*सभी विद्यालयों की रसोईया रहेगी तैनात। हर खबर पर पैनी नजर।*

एस० यादव समस्तीपुर:- जिले के हसनपुर प्रखंड मुख्यालय परिसर में मानव श्रृंखला कार्यक्रम को लेकर सभी प्राथमिक एवं मध्य विद्यालयों के मध्यान भोजन रसोईया की एक बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक के दौरान हसनपुर प्रखंड विकास पदाधिकारी दुनिया लाल यादव ने सभी रसोइयों को आगामी 19 जनवरी को बिहार सरकार के जलजीवन हरियाली अभियान कार्यक्रम के समर्थन में तथा नशा मुक्ति, बाल विवाह निषेध एवं दहेज प्रथा उन्मूलन को लेकर बनाए जानी वाली मानव श्रृंखला कार्यक्रम के दिन प्रत्येक 200 मीटर पर स्वच्छ पेयजल के साथ रहने का…

नागरिकता संशोधन कानून से भारतीयों को कोई परेशानी नहीं:- *विधान पार्षद।* हर खबर पर पैनी नजर।

विनय भूषन समस्तीपुर/विभूतिपुर:- भारतीय जनता पार्टी स्वच्छ वातावरण में लोगों को रखना चाहती है। नागरिकता संशोधन कानून के नाम पर लोगों को विपक्षी दल गुमराह कर रहे हैं। सीएए से किसी भी भारतीय को कोई परेशानी नहीं है। उक्त बातें खोकसाहा में सीएए पर आयोजित संवाद कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधान पार्षद हरि नारायण चौधरी ने रविवार को कही। उन्होंने कहा कि विपक्षी दलों का हुजूम सीएए को भारी भरकम बनाते हुए इसके नाम पर आम जनता को भरमा रही है। मंडल अध्यक्षों से आग्रह करते हुए कहा कि…

*तेज रफ्तार वाहन ने एक बुजुर्ग महिला को मारी टक्कर। हर खबर पर पैनी नजर।*

ठाकुर वरुण कुमार समस्तीपुर बिहार। समस्तीपुर:- जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के गोपालपुर पंचायत में एस०एच० 50 पर अवस्थित साईं पेट्रोल पंप से महज 20 कदम की दूरी पर एक तेज रफ्तार मारुति सुजुकी स्विफ्ट कार बीआर33एम1338 ने एक वृद्ध महिला को टक्कर मार दिया। वहीँ वृद्ध महिला की पहचान गोपालपुर गांव अंतर्गत बूढ़ी गंडक तटबंध किनारे निवासी स्वर्गीय नारायण साह की पत्नी धर्मशिला देवी उम्र 55 वर्ष के रूप में की गई। वहीँ प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार यह टक्कर इतना जबरदस्त था की महिला लगभग 20-25 फीट ऊपर उड़ गई…

*राष्ट्रीय जनता दल का सीमांचल प्रभारी बनाने पर जिले में हर्ष व उमंग का आलम है। हर खबर पर पैनी नजर।*

वन्दना झा समस्तीपुर:- जिले के स्थानीय विधायक अख्तरुल इस्लाम शाहीन को नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के द्वारा राष्ट्रीय जनता दल का सीमांचल प्रभारी बनाने पर समस्तीपुर जिला में हर्ष व उमंग का आलम है। सीमांचल प्रभारी के रूप में अख्तरुल इस्लाम शाहीन ने आज सीमांचल के अंतर्गत अररिया , किशनगंज , कटिहार आदि ज़िलों का दौरा कर वहां के जिलाध्यक्षो, विधायकों तथा राजद कार्यकर्ताओ से मुलाकात किया l उन्होंने राजद कार्यकर्ताओ को संगठन को और अधिक मजबूती व धारधार बनाने की अपील करते हुए आवश्यक निर्देश भी दिए l उन्होंने…

*लगभग 6 घंटे बाद पुलिस निरीक्षक के आश्वासन पर यातायात बहाल, परिजनों को रो-रो कर बुरा हाल। हर खबर पर पैनी नजर।*

ठाकुर वरुण कुमार, समस्तीपुर:- एनएच 28 हाईवे पर बछवारा पेट्रोल पंप के समीप मोटरसाइकिल सवार की शुक्रवार को मौत को लेकर युवक के शव उसके पैतृक निवास चकमेहसी थाना क्षेत्र के हजपूरवा पंचायत स्थित बख्तियारपुर मटियारा पहुंचते ही स्थानीय लोगों का आक्रोश पनप गया। आक्रोसित लोगों का कहना था कि शुक्रवार को बख्तियारपुर के गरौती टोला निवासी गुड्डू राय उम्र 43 वर्ष पिता स्वर्गीय महेश्वर राय अपनी मोटरसाइकिल से मृतक भोला राय के पुत्र उम्र 25 वर्षीय रंजन कुमार उर्फ कुंदन को बेगूसराय ले जा रहे थे की रास्ते में…

*सरकार के स्वच्छ भारत अभियान की उड़ाई जा रही धज्जियां। हर खबर पर पैनी नजर।*

ठाकुर वरुण कुमार, समस्तीपुर:- जिले के कल्याणपुर प्रखंड परिसर में स्वच्छ भारत अभियान की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। पूरे प्रखंड परिसर में मात्र 2 शौचालय हैं, लेकिन इन दोनों शौचालयों की स्थिति देखने लायक भी नहीं है। वही उसके बगल में कचरे का अंबार लगा हुआ है, ठीक उसके सामने स्वच्छ भारत अभियान के तहत दीवारों पर “शौचालय को अपनाएंगे, बीमारी दूर भगाएंगे” का नारा लिखा हुआ है, लेकिन इस “शौचालय का उपयोग करने के बाद बीमारी को अपने नजदीक बुलायेंगे” का नारा सिद्ध होता है। फिर भी हमारे…

*दो दर्जनों से अधिक लोगों ने भीआईपी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। हर खबर पर पैनी नजर।*

वंदना झा समस्तीपुर:- जिले के वारिसनगर प्रखंड क्षेत्र के गोही व छतनेश्वर पंचायत मे भीआईपी पार्टी के द्वारा आयोजित चलो गॉव की ओर कार्यक्रम के तहत दो दर्जनों से अधिक लोगों ने वीआईपी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। सर्वसम्मति से गोही पंचायत अध्यक्ष पद पर शिवजी सहनी को नियुक्त किया गया। मौके पर विकासशील इंसान पार्टी समस्तीपुर जिला मिडिया प्रभारी सुमित सहनी ,वारिसनगर विधानसभा उपाध्यक्ष चौधरी, प्रदीप सहनी, मो. तबरेज, रामविलास राम ,राकेश सहनी, रंजीत सहनी ,रेणु देवी रीता देवी ,वीभा कुमारी, धर्मेन्द्र कुमार सहित कई लोग उपस्थित थे।

*सीएए, एनआरसी एवं एनपीआर हटाने तक जारी रहेगा सत्याग्रह- समिति। हर खबर पर पैनी नजर।*

वंदना झा समस्तीपुर:- सीएए, एनआरसी एवं एनपीआर वापस लेने की मांग पर संविधान बचाओ संघर्ष समिति के बैनर तले 10 जनवरी से जारी अनिश्चितकालीन सत्याग्रह कड़ाके की ठंड के बावजूद रात-दिन जारी रहा। मौके पर कई राजनीतिक दलों एवं संगठनों के लोगों ने सत्याग्रह में आकर सत्याग्रही को संबोधित किया एवं तन मन धन से सत्याग्रह को सहयोग देने का वादा किया। समाहरणालय के समक्ष सरकारी बस स्टैंड में संविधान बचाओ संघर्ष समिति द्वारा सीएए, एनआरसी एवं एनपीआर हटाने की मांग पर बड़ी तैयारी के साथ 10 जनवरी को अनिश्चितकालीन…

*पांच दिवसीय लक्षाहुती अम्बा महायज्ञ हुआ प्रारंभ। हर खबर पर पैनी नजर।*

राजेश कुमार रौशन समस्तीपुर बिहार। समस्तीपुर:- जिले के बिथान प्रखंड क्षेत्र के जगमोहरा गाँव मे कमला, कोसी, बागमती नदी के त्रिवेणी संगम स्थल पर पांच दिवसीय लक्षाहुति अंबा महायज्ञ को लेकर कलश शोभायात्रा महारानी के मंदिर परिसर से भ्रमण करते हुए, त्रिवेणी संगम तट पर पहुंच कर वैदिक मंत्रों उच्चारण के उपरांत कलश में जल भर कर यज्ञ स्थल पर पहुँचा। वहीँ वैदिक मंत्रोच्चार के साथ कलश पूजन किया गया। बताते चलें कि कलश व्रती के रूप में पांच छोटी कुमारी कनिया को विशेष प्राथमिक दी गई, कई अन्य परुष…

*नागरिकता संशोधन के खिलाफ राजद ने सभी प्रखंड मुख्यालयों पर धरना-प्रदर्शन किया। हर खबर पर पैनी नजर।*

वंदना झा समस्तीपुर:- जिले के विभिन्न जगहों पर नागरिकता संशोधन कानून को संविधान की मूलभावना के विरोधाभासी मानते हुए राजद ने इसके खिलाफ आज बिहार के सभी प्रखंड मुख्यालयों पर धरना-प्रदर्शन किया। इसी के अलोक में आज समस्तीपुर प्रखंड मुख्यालय पर भी स्थानीय प्रखंड राजद के तत्वावधान में एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन का आयोजन किया गया। इस मौके पर सभा की अध्यक्षता प्रखंड राजद अध्यक्ष उमेश प्रसाद यादव उर्फ टुनटुन यादव ने किया। वहीँ संचालन जिला राजद प्रवक्ता राकेश कुमार ठाकुर, जिला महासचिव रामविनोद पासवान तथा धन्यवाद् ज्ञापन जिला सचिव राकेश…