ठाकुर वरुण कुमार समस्तीपुर बिहार। समस्तीपुर:- जिले के चकमेहसी थाना क्षेत्र के मटियारा चौक बख्तियारपुर के निकट मृतक का है घर। मृतक की पहचान रंजन कुमार उम्र 22 वर्ष पिता भोला महतो के रूप में की गई है। वहीँ ग्रामीणों का आरोप है कि रंजीत राय और गुड्डू राय उम्र 43 वर्ष पिता स्वर्गीय महेश्वराय राय बख्तियारपुर ग्राम के गरौती टोला के निवासी अपने साथ पेट्रोल पंप के काम से बेगूसराय ले गया और हत्या कर दिया है। वहीं रंजीत राय ने फोन करके मृतक के पिता को सूचना दिया…
Category: समस्तीपुर
*मानव श्रृंखला की सफलता के लिए जीविका दीदियों ने लिया संकल्प। हर खबर पर पैनी नजर।*
राजेश कुमार रौशन समस्तीपुर/बिथान:- 19 जनवरी को आयोजित मानव श्रृंखला की सफलता के लिए जीविका के द्वारा विभिन्न स्तरों पर तैयारी की जा रही है। इसी क्रम में शुक्रवार को चमत्कार संकुल स्तरीय संघ में बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में प्रखंड विकास पदाधिकारी आफताब आलम ने उपस्थित होकर मानव श्रृंखला की सफलता के लिए रणनीति पर चर्चा की एवं जीविका दीदियों के शत-प्रतिशत भागीदारी का निर्देश दिया। बैठक में जीविका बीपीएम राजीव कुमार रंजन ने जीविका दीदियों की शत-प्रतिशत भागीदारी के लिए जीविका कैडरों एवं लीडरों को रणनीति…
*विभूतिपुर थाना क्षेत्र में सिलेन्डर फटने से लगी आग, दो घर जले। हर खबर पर पैनी नजर।*
विनय भूषण समस्तीपुर:- जिले के विभूतिपुर थाना क्षेत्र के पछियारी टभका वार्ड 2 में बीते रात्रि सिलेन्डर फटने से आग लग गई । जिसमें शम्भू ठाकुर, सुधीर ठाकुर, गौतम ठाकुर और मनीष ठाकुर का घर पूर्णतः जलना बताया गया है । वहीं दिनेश ठाकुर और उमेश ठाकुर के घर में भी आंशिक रूप से क्षति होने की बातें पीड़ितों द्वारा कही गई है । ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए आग पर काबू पाने में सफलता हासिल की । बताया जाता है कि आग लगने के बाद ग्रामीणों ने आग की…
*शिक्षक राम यत्न की आत्मा की शांति के लिए श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। हर खबर पर पैनी नजर।*
विनय भूषण समस्तीपुर:- जिले के विभूतिपुर मध्य विद्यालय कापन के दिवंगत शिक्षक राम यत्न कुमार की आत्मा की शांति के लिए नेशनल पब्लिक स्कूल सह शिक्षा वाटिका कोचिंग सेंटर,खोकसाहा के प्रांगण में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया । अध्यक्षता करते हुए बिहार पंचायत नगर प्रारंभिक शिक्षक से संघ के जिला उपाध्यक्ष राजा राम महतो ने कहा कि राम यत्न जी शिक्षकों में हीरा थे जिसकी चमक से समाज प्रकाशित हुआ । वे संघर्ष, समन्वय और सहयोग की जिंदा मिशाल थे । शिक्षामित्र संघ के प्रखंड अध्यक्ष के रूप में…
*जिलाधिकारी शशांक शुभंकर के द्वारा 31वां सड़क सुरक्षा सप्ताह मनाये जाने संबंधी बैठक का आयोजन। हर खबर पर पैनी नजर।*
वंदना झा। समस्तीपुर:- जिले के समाहरणालय सभा कक्ष में जिलाधिकारी शशांक शुभंकर के द्वारा 31वां सड़क सुरक्षा सप्ताह मनाये जाने संबंधी बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में अपर समाहर्ता उप विकास आयुक्त जिला स्तरीय सभी पदाधिकारी, जिला परिवहन पदाधिकारी एवं कई कॉलेज के प्राचार्य उपस्थित थे। वहीँ जिलाधिकारी ने बढ़ती सड़क दुर्घटना को लेकर चिंता व्यक्त की गई एवं स्कूल एवं कॉलेजों में छात्रों के बीच जागरूकता लाने हेतु व्यापक प्रचार प्रसार करने की आवश्यकता पर बल दिया। इस बात की भी युवाओं के बीच एक मैसेज दिया…
*जिलाधिकारी शशांक शुभंकर की अध्यक्षता में समीक्षात्मक बैठक संपन्न हुई। हर खबर पर पैनी नजर।*
वंदना झा। समस्तीपुर:- राज्यव्यापी मानव श्रृंखला को सफल क्रियान्वयन हेतु टाउन हॉल में जिलाधिकारी शशांक शुभंकर की अध्यक्षता में समीक्षात्मक बैठक संपन्न हुई। इस बैठक में अनुमंडल के सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी, सभी अंचलाधिकारी, सभी प्रखंड के वरीय पदाधिकारी, उप विकास आयुक्त उपस्थित थे। इस समीक्षात्मक बैठक में सभी सेक्टर पदाधिकारी जिन्हें प्रति किलोमीटर पर प्रतिनियुक्त किया गया है वह सभी उपस्थित थे। वहीँ समीक्षात्मक बैठक में समस्तीपुर प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं कल्याणपुर प्रखंड विकास पदाधिकारी का प्रतिवेदन सही रूप से तैयार नहीं करने के लिए काफी नाराजगी व्यक्त की…
*युवा लोजपा के द्वारा निजी विवाह भवन में सदस्यता अभियान किया गया। हर खबर पर पैनी नजर।*
वंदना झा। समस्तीपुर:- जिले के निजी विवाह भवन में सदस्यता अभियान का युवा लोजपा के पंचायत अध्यक्षों, प्रखंड अध्यक्षों और जिला पदाधिकारी का अहम बैठक किया गया। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य पूर्व से निर्धारित गांधी मैदान पटना में विशाल रैली का आयोजन किया जाएगा। जिसको सफल बनाने के लिए पहले से तैयारी को लेकर प्रत्येक पंचायत में सौ सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा गया है। जिसमें युवाओं की भागीदारी बढ-चढ़ कर हो, इसलिए आज सदस्यता अभियान चलाया गया। वहीँ जिले के प्रखंड से आये हुए सैकड़ों लोगों ने सदस्यता…
*NRC, CAA तथा NPR के खिलाफ जिले के सभी प्रखंड मुख्यालयों पर धरना प्रदर्शन आयोजित किया जाएगा। हर खबर पर पैनी नजर।*
रमेश शंकर झा समस्तीपुर:- जिले के राजद जिला प्रवक्ता राकेश कुमार ठाकुर ने आज शुक्रवार को एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा है कल 11 जनवरी 2020 को NRC, CAA तथा NPR के खिलाफ राष्ट्रीय जनता दल के तत्वावधान में जिले के सभी प्रखंड मुख्यालयों पर धरना प्रदर्शन आयोजित कर राष्ट्रपति के नाम से ज्ञापन स्थानीय प्रखंड विकास पदाधिकारियों को सौपा जाएगा। इस धरना -प्रदर्शन को सफल बनाने हेतु सभी प्रखंडों में पर्यवेक्षक मनोनीत किए गए है। उन्होंने कहा कि एनआरसी भारत को बांटने की एक भयावह और शरारतपूर्ण योजना…
*वरिष्ठ कार्यकर्ता सम्मान समारोह की शुरुआत स्थानीय विधायक अख्तरुल इस्लाम शाहीन ने किया। हर खबर पर पैनी नजर।*
वंदना झा समस्तीपुर:- जिले के जितवारपुर चौथ में वरिष्ठ कार्यकर्ता सम्मान समारोह की शुरुआत राजद के स्थानीय विधायक अख्तरुल इस्लाम शाहीन ने किया। समस्तीपुर के लोकप्रिय विधायक अख्तरुल इस्लाम शाहीन के द्वारा समस्तीपुर विधानसभा क्षेत्र के जितवारपुर चौथ पंचायत में सरपंच विष्णु राय के आवास पर आयोजित वरिष्ठ कार्यकर्ता सम्मान समारोह कार्यक्रम की शुरुआत समाजसेवी सह राजद के वयोवृद्ध कार्यकर्ता रामविलास राय 69 वर्ष को अंगवस्त्र, फूलों की माला और मोमेंटो से सम्मानित किया गया। वहीँ अपने सम्बोधन के क्रम में स्थानीय विधायक अख्तरुल इस्लाम शाहीन ने कहा की कार्यकर्ता…
*15 जनवरी तक मतदाता सूची में जुड़वा सकते हैं नाम। हर खबर पर पैनी नजर।*
विनय भूषण समस्तीपुर:- अगर किन्हीं कारणों से आपका नाम मतदाता सूची में शामिल नहीं हो सका है, तो इसमें नाम जुड़वाने के लिए आपके पास 15 जनवरी तक का वक्त है । जिनकी उम्र 1 जनवरी, 2020 को 18 साल पूर्ण हो रही है, वो मतदाता सूची में अपना नाम शामिल करवा सकते हैं । इसकी प्रक्रिया ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों मोड में संभव हो पाएगी । मतदाता सूची में पूर्व से दर्ज व्यक्ति के नाम, पता, लिंग, तस्वीर, जन्मतिथि आदि में संशोधन और मृत व्यक्ति के नाम मतदाता सूची…
