अनूप नारायण सिंह पटना:- महान स्वतंत्रता सेनानी बाबू वीर कुवंर सिंह के विजयोत्सव के अवसर पर गुरुवार को बिहार के सरकार के विज्ञान एवं प्रोद्योगिकी मंत्री जय कुमार सिंह ने अपने आवास पर ही वीर कुवंर सिंह को नमन किया। विजयोत्सव के अवसर पर मंत्री जय कुमार सिंह ने 1.25 लाख की राशि सीएम रिलीफ फंड में दी जबकि जदयू के प्रदेश सचिव शैलेंद्र प्रताप सिंह, बिहार राज्य नागरिक परिषद के पूर्व महासचिव छोटू सिंह, जदयू के नेता डॉ सुनील सिंह, राणा रणधीर सिंह चौहान ने 25-25 हजार की राशि…
Author: Editor en jefe
*ऑनलाइन लर्निंग एप्प की मदद से बच्चे कर सकते हैं पढ़ाई। हर खबर पर पैनी नजर।*
रमेश शंकर झा समस्तीपुर:- इस लॉकडाउन में cordova पब्लिकेशन्स pvt ltd के मैनेजिंग डायरेक्टर Mr. ZI शेरवानी ने बच्चो के पढ़ाई के प्रति सजगता दिखाते हुए creative kids digital home tutor नाम से एक ऑनलाइन लर्निंग एप्प बनाया है, जिसकी मदद से बच्चे ऑनलाइन पढ़ाई कर सकते हैं औऱ अपने पढ़ाई में हो रहे नुकसान से बच सकते हैं। इसकी जानकारी देते हुए cordova पब्लिकेशन्स के बिहारऔर झारखंड इंचार्ज बिपुल कुमार ने कहा की बच्चे इस एप्प को प्ले स्टोर से इनस्टॉल कर इसके माध्यम से पढ़ाई तथा ऑनलाइन टेस्ट…
*स्वतंत्रता संग्राम के प्रथम योद्धा बाबू वीर कुंवर सिंह की जयंती मनाई गई। हर खबर पर पैनी नजर।*
अनूप नारायण सिंह पटना:- 1857 स्वतंत्रता संग्राम के प्रथम योद्धा बाबू वीर कुंवर सिंह की जयंती गुरूवार को सोनपुर के बरबट्टा में अधिवक्ता ओम कुमार सिंह उर्फ चुन्नू सिंह के आवास पर मनाई गई। इस अवसर पर चकाई से जदयू के पूर्व विधायक सुमित कुमार सिंह भी उपस्थित थे। आयोजित समारोह में बाबू वीर कुंवर सिंह के तैल्य चित्र पर माल्यार्पण किया गया। इस अवसर पर वरिष्ठ अधिवक्ता वरीय भाजपा नेता ओम कुमार सिंह ने कहा कि बाबू वीर कुंवर सिंह ने अपनी कुशलता योग्यता के बल पर अंग्रेजी हुकूमत…
जबतक सृष्टि रहेगी बाबू कुँवर सिंह जैसे योद्धा का नाम लोगों के जुबाँ पर रहेगा:- ख्याति सिंह।
अनूप नारायण सिंह छपरा:- पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री मतंग सिंह की पत्नी व भोजपुरी की चर्चित अभिनेत्री ख्याति सिंह ने कहा कि जब तक धरती पर सृष्टि रहेगी तब तक लोग योद्धा के रूप में बीर बांकुड़ा बाबू कुँवर सिंह लोगो के दिल मे रहेंगे।अपने देश को परतंत्रा के बेड़ी से मुक्त दिलाने में गोली लगी हाथ स्वयं काटकर गंगा की गोद मे डालने बाले दूसरा कोई वीर नही हुआ। कुँवर सिंह जैसे राष्ट्रभक्त अगर कुछ दिन और बचे रहते तो अंग्रेजो के खिलाफ लड़ाई जल्द समाप्त होता और देश…
*भेदभाव का आरोप जिला राजद नेता व पैक्स अध्यक्ष नेे लगाया। हर खबर पर पैनी नजर।*
रमेश शंकर झा समस्तीपुर:- लॉकडाउन में कोटा से बेटी लाने वाले बीजेपी विधायक अनिल कुमार सिंह को पास देने के मामले में जो कार्रवाई हो रही है उसमें भेदभाव का आरोप जिला राजद नेता व पैक्स अध्यक्ष नागमणि नेे लगाया है।कहा कि सरकार सिर्फ एसडीओ और ड्राइवर पर कार्रवाई कर रही है, लेकिन सरकार ने बीजेपी विधायक और नवादा के डीएम पर कार्रवाई क्यों नहीं की है।राजद नेता ने कहा कि नियमों का उल्लंघन करने वाले बीजेपी विधायक पर कोई कार्रवाई नहीं बल्कि उसके गरीब ड्राइवर को सजा दी गई।बुजुर्ग…
*जिला अधिकारी ने सभी प्रभारी पदाधिकारी द्वारा Covid19 के संक्रमण को रोकने हेतु किए जा रहे कार्यों की समीक्षा की। हर खबर पर पैनी नजर।*
वंदना झा समस्तीपुर:- जिला अधिकारी शशांक शुभंकर ने सभी प्रभारी पदाधिकारी द्वारा Covid19 के संक्रमण को रोकने हेतु किए जा रहे कार्यों की समीक्षा की और दिशा निदेश दिए।जिला पदाधिकारी के कार्यालय में Covid19 के संक्रमण रोकने हेतु बनाए गए कोषांग के प्रभारी पदाधिकारी, समस्तीपुर सदर अनुमंडल पदाधिकारी, जिला आपूर्ति पदाधिकारी,नजारत उप समाहर्ता,जिला पंचायत राज पदाधिकारी,जिला जनसंपर्क पदाधिकारी, जिला पशुपालन पदाधिकारी एवं अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे। जिला पदाधिकारी ने जिला आपूर्ति पदाधिकारी एवं सभी अनुमंडल पदाधिकारी से बैंक खाता आधार और मोबाइल के अपडेशन के कार्य की प्रगति की जानकारी…
*स्थानीय विधायक के निर्देश पर विधायक प्रतिनिधि स्थानीय राजद नेताओं के साथ अग्नि पीड़ित परिवारों के बीच खाद्य सामग्री लेकर पहुंचे। हर खबर पर पैनी नजर।*
रमेश शंकर झा समस्तीपुर बिहार। समस्तीपुर:- जिले के उजियारपुर प्रखंड के गावपुर पंचायत के वार्ड संख्या -09 में गत दिनों आग लगने से 03 परिवारों की गृहस्थी जल कर राख हो गई थी।गरीब परिवारों के छप्पर के मकान व उनकी गाढ़ी कमाई की गृहस्थी जलकर राख होने की वजह से पीड़ित परिवार खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर हो गए।स्थानीय विधायक आलोक कुमार मेहता के निर्देश पर विधायक प्रतिनिधि अशोक कुमार स्थानीय राजद नेताओं के साथ अग्नि पीड़ित परिवारों के बीच खाद्य सामग्री लेकर पहुंचे। आपदा से प्रभावित परिवारों को…
*केंद्रीय सहकारिता बैंक में महत्वपूर्ण बैठक संपन्न। हर खबर पर पैनी नजर।*
वंदना झा समस्तीपुर बिहार। समस्तीपुर:- समस्तीपुर केंद्रीय सहकारिता बैंक में एक महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता समस्तीपुर केंद्रीय सहकारिता बैंक के अध्यक्ष विनोद कुमार राय ने किया। इस बैठक में यह निर्णय लिया गया कि समस्तीपुर जिला अंतर्गत किसी पैक्स के द्वारा किसी भी प्रकार की अधिप्राप्ति कार्य नहीं किया जाएगा। वहीँ वक्ताओं ने कहा कि बिहार सरकार द्वारा पैक्सो से पीडीएस को 03 महीने तक निलंबित रखने का निर्णय अविवेकपूर्ण तथा अन्यायपूर्ण है। सरकार का यह कदम आत्मघाती है तथा पैक्सो को मिटाने की साजिश है। वहीँ…
*वीसी के माध्यम से सचिव सूचना एवं जन-सम्पर्क, सचिव स्वास्थ्य, अपर पुलिस महानिदेशक, पुलिस मुख्यालय ने कोरोना संक्रमण की रोकथाम को लेकर किये जा रहे कार्यों की अद्यतन जानकारी दी। हर खबर पर पैनी नजर।*
वन्दना झा पटना:- मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार के निर्देश पर वीडियो काॅन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सचिव सूचना एवं जन-सम्पर्क श्री अनुपम कुमार, अपर पुलिस महानिदेशक, पुलिस मुख्यालय श्री जितेन्द्र कुमार, सचिव स्वास्थ्य श्री लोकेश कुमार सिंह एवं आपदा प्रबंधन विभाग के नोडल पदाधिकारी श्री संजय सिंह ने कोरोना संक्रमण की रोकथाम को लेकर किये जा रहे कार्यों के साथ-साथ अद्यतन स्थिति पर मीडियाकर्मियों के साथ संवाद कर जानकारी दी। सूचना एवं जन-सम्पर्क विभाग के सचिव श्री अनुपम कुमार ने बताया कि कोरोना वायरस से संक्रमण के कारण उत्पन्न वर्तमान स्थिति पर…
*सरकार द्वारा सभी आवश्यक एवं जरूरी कदम उठाये जा रहे हैं, लोग धैर्य रखें तथा लाॅकडाउन के अनुशासन का पालन करें। हर खबर पर पैनी नजर।*
मुख्यमंत्री ने कोरोना वायरस केे संक्रमण सेे उत्पन्न वर्तमान स्थिति पर गहन समीक्षा की। कोरोना संक्रमण के पाॅजिटिव मामले कुछ बढ़ रहे हैं, इससे घबराने की जरूरत नहीं है, कई मामले एक ही संक्रमित व्यक्ति के सम्पर्क में आने से बढ़े हैं। स्वास्थ्यकर्मियों एवं फ्रंटलाइन वर्कर्स के साथ दुर्व्यवहार न हो, लोग उनका सहयोग करें। वंदना झा पटना:- मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कोरोना वायरस से संक्रमण के कारण उत्पन्न वर्तमान स्थिति पर आज मुख्य सचिव एवं अन्य वरीय अधिकारियों के साथ गहन समीक्षा की। समीक्षा के दौरान मुख्य सचिव ने…
