*लॉकडाउन के कारण अपने आवास पर मंत्री ने किया बाबू वीर कुवंर सिंह को नमन। हर खबर पर पैनी नजर।*

अनूप नारायण सिंह

पटना:- महान स्वतंत्रता सेनानी बाबू वीर कुवंर सिंह के विजयोत्सव के अवसर पर गुरुवार को बिहार के सरकार के विज्ञान एवं प्रोद्योगिकी मंत्री जय कुमार सिंह ने अपने आवास पर ही वीर कुवंर सिंह को नमन किया। विजयोत्सव के अवसर पर मंत्री जय कुमार सिंह ने 1.25 लाख की राशि सीएम रिलीफ फंड में दी जबकि जदयू के प्रदेश सचिव शैलेंद्र प्रताप सिंह, बिहार राज्य नागरिक परिषद के पूर्व महासचिव छोटू सिंह, जदयू के नेता डॉ सुनील सिंह, राणा रणधीर सिंह चौहान ने 25-25 हजार की राशि दी। जबकि बाबू वीर कुंवर सिंह सेवा संस्थान के आनंद प्रकाश सिंह ने 1.01 लाख रुपए की राशि दी।

इस दौरान जय कुमार सिंह ने कहा कि बाबू वीर कुवंर सिंह व्यक्तित्व संघर्ष और साहस का प्रतिबिम्ब है। भारत के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम के हीरो बाबू वीर कुंवर सिंह 80 वर्ष की उम्र में भी लड़ने और विजय हासिल करने का माद्दा रखते थे। अपनी ढलती उम्र और बिगड़ती सेहत के बावजूद भी उन्होंने कभी भी अंग्रेजों के सामने घुटने नहीं टेके बल्कि उनका डटकर सामना किया। वहीं दूसरी ओर जनता दल यूनाइटेड के प्रदेश सचिव शैलेंद्र प्रताप सिंह ने भी गुरुवार को अपने आवास पर ही बाबू वीर कुवंर सिंह को नमन किया।

उन्होंने कहा कि आज कोरोना महामारी के वक्त बाबू वीर कुवंर सिंह का व्यक्तित्व हमें बड़ी सीख देता है। उन्होंने अंत तक हार नहीं मानी और आगे बढ़ते रहे। हमें भी आज वीर कुवंर सिंह से प्रेरणा लेते हुए कोरोना के खिलाफ जंग में आगे दृढ़ निश्चय बरकरार रखना है। वहीं छोटू सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी ने हमेशा बिहार की विभूतियों का सम्मान किया है। बाबू वीर कुंवर सिंह के विजयोत्सव को राजकीय समारोह बनाना भी इसी की कड़ी है।

Related posts

Leave a Comment