रामायण पाठ व श्रीराम नाम धुन संकीर्तण से माहौल बना भक्तिमय वन्दना झा विद्यापतिनगर । जीवात्मा को परमात्मा से किसी भी प्रकार का संबंध जोड़ना चाहिए तभी मानव जीवन सफल होता है। मिथिलावासियों का तो सहज सौभाग्य है जो आदिशक्ति जानकी के साथ बहन एवं पारब्रह्म राम के साथ बहनोई का नाता जोड़ सकते हैं। उक्त बातें वृन्दावन से पधारे रामकथा मर्मज्ञ हेमचंद्र ठाकुर जी महाराज ने शुक्रवार को कहीं । प्रखंड अंतर्गत मऊ बाजार स्थित लक्ष्मी नारायण मंदिर परिसर में आयोजित चौथा वार्षिकोत्सव सह राम चरित्र मानस नवाह महायज्ञ…
Category: समस्तीपुर
*नियोजित शिक्षक के आंदोलन के समर्थन में उत्तरे मुखिया, जिला पार्षद एवं एसएफआई। समस्तीपुर से मणि भूषण की खास रिपोर्ट। हर खबर पर पैनी नजर।*
मणि भूषण समस्तीपुर:- जिले के विभूतिपुर में भारत का छात्र फेडरेशन जिला कमेटी समस्तीपुर ने बिहार राज्य शिक्षक संघर्ष समन्वय समिति के अनिश्चित कालीन हड़ताल को समर्थन में बिहार सरकार से माग किया कि समान शिक्षा प्रणाली लागू करने, नियोजित शिक्षकों को राज्य कर्मी का दर्जा देने, समान काम का समान वेतन देने की।वही प्रखंड के कल्याणपुर उत्तर पंचायत के मुखिया रिंकू कुमारी एवं जिला परिषद सदस्य ऋण राय ने नियोजित शिक्षकों के मांग को जायज बताते हुए मुख्यमंत्री के नाम पत्र लिखकर वार्ता करने की माग किया। ०२. वैदिक…
*सीआरएस निरीक्षण के बाद मार्च से सरायगढ निर्मली तक रेल सेवा प्रारंभ होने की संभावना है। हर खबर पर पैनी नजर।*
रमेश शंकर झा समस्तीपुर:- सुपौल स्टेशन पर ट्रेन संख्या 55503 सुपौल-सहरसा सवारी गाड़ी का शुभारंभ शनिवार को किया गया । इस अवसर पर विजेन्द्र प्रसाद यादव, माननीय ऊर्जा, उत्पाद शुल्क एवं निषेध मंत्री, बिहार सरकार तथा दिलेश्वर कामैत, माननीय सांसद, सुपौल के द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। सुपौल स्टेशन पर आयोजित कार्यक्रम में मंडल रेल प्रबंधक अशोक माहेश्वरी, जिला अधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक, सुपौल के साथ साथ रेलवे तथा जिला प्रशासन के अधिकारी उपस्थित रहे ।वहीं बनमंखी स्टेशन पर ट्रेन संख्या 75266 बनमंखी-बरहरा कोठी सवारी गाड़ी का शुभारंभ…
*बाल विवाह एवं दहेज प्रथा के उन्मूलन हेतू टास्क फोर्स की बैठक। हर खबर पर पैनी नजर।*
रमेश शंकर झा समस्तीपुर:- बाल विवाह एंव दहेज प्रथा के उन्मूलन हेतु महिला विकास निगम समाज कल्याण विभाग यूनिसेफ, एक्शन ऐड के संयुक्त तत्वावधान में राज्यव्यापी अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के अंतर्गत अनुमंडल स्तरीय टास्क फोर्स का गठन किया गया। सदर अनुमंडल पदाधिकारी अशोक कुमार मंडल की अध्यक्षता में की गई है। वहीँ अनुमंडल स्तरीय टास्क फोर्स में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी व अनुमंडल के सभी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के प्रधान शिक्षक सदस्य होंगे। गठित अनुमंडल स्तरीय पहली बैठक में विषय प्रवेश कराते हुए बाल विवाह उन्मूलन अभियान…
*पुलवामा हमले के बाद पुलवामा में पोस्टेड हुए समस्तीपुर के रहने वाले सेना के जवान अनीश कुमार भारद्वाज ने भी किया रक्तदान। हर खबर पर पैनी नजर।*
रमेश शंकर झा समस्तीपुर:- पुलवामा हमले में शहीद हमारे सेना के जवानों की याद में 14 फरवरी को शहर के गोला रोड स्थित खाटू श्याम मंदिर परिसर में समस्तीपुर टाउन फेसबुक पेज के द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्घाटन भूतपूर्व सैनिक कर्नल राजिव रंजन, भाजपा युवामोर्चा के जिला अध्यक्ष गुंजन मिश्रा, वार्ड पार्षद राहुल कुमार, राकेश राज, वार्ड पार्षद शकिला खातून, हरिओम सहाय, मनोज कुमार तनेजा, कादिर खान, प्रो० शीला सिन्हा ने सामुहिक रूप से शहीदों की तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित करने के बाद रक्तदान शिविर…
*बिहार शिक्षक संघर्ष समन्वय समिति ने किया आंदोलन का शंखनाद। मणि भूषण की रिपोर्ट। हर खबर पर पैनी नजर।*
मणि भूषण समस्तीपुर:- जिले के विभूतिपुर आदर्श मध्य विद्यालय सिंघियाघाट के प्रांगण में बिहार शिक्षक संघर्ष समन्वय समिति के तत्त्वावधान में बीआरपी चंद्र कांत की अध्यक्षता में आगामी 17 से हड़ताल की सफलता हेतु समीक्षा बैठक आयोजित हुई । संचालन राज कुमार चौधरी ने की । संबोधित करते हुए राजा राम महतो, रमेश कुमार, संतोष कुमार, दिलीप कुमार, संजीव कुमार, निरंजन कुमार, पंकज कुमार ने कहा कि नियोजित शिक्षकों की जायज मांगों के समर्थन प्रस्तावित हड़ताल को शत प्रतिशत सफल करना ही समन्वय समिति का लक्ष्य है । आरसी प्रसाद…
*अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के द्वारा पुलवामा में शहीद हुए वीर जवानों की याद मे कैंडल मार्च निकाला। हर खबर पर पैनी नजर।*
वंदना झा समस्तीपुर:- जिले के ताजपुर क्षेत्र के मोतिपुर ठाकुरवाड़ी से अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) के द्वारा पुलवामा में शहीद हुए वीर जवानों की याद मे कैंडल मार्च निकाला गया। वहीँ कैंडल मार्च ठाकुरवाड़ी से नीम चौक, हास्पिटल चौक, थाना चौक , गोला रोड होते हुए नीम चौक पर दो मिनट का मौन रख श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुये श्रद्धांजलि दिया गया। तत्पश्चात नीम चौक स्थित हनुमान मंदिर के प्रांगण में कैंडल को अर्पण किया गया। इस कार्यक्रम के मौके पर रामापुर महेशपुर पंचायत के उप-मुखिया जितेस ठाकुर, राजीव…
*चंदन सहनी हत्याकांड के खिलाफ भाकपा माले ने खानपुर थाने का किया घेराव। हर खबर पर पैनी नजर।*
हजारों आंदोलनकरिओं के साथ रोते- विलखते मृतक के परिजनों ने थानाध्यक्ष से न्याय की किया गुहार। रमेश शंकर झा। समस्तीपुर:- जिले के खानपुर में भाकपा माले के हजारों कार्यकर्ताओं ने अपने हाथों में झंडा, बैनर एवं चंदन सहनी के चित्र अपने हाथों में लेकर खानपुर बाजार से एक विशाल प्रतिरोध जुलूस निकाला। संपूर्ण प्रखंड के माले कार्यकर्ता ने खानपुर बाजार में जुटकर जुलूस मुख्य मार्ग से निकालकर भ्रमण करते हुए खानपुर थाना पर पहुंचा। वहीँ खानपुर थाना पर पहुंचने के बाद जोरदार नारे के बीच थाना का घंटों घेराव किया…
*दिव्यांगों की समस्याओं के लिए चलंत न्यायालय का आयोजन किया गया। हर खबर पर पैनी नजर।*
वंदना झा। समस्तीपुर:- प्रखंड मुख्यालय डीआरसीसी जितवारपुर परिसर में शुक्रवार को दिव्यांगजन अधिकार अधिनियम 2016 के अंतर्गत दिव्यांगजनों की समस्याओं के निराकरण हेतु बिहार राज्य आयुक्त नि:शक्तता की अध्यक्षता में दिव्यांगों की समस्याओं के लिए चलंत न्यायालय का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्घाटन नि:शक्तता आयुक्त डॉ० शिवाजी कुमार, सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा गायत्री कुमारी, बीडीओ अंजनी दत्ता एवं अध्यक्ष आदर्श विकलांग सेवा संस्थान रोसड़ा एवं बिहार विकलांग अधिकार मंच पटना के डॉ० सुनील कुमार सिंह व अन्य पदाधिकारियों के द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया।…
*पुलवामा के शहीद सैनिकों को भारत के मानचित्र के चारों ओर मोमबत्तियां जलाकर सत्याग्रहियों ने दिया श्रद्धांजलि। हर खबर पर पैनी नजर।*
वंदना झा। समस्तीपुर:- पुलवामा में शहीद सैनिकों को सत्याग्रहियों ने नई तरीके से दिया श्रद्धांजलि। भारत का आकर्षक मानचित्र बनाकर, उसे इलेक्ट्रिक लाइट से डेकोरेट करके मानचित्र के चारों ओर सैकड़ों मोमबत्ती जलाकर समस्तीपुर मुख्यालय के सरकारी बस स्टैंड में नागरिकता कानून के खिलाफ सत्याग्रह पर बैठे सत्याग्रहियों ने श्रद्धांजलि दिया। वहीँ शहीद सैनिकों की याद में दो मिनट का मौन रख कर श्रद्धांजलि दिया। भारत सरकार से घटना की जांच जल्द पूरा कर दोषियों को सख्त सजा देने की मांग किया। इस कार्यक्रम के मौके पर अजय कुमार, सुरेंद्र…
