*वरिष्ठ कार्यकर्ता सम्मान समारोह की शुरुआत स्थानीय विधायक अख्तरुल इस्लाम शाहीन ने किया। हर खबर पर पैनी नजर।*

वंदना झा

समस्तीपुर:- जिले के जितवारपुर चौथ में वरिष्ठ कार्यकर्ता सम्मान समारोह की शुरुआत राजद के स्थानीय विधायक अख्तरुल इस्लाम शाहीन ने किया। समस्तीपुर के लोकप्रिय विधायक अख्तरुल इस्लाम शाहीन के द्वारा समस्तीपुर विधानसभा क्षेत्र के जितवारपुर चौथ पंचायत में सरपंच विष्णु राय के आवास पर आयोजित वरिष्ठ कार्यकर्ता सम्मान समारोह कार्यक्रम की शुरुआत 

 समाजसेवी सह राजद के वयोवृद्ध कार्यकर्ता रामविलास राय 69 वर्ष को अंगवस्त्र, फूलों की माला और मोमेंटो से सम्मानित किया गया। वहीँ अपने सम्बोधन के क्रम में स्थानीय विधायक अख्तरुल इस्लाम शाहीन ने कहा की कार्यकर्ता सम्मान कार्यक्रम के तहत समस्तीपुर विधानसभा क्षेत्र के 65 वर्ष से अधिक उम्र के सक्रिय राजद कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया जाएगा। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता राजद जिला प्रवक्ता राकेश कुमार ठाकुर ने किया। संचालन जिला महासचिव रामकुमार राय ने किया। कार्यक्रम के मौके पर पूर्व मुखिया राम प्रसाद राय, प्रखंड अध्यक्ष उमेश प्रसाद यादव, जिला सचिव राकेश यादव,

सुरेश राय, अरविन्द राय, प्रोफेसर कमलेश राय, सरपंच विष्णु राय, सरपंच महेश राय, मोहन मुकुल, शिव शम्भू, पिंकी राय, बेबी साह, अशोक साह, प्रमोद कुमार पप्पू, मनोज कुमार राय, जयलाल राय, रविन्द्र कुमार रवि, जितेन्द्र राय, मनोज पटेल, ज्योतिष महतो, मो० वशीर अहमद, मो० आसिफ इकबाल, विजय राय, विनोद महतो, मनोज पासवान, लक्ष्मण पासवान, वैद्यनाथ राय, अब्दुल खालिक़, महफूज आलम सोनू सहित इत्यादि लोग उपस्थित थे।

Related posts

Leave a Comment