*राम निरीक्षण आत्माराम महाविद्यालय पिछले 50 वर्षों में उच्च शिक्षा के क्षेत्र में विशिष्ट योगदान देकर समस्तीपुर जिले के लोकप्रिय महाविद्यालय के रूप में स्थान प्राप्त किया। हर खबर पर पैनी नजर।*

वन्दना झा समस्तीपुर:- शहर के राम निरीक्षण आत्माराम महाविद्यालय पिछले 50 वर्षों में उच्च शिक्षा के क्षेत्र में विशिष्ट योगदान देकर समस्तीपुर जिले में लोकप्रिय महाविद्यालय के रूप में स्थान प्राप्त किया है। यह जानकारी आज प्रेस वार्ता कर प्रेस को प्राचार्य डॉ० भोला प्रसाद चौरसिय ने एक सम्मेलन में पत्रकारों को बताया। उन्होंने कहा कि हाल के दिनों में विश्वविद्यालय और सरकार के द्वारा शिक्षकों की कमी को दूर कर दिया गया है। जिस कारण करीबन 20% से अधिक छात्रों की उपस्थिति की बढ़ोतरी हुई है। डॉ० चौरसिय ने…

*विद्यापतिनगर में 27 किलोमीटर तक बनेगा मानव श्रृंखला, 54 हजार से अधिक लोग होंगे शामिल। अर्पिता प्रीतम। हर खबर पर पैनी नजर।*

अर्पिता प्रीतम समस्तीपुर:- जिले के विद्यापतिनगर में जल जीवन हरियाली, नशा मुक्ति, बाल विवाह मुक्ति और दहेज़ प्रथा उन्मूलन को लेकर आगामी 19 जनवरी को होने वाले राज्य व्यापी मानव श्रृंखला की तैयारी को लेकर गुरुवार को प्रखंड कार्यालय परिसर में अधिकारियों की एक बैठक सेक्टर, सब सेक्टर व जोनल पदाधिकारी के रूप में प्रतिनियुक्त सभी शिक्षक, टोला स्वयंसेवक, कृषि समन्वयक, मनरेगा कर्मियों के साथ आयोजित किया गया। इसकी अध्यक्षता एसडीओ विष्णुदेव मंडल ने की। वहीँ बैठक को संबोधित करते हुए एसडीओ विष्णुदेव मंडल ने बताया कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार…

*मानव श्रृंखला हेतु जागरूकता के लिए निकाली गयी मोटरसाइकिल रैली। हर खबर पर पैनी नजर।*

पद्माकर लाला समस्तीपुर:- जिले के विद्यापतिनगर प्रखण्ड में जल जीवन हरियाली को सफल बनाने को लेकर अगामी 19 जनवरी प्रस्तावित मानव श्रृंखला निर्माण को लेकर लोगों के बीच जागरुकता लाने के लिए मोटरसाइकिल रैली का आयोजन किया गया। इस मोटरसाइकिल रैली में दर्जनों बाइकर्स ने भाग लिया। वहीँ एसडीओ विष्णुदेव मंडल ने हरी झंडी दिखाकर प्रखंड कार्यालय से रैली को रवाना किया। रैली प्रखंड के विभिन्न मार्गों से होते हुए प्रखंड कार्यालय पर आकर समाप्त हुआ। इस रैली का नेतृत्व कर रहे सीओ अजय कुमार ने बताया कि जल जीवन…

*कर्पूरी बस पड़ाव के पुटपाथी दुकानदारों के द्वारा बस पड़ाव परिसर में विगत 04 दिनों से अनशन जारी है। हर खबर पर पैनी नजर।*

वंदना झा समस्तीपुर:- जिले के कर्पूरी बस पड़ाव के पुटपाथी दुकानदारों के द्वारा बस पड़ाव परिसर में विगत 04 दिनों से अनशन जारी है। वहीँ स्थानीय विधायक अख्तरुल इस्लाम शाहीन ने अनशन स्थल पर पहुंचे और अनशन कर रहे विवेक कुमार, सुधीर कुमार, जगन्नाथ पांडेय तथा रामजतन राय से मिलकर उनका हाल-चाल लिया। इस अनशन स्थल से ही उन्होंने समस्तीपुर के अनुमंडलाधिकारी तथा नगर परिषद् के कार्यपालक पदाधिकारी को फोन कर कहा कि विगत 04 दिनों से जारी अनशन के आलोक में अब तक अपेक्षित व न्यायोचित पहल नहीं किया…

*राज्यव्यापी मानव श्रृंखला का आयोजन। हर खबर पर पैनी नजर।*

ठाकुर वरुण कुमार, समस्तीपुर बिहार। समस्तीपुर:- जिले के कल्याणपुर प्रखंड के कालाजार भवन के प्रांगण में राज्य व्यापी मानव श्रृंखला के आलोक में एक दिवसीय कार्य सभा का आयोजन किया गया। इस सभा की अध्यक्षता प्रखंड विकास पदाधिकारी चंदन कुमार ने किया। वहीं इस कार्यक्रम का संचालन राजीव रंजन ठाकुर (शिक्षक) के द्वारा किया गया। यह कार्यक्रम 11:00 बजे से होना था लेकिन यह समय से एक घंटा विलंब से शुरू हुआ। यहां तक की प्रखंड विकास पदाधिकारी के पहुंचने के बाद कार्यक्रम का पोस्टर लगाया गया। इस कार्यक्रम में…

*त्रिवेणी संगम स्थल पर पांच दिवसीय लक्षाहुति अंबा महायज्ञ का आयोजन। हर खबर पर पैनी नजर।*

राजेश कुमार रोशन समस्तीपुर:- जिले के जगमोहरा में कमला, कोसी, बागमती, नदी के त्रिवेणी संगम स्थल पर पांच दिवसीय लक्षाहुति अंबा महायज्ञ के लिए किया गया जल एवं भूमि पूजन। बताते चलें कि दिनांक 7/1/ 2020 दिन मंगलवार को लाक्षाहुती आंबा महायज्ञ को लेकर स्वामी श्री श्री 108 चिदात्मन महाराज के द्वारा शोभायात्रा निकाल गया। इस शोभायात्रा पंचवटी चौक ठठेरबा से होते हुये, जगमोहरा गाँव का भर्मण कर त्रिवेणी संगम स्थल पर पहुचकर जल एवं भूमि पूजन किया गया। वहीँ जगमोहरा त्रिवेणी संगम तट स्थल जो कि कमला, कोसी, बागमती…

*समस्तीपुर से खगड़िया जा रही डाउन मालगाड़ी के चपेट में आने से एक 21वर्षीय युवती की कटकर हुई मौत। हर खबर पर पैनी नजर।*

पलटन सहनी समस्तीपुर:- जिले के रुसेरा घाट रेलवे स्टेशन पर डाउन मालगाड़ी समस्तीपुर से खगड़िया की ओर जा रही थी की एक 21वर्षीय युवती की कटकर हुई मौत। बता दें कि रूसेरा घाट रेलवे स्टेशन के गुमती नंबर 17 ए से 300 मीटर की दूरी पर एक 21 वर्षीय युवती की मालगाड़ी के चपेट आने से हुई मौत। घटनास्थल पर उपस्थित लोगों ने बताया कि समय लगभग 10:15 बजे में मालगाड़ी पास कर रही थी लड़की साइकिल को रेलवे पटरी किनारे में लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों ने बताया एसएस…

*केन्द्र सरकार कर्मचारियों के साथ अपना रही है दोहरा माप दंड, लागू करना होगा पुरानी पेंशन नीति:- शैलेश हर खबर पर पैनी नजर।*

सरकार की आर्थिक औद्योगिक नीतियाँ मजदूर विरोधी भुगतना होगा खामियाज़ा:- शैलेश। देश के विकास दर में कर्मचारियों का अमूल्य योगदान:- शैलेश। वन्दना झा समस्तीपुर:- केन्द्रीय नेतृत्व के आह्वान पर अपने 10 सूत्री मांगों के समर्थन में ‘संयुक्त डाक संघर्ष समिति’ के बैनर तले अखिल भारतीय डाक कर्मचारी संघ तृतीय श्रेणी, एमटीएस, ग्रामीण डाक सेवक तथा राष्ट्रीय डाक कर्मचारी संगठन तृतीय श्रेणी, एमटीएस व ग्रामीण डाक सेवकों के द्वारा आज प्रधान डाकघर के मुख्य द्वार पर हड़ताल किया गया। जिस कारण जिले की तमाम डाक सेवाएँ ठप्प रही तथा सभी डाकघरों…

*जिले के पेंशनर्स एसोसिएशन ने राष्ट्रव्यापी हड़ताल का समर्थन किया। हर खबर पर पैनी नजर।*

वंदना झा समस्तीपुर:- जिले के पेंशनर्स एसोसिएशन जिला शाखा समस्तीपुर के द्वारा राष्ट्रव्यापी हड़ताल के समर्थन में बिहार राज्य पथ परिवहन परिषद धरना स्थल पर जिलामंत्री परमेश्वर प्रसाद महतो तथा अध्यक्ष तारकेश्वर प्रसाद के नेतृत्व में धरना प्रदर्शन किया गया। वहीँ जिला मंत्री ने आज के धरना प्रदर्शन पर प्रकाश डालते हुए बताया की केंद्र सरकार के द्वारा जनविरोधी नीति अपनाते हुए नई नई नीतियां बनाई जा रही है। जिसे हम कभी बर्दाश्त नहीं करेंगे। हम सरकार से मांग करते हैं कि 60 वर्ष से ऊपर के सभी बुजुर्गों को…

*मानव श्रृंखला के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। हर खबर पर पैनी नजर।*

ठाकुर वरुण कुमार समस्तीपुर:- जिले के प्रखंड संसाधन केंद्र कल्याणपुर के सभागार में मानव श्रृंखला को सफल बनाने हेतु एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम राजीव रंजन ठाकुर के द्वारा संचालित किया गया। प्रशिक्षक राजीव रंजन ठाकुर के द्वारा बताया गया कि 19-01-2020 को राज्यव्यापी मानव श्रृंखला का आयोजन होना है। यह मानव श्रृंखला जल जीवन हरियाली मिशन दहेज प्रथा नशा मुक्ति बाल विवाह आदि विषयों को लेकर होना है। जिसमें टोला सेवकों और आशाओं को अपने-अपने कार्य क्षेत्र में जाकर जनता को जागरूक करने…