![](http://indiapublicnews.com/wp-content/uploads/2019/12/IMG-20191229-WA0018-840x548.jpg)
ठाकुर वरुण कुमार
समस्तीपुर बिहार।
समस्तीपुर:- जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के गोपालपुर पंचायत में एस०एच० 50 पर अवस्थित साईं पेट्रोल पंप से महज 20 कदम की दूरी पर एक तेज रफ्तार मारुति सुजुकी स्विफ्ट कार बीआर33एम1338 ने एक वृद्ध महिला को टक्कर मार दिया।
![](http://indiapublicnews.com/wp-content/uploads/2020/01/IMG-20200112-WA0001-840x473.jpg)
वहीँ वृद्ध महिला की पहचान गोपालपुर गांव अंतर्गत बूढ़ी गंडक तटबंध किनारे निवासी स्वर्गीय नारायण साह की पत्नी धर्मशिला देवी उम्र 55 वर्ष के रूप में की गई। वहीँ प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार यह टक्कर इतना जबरदस्त था की महिला लगभग 20-25 फीट ऊपर उड़ गई और कार एक मोटरसाइकिल को टक्कर मारते हुए बिजली के पोल से जा टकराई।
![](http://indiapublicnews.com/wp-content/uploads/2020/01/IMG_20200108_222823-840x834.jpg)
जिससे बिजली का पोल भी टूट गया। गनीमत थी कि बिजली का पोल का तार बगल के पेड़ में अटक गया अन्यथा जाने कितनों की जानें जाती क्योंकि उस समय बिजली बहाल थी। स्थानीय जनता ने कार ड्राइवर को पकड़ लिया और वहीं से गुजर रहे स्थानीय थाना के गश्ती वाहन को सौंप दिया। पुलिस थाने उसे ले गई,
![](http://indiapublicnews.com/wp-content/uploads/2019/12/IMG-20191229-WA0005-1-557x840.jpg)
तथा महिला की गंभीर अवस्था को देखते हुए आनन-फानन में स्थानीय लोगों की मदद से सदर अस्पताल समस्तीपुर भेज दिया गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार महिला बहुत ही गंभीर अवस्था में है उसकी जान को भी खतरा है। मोटरसाइकिल सवार घटनास्थल से फरार हो गया।