*विष्णु मंदिर निर्माण की हुई भूमि पूजन, रखी गई नीव। हर खबर पर पैनी नजर।*

Dk
Desk

समस्तीपुर:- जिले के खानपुर प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत राज पुरुषोत्तमपुर अनु में स्थापित बाबा हरिहर नाथ अंकुरी नाथ महादेव मंदिर परिसर में आज भव्य विष्णु मंदिर निर्माण हेतु नींव रखी गई। बतादें कि समस्तीपुर जिला के खानपुर प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत खेढ़ी स्थित अंकुरी नाथ महादेव मंदिर परिसर में बिहार का दूसरा गौरव के रूप में  विष्णु मंदिर का निर्माण कराया जाएगा। जिसको लेकर आज पंडित युगल किशोर झा के द्वारा मंत्रोच्चारण के साथ यजमान पंडित रामानंद झा एवं उनकी धर्मपत्नी रंजू देवी के द्वारा नींव रख शिलान्यास किया गया।ग्रामीण लोगों ने बताया कि देवालय ट्रस्ट के माध्यम से इस भव्य मंदिर का निर्माण कराया जा रहा है। जहां इस मंदिर का निर्माण होना है उस जगह पर पौराणिक अंकुरीनाथ महादेव मंदिर स्थित है। इस अवसर पर 132 वारिसनगर विधानसभा क्षेत्र के विधायक अशोक कुमार मुन्ना, जिला पार्षद प्रियंका कुमारी, शिक्षक प्रदीप सहनी, जहांगीरपुर उप मुखिया उमेश कुमार,पैक्स अध्यक्ष अरविंद कुमार बिहारी,सहित सैकड़ों लोग उपस्थित थे।

Related posts

Leave a Comment