नागरिकता संशोधन कानून से भारतीयों को कोई परेशानी नहीं:- *विधान पार्षद।* हर खबर पर पैनी नजर।

विनय भूषन

समस्तीपुर/विभूतिपुर:- भारतीय जनता पार्टी स्वच्छ वातावरण में लोगों को रखना चाहती है। नागरिकता संशोधन कानून के नाम पर लोगों को विपक्षी दल गुमराह कर रहे हैं। सीएए से किसी भी भारतीय को कोई परेशानी नहीं है। उक्त बातें खोकसाहा में सीएए पर आयोजित संवाद कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधान पार्षद हरि नारायण चौधरी ने रविवार को कही। उन्होंने कहा कि विपक्षी दलों का हुजूम सीएए को भारी भरकम बनाते हुए इसके नाम पर आम जनता को भरमा रही है।

मंडल अध्यक्षों से आग्रह करते हुए कहा कि लोगों के घर तक जाकर जमीनी स्तर पर इसकी विस्तृत जानकारी देंगे। जिससे लोगों को वास्तविकता का पता चल सकेगा और वे विरोधियों का असली चेहरा पहचान सकेंगे। भाजपा पूर्व जिलाध्यक्ष राम सुमरन सिंह ने कहा कि रोहिंग्या दूसरे समुदाय के लिए भारत चरागाह नहीं है। वह यहां के वास्तविक वशिंदे नहीं हैं। नागरिक संशोधन कानून के समर्थन में 8866288662 नम्बर पर कॉल कर इसका समर्थन करने की अपील लोगों से किया है। जिलाध्यक्ष उपेंद्र कुमार कुशवाहा ने विपक्षी दलों पर निशाना साधते हुए कहा कि विगत 70 वर्षों में सत्तासीन वर्तमान समय में विपक्षी दलों ने जो रोग पैदा किया। भाजपा उसका इलाज कर रही है।

नागरिकता संशोधन कानून आने से पाकिस्तान, बांग्लादेश और अफगानिस्तान के सताए लोगों को यहां नागरिकता दी जाएगी। घुसपैठियों या रोहिंग्या समुदाय को नहीं। वोट बैंक की राजनीति करने वालों को यह हजम नहीं हो पा रहा है। क्योंकि वह अपना रोटी सेकना चाहते हैं। किसी दूसरे समुदाय के लोगों को डरने की जरूरत नहीं है। इसकी अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष शिवजीत कुमार पिन्टु और संचालन अमन परासर ने किया। इस कार्यक्रम को अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष रूमान अहमद साबरी, भाजपा नेता अरविन्द कुमार, जिला पार्षद रीना राय,

प्रभात ठाकुर, रविंद्र पासवान, डॉ मुकेश सिंह, सत्यनारायण महतो, वीरेंद्र पासवान, नवल झा, सत्संग भारद्वाज, शैलेंद्र सिंह, पूर्वी मंडल अध्यक्ष मनोज कुशवाहा, दलसिंहसराय ग्रामीण पूर्वी अध्यक्ष वीरेंद्र झा आदि ने संबोधित किया। वहीँ कार्यक्रम की शुरूआत में सभी आगत अतिथियों को फूलमाला, चादर व पाग भेंटकर सम्मानित किया गया।

Related posts

Leave a Comment