*बिहार विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार चौधरी ने नवदंपति को पौधा भेंट किया। हर खबर पर पैनी नजर।*

रमेश शंकर झा।

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर:- बिहार विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार चौधरी ने शुक्रवार को वैवाहिक कार्यक्रम के दौरान वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि वर्तमान परिवेश में वृक्षारोपण को एक सामाजिक अभियान के तहत चलाए जाने की आवश्यकता है। ताकि हमारा जीवन सुगम, सुरक्षित और खुशहाल होगा।

वहीँ प्रखंड क्षेत्र के सुभानीपुर स्थित समाजसेवी सबलकांत यादव के पुत्र रोहित राज के पाणिग्रहण के उपरांत उन्होंनें नवदंपति को पौधा भी भेंट किया। इस अवसर पर ग्रामीणों ने विस अध्यक्ष को पाग, चादर व माल्यार्पण कर सम्मानित किया।

इस मौके पर जदयू प्रदेश सचिव धीरेन्द्र कुमार सिंह, युवा जदयू उपाध्यक्ष डा० आशुतोष कुमार उर्फ पिंकू यादव, प्रखंड जदयू अध्यक्ष हरेश प्रसाद सिंह, पूर्व मुखिया गणेश गिरी कवि, सबलकांत यादव, सुशांत यादव, दिलीप गिरी, अनिल शर्मा, राजन कुमार, देवेन्द्र महतो सहित इत्यादि लोग उपस्थित थे। 

Related posts

Leave a Comment