*वैदिक मंत्रोंचार के बीच लक्ष्मी नारायण मंदिर का चौथा वार्षिकोत्सव का हुआ शुभारंभ। हर खबर पर पैनी नजर।*

रमेश शंकर झा समस्तीपुर:- जिले के विद्यापतिनगर प्रखंड क्षेत्र के मऊ बाजार स्थित लक्ष्मी नारायण मंदिर का चौथा वार्षिकोत्सव सह श्रीराम चरित्र मानस नवाह महायज्ञ शुक्रवार को भव्य कलश यात्रा सह शोभा यात्रा निकाली गई। यज्ञाधीन आचार्य चन्द्रशेखर शास्त्री, वृन्दावन से पधारे बाल व्यास मानस तिवारी व पंडित मनोज मिश्रा शास्त्री ने वैदिक मंत्रों व मंगलाचरण के बीच कलश यात्रा का शुभारंभ किया। वहीँ गंगा की सहायक वाया नदी के तट पर सैकड़ों लोगों की उपस्थिति के बीच 351 कुंवारी कन्याओं ने सिर पर कलश लेकर शोभा यात्रा निकाली। शोभायात्रा लक्ष्मी नारायण मंदिर से…

*मन के हारे हार है मन के जीते जीत, अगर मान लो तो हार है ठान लो तो जीत।:- कुंदन कुमार। हर खबर पर पैनी नजर।*

वंदना झा समस्तीपुर:- जिले के पुसा क्षेत्र के निजी कोचिंग सेंटर में दसवीं के छात्र-छात्रों के लिए मोटीवेशनल कार्यक्रम सह विदाई समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथी के रूप में यूथ मोटीवेटर व नैशनल ह्युमन वेल फेयर काउंसिल के बिहार के यूथ प्रेसीडेंट कुंदन कुमार राॅय ने बच्चों को कहानियों के माध्यम से बताया की मन के हारे हार है मन के जीते जीत। अगर मान लो तो हार है ठान लो तो जीत। दुनिया का हर इंसान खुद में खास है।इसलिए अपने को कभी कमजोर ना माने।…

*बिहार विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार चौधरी ने नवदंपति को पौधा भेंट किया। हर खबर पर पैनी नजर।*

रमेश शंकर झा। समस्तीपुर/विद्यापतिनगर:- बिहार विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार चौधरी ने शुक्रवार को वैवाहिक कार्यक्रम के दौरान वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि वर्तमान परिवेश में वृक्षारोपण को एक सामाजिक अभियान के तहत चलाए जाने की आवश्यकता है। ताकि हमारा जीवन सुगम, सुरक्षित और खुशहाल होगा। वहीँ प्रखंड क्षेत्र के सुभानीपुर स्थित समाजसेवी सबलकांत यादव के पुत्र रोहित राज के पाणिग्रहण के उपरांत उन्होंनें नवदंपति को पौधा भी भेंट किया। इस अवसर पर ग्रामीणों ने विस अध्यक्ष को पाग, चादर व माल्यार्पण कर सम्मानित किया। इस…

*राजद के पूर्व अध्यक्ष विनोद कुमार राय को प्रदेश महासचिव बनाये जाने पर राजद कार्यकर्ताओं ने खुशी जाहिर करते हुए उन्हे हार्दिक बधाई दिया। हर खबर पर पैनी नजर।*

वन्दना झा समस्तीपुर:- जिला राजद के पूर्व अध्यक्ष विनोद कुमार राय को प्रदेश महासचिव बनाये जाने पर राजद कार्यकर्ताओं ने खुशी जाहिर करते हुए उन्हे हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं दिया। इस पुनीत पहल के लिए स्थानीय राजद कार्यकर्ताओं ने राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव, नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव एवं प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह के प्रति आभार प्रकट किया। वहीँ कार्यकर्ताओं ने कहा की विनोद कुमार राय को कुशल संगठनकर्ता एवं दल के संघर्षनात्मक व रचनात्मक कार्यक्रमों मे अतुलनीय योगदान देने वाला समाजिक न्याय तथा धार्मिक सदभाव का सिपाही बताया है।…

*नागरिकता कानून वापस लेने की मांग पर सत्याग्रह का 35वाँ दिन जारी। हर खबर पर पैनी नजर।*

रमेश शंकर झा समस्तीपुर:- नागरिकता कानून पर नीतीश सरकार का कभी हां कभी ना नहीं चलेगा। जदयू इस पर अपना रुख स्पष्ट करें। वहीँ नागरिकता कानून के पक्ष में जदयू के सांसद सदन में वोट करते हैं और बाहर में नीतीश ब्यान देते हैं कि एनआरसी क्या होता है। दूसरी ओर सीएए, एनआरसी एवं एनपीआर के खिलाफ बोलने पर प्रशांत किशोर एवं पवन वर्मा को जदयू से हटा दिया जाता है। चित्त एवं पट दोनों नीतीश का नहीं चलेगा। उन्हें अपना रुख स्पष्ट करना होगा। अपने भाषण में बतौर सभाध्यक्ष…

*पटोरी अनुमंडल क्षेत्र में पालक साग खाने से एक ही परिवार के ९ सदस्य का मानसिक संतुलन बिगड़ा। हर खबर पर पैनी नजर।*

डी कुमार समस्तीपुर:- जिले के पटोरी अनुमंडल क्षेत्र के चकसाहो पंचायत के चांदपुरा गांव में पालक साग खाने से एक ही परिवार से 9 लोगों का दिमाग संतुलन बिगड़ गया है। वहीँ स्थानीय लोगों का कहना है कि नाथो सदा हाट से पालक का साग लेकर घर आया जलेश्वरी देवी ने उसे पानी से धो कर साग को बनाया और पूरे परिवार मिलकर उसे खाया। खाने के बाद नाथो सदा, बिजली सदा, जलेश्वरी देवी, सुमन कुमारी, करण कुमार, रवीना कुमारी, ननकी देवी, इत्यादि ने पागलों की तरह हरकत शुरू कर…

*कलश शोभा यात्रा के साथ भागवत कथा का शुभारंभ। मणि भूषण की खास रिपोर्ट। हर खबर पर पैनी नजर।*

संविधान बचाओ, देश बचाओ रैली को सफल बनाने को लेकर मंथन। मणि भूषण समस्तीपुर:- जिले के विभूतिपुर माकपा सांगठनिक कमिटी की एक विस्तारित बैठक पतैलिया पुस्तकालय में राजगीर यादव की अध्यक्षता में गुरूवार को हुई । बैठक में आगामी 25 फरवरी को संविधान बचाओ, देश बचाओ रैली को सफल बनाने, पोलिट ब्यूरो सदस्य सह पश्चिम बंगाल के पूर्व सांसद मोहम्मद सलीम के आगमन, सभी सखाओ की बैठक करने, जीबी मीटिंग करके अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने आदि पर मंथन हुआ । बैठक को संबोधित करते हुए राज्य सचिव…

*रालोसपा की नवनियुक्त प्रदेश महासचिव स्वीटी प्रिया ने कहि कि केंद्र की मोदी सरकार आर्थिक मोर्चे पर विफल। हर खबर पर पैनी नजर।*

वंदना झा। समस्तीपुर:- रालोसपा की नवनियुक्त प्रदेश महासचिव स्वीटी प्रिया ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि केंद्र की मोदी सरकार आर्थिक मोर्चे पर अपनी विफलता छुपाने के लिए नफरत का माहौल बना रही है। उन्होंने कहा कि खिसियाही बिल्ली खंभा नोच के कहावत को केन्द्र सरकार चरितार्थ कर रही है।भाजपा दिल्ली में चुनाव क्या हारी रसोई गैस के दामों में बेतहाशा वृद्धि कर दी। झुग्गी झोपड़ी में निवास करने वाले गरीब गुरबों की आहे इस सरकार को निगल जाएगी। परिणाम सामने है कि राज्यों से शुरू हुई इनके हार…

*सफलता, संतुष्टि और सकारात्मक सोच सार्थक जीवन के स्तम्भ है।:- कुन्दन कुमार रॉय। हर खबर पर पैनी नजर।*

औद्योगिक अभिप्रेरणा अभियान एवं निर्यात की संभावनाएं अपनी कमियों से डरे नहीं बल्कि उसे अपना हथियार बनाएं और आगे बढ़ते रहे:- कुन्दन। रमेश शंकर झा समस्तीपुर:- भारत सरकार सूक्ष्म लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्रालय के सहयोग से राजकिय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान सीतामढी में औद्योगिक अभिप्रेरणा अभियान एवं तकनीक पर आधारित निर्यात संभावनाओं पर आधारित दस दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के आगाज नैशनल ह्युमन वेल फेयर काउंसिल बिहार के यूथ प्रेसीडेंट व यूथ मोटीवेटर कुंदन कुमार राॅय ने किया। वहीँ कुंदन कुमार राॅय ने युवाओं को उत्पाद…

*सीएससी के द्वारा पंचायतों में लगाया गया ई-लाभार्थी कैम्प। हर खबर पर पैनी नजर।*

ठाकुर वरुण कुमार समस्तीपुर:- जिला के सभी पंचायतों में भारत सरकार के सूचना तकनीक मंत्रालय द्वारा पोषित सामान्य सेवा केंद्रों के V.L.E. को सूचित किया गया था कि जिन V.L.E. ने अपना नाम ई-लाभार्थी कैम्प के लिए भेजा था वे सभी V.L.E. आज दिनांक 12 फरवरी 2020 से प्रातः 10:00 बजे कैम्प अवश्य लगाएंगे तथा लाभार्थियों का e-kyc अवश्य करेंगे। इस कैंप में विकास मित्र सहयोग करेंगे। यदि किसी भी V.L.E. को कैम्प में विकास मित्र सहायता नही करते हैं या लाभार्थी निर्धारित पंचायत भवन पर नही पहुँचते हैं तो…