंकर सिंह ने किया। वहीं संचालन संयुक्त रूप से सुरेश्वर प्रसाद सिंह तथा प्रो०…