ठाकुर वरुण कुमार, समस्तीपुर:- एनएच 28 हाईवे पर बछवारा पेट्रोल पंप के समीप मोटरसाइकिल सवार की शुक्रवार को मौत को लेकर युवक के शव उसके पैतृक निवास चकमेहसी थाना क्षेत्र के हजपूरवा पंचायत स्थित बख्तियारपुर मटियारा पहुंचते ही स्थानीय लोगों का आक्रोश पनप गया। आक्रोसित लोगों का कहना था कि शुक्रवार को बख्तियारपुर के गरौती टोला निवासी गुड्डू राय उम्र 43 वर्ष पिता स्वर्गीय महेश्वर राय अपनी मोटरसाइकिल से मृतक भोला राय के पुत्र उम्र 25 वर्षीय रंजन कुमार उर्फ कुंदन को बेगूसराय ले जा रहे थे की रास्ते में…
Category: राज्य
*सरकार के स्वच्छ भारत अभियान की उड़ाई जा रही धज्जियां। हर खबर पर पैनी नजर।*
ठाकुर वरुण कुमार, समस्तीपुर:- जिले के कल्याणपुर प्रखंड परिसर में स्वच्छ भारत अभियान की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। पूरे प्रखंड परिसर में मात्र 2 शौचालय हैं, लेकिन इन दोनों शौचालयों की स्थिति देखने लायक भी नहीं है। वही उसके बगल में कचरे का अंबार लगा हुआ है, ठीक उसके सामने स्वच्छ भारत अभियान के तहत दीवारों पर “शौचालय को अपनाएंगे, बीमारी दूर भगाएंगे” का नारा लिखा हुआ है, लेकिन इस “शौचालय का उपयोग करने के बाद बीमारी को अपने नजदीक बुलायेंगे” का नारा सिद्ध होता है। फिर भी हमारे…
*दो दर्जनों से अधिक लोगों ने भीआईपी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। हर खबर पर पैनी नजर।*
वंदना झा समस्तीपुर:- जिले के वारिसनगर प्रखंड क्षेत्र के गोही व छतनेश्वर पंचायत मे भीआईपी पार्टी के द्वारा आयोजित चलो गॉव की ओर कार्यक्रम के तहत दो दर्जनों से अधिक लोगों ने वीआईपी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। सर्वसम्मति से गोही पंचायत अध्यक्ष पद पर शिवजी सहनी को नियुक्त किया गया। मौके पर विकासशील इंसान पार्टी समस्तीपुर जिला मिडिया प्रभारी सुमित सहनी ,वारिसनगर विधानसभा उपाध्यक्ष चौधरी, प्रदीप सहनी, मो. तबरेज, रामविलास राम ,राकेश सहनी, रंजीत सहनी ,रेणु देवी रीता देवी ,वीभा कुमारी, धर्मेन्द्र कुमार सहित कई लोग उपस्थित थे।
*सीएए, एनआरसी एवं एनपीआर हटाने तक जारी रहेगा सत्याग्रह- समिति। हर खबर पर पैनी नजर।*
वंदना झा समस्तीपुर:- सीएए, एनआरसी एवं एनपीआर वापस लेने की मांग पर संविधान बचाओ संघर्ष समिति के बैनर तले 10 जनवरी से जारी अनिश्चितकालीन सत्याग्रह कड़ाके की ठंड के बावजूद रात-दिन जारी रहा। मौके पर कई राजनीतिक दलों एवं संगठनों के लोगों ने सत्याग्रह में आकर सत्याग्रही को संबोधित किया एवं तन मन धन से सत्याग्रह को सहयोग देने का वादा किया। समाहरणालय के समक्ष सरकारी बस स्टैंड में संविधान बचाओ संघर्ष समिति द्वारा सीएए, एनआरसी एवं एनपीआर हटाने की मांग पर बड़ी तैयारी के साथ 10 जनवरी को अनिश्चितकालीन…
*पांच दिवसीय लक्षाहुती अम्बा महायज्ञ हुआ प्रारंभ। हर खबर पर पैनी नजर।*
राजेश कुमार रौशन समस्तीपुर बिहार। समस्तीपुर:- जिले के बिथान प्रखंड क्षेत्र के जगमोहरा गाँव मे कमला, कोसी, बागमती नदी के त्रिवेणी संगम स्थल पर पांच दिवसीय लक्षाहुति अंबा महायज्ञ को लेकर कलश शोभायात्रा महारानी के मंदिर परिसर से भ्रमण करते हुए, त्रिवेणी संगम तट पर पहुंच कर वैदिक मंत्रों उच्चारण के उपरांत कलश में जल भर कर यज्ञ स्थल पर पहुँचा। वहीँ वैदिक मंत्रोच्चार के साथ कलश पूजन किया गया। बताते चलें कि कलश व्रती के रूप में पांच छोटी कुमारी कनिया को विशेष प्राथमिक दी गई, कई अन्य परुष…
*नागरिकता संशोधन के खिलाफ राजद ने सभी प्रखंड मुख्यालयों पर धरना-प्रदर्शन किया। हर खबर पर पैनी नजर।*
वंदना झा समस्तीपुर:- जिले के विभिन्न जगहों पर नागरिकता संशोधन कानून को संविधान की मूलभावना के विरोधाभासी मानते हुए राजद ने इसके खिलाफ आज बिहार के सभी प्रखंड मुख्यालयों पर धरना-प्रदर्शन किया। इसी के अलोक में आज समस्तीपुर प्रखंड मुख्यालय पर भी स्थानीय प्रखंड राजद के तत्वावधान में एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन का आयोजन किया गया। इस मौके पर सभा की अध्यक्षता प्रखंड राजद अध्यक्ष उमेश प्रसाद यादव उर्फ टुनटुन यादव ने किया। वहीँ संचालन जिला राजद प्रवक्ता राकेश कुमार ठाकुर, जिला महासचिव रामविनोद पासवान तथा धन्यवाद् ज्ञापन जिला सचिव राकेश…
*मानव श्रृंखला की सफलता के लिए जीविका दीदियों ने लिया संकल्प। हर खबर पर पैनी नजर।*
राजेश कुमार रौशन समस्तीपुर/बिथान:- 19 जनवरी को आयोजित मानव श्रृंखला की सफलता के लिए जीविका के द्वारा विभिन्न स्तरों पर तैयारी की जा रही है। इसी क्रम में शुक्रवार को चमत्कार संकुल स्तरीय संघ में बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में प्रखंड विकास पदाधिकारी आफताब आलम ने उपस्थित होकर मानव श्रृंखला की सफलता के लिए रणनीति पर चर्चा की एवं जीविका दीदियों के शत-प्रतिशत भागीदारी का निर्देश दिया। बैठक में जीविका बीपीएम राजीव कुमार रंजन ने जीविका दीदियों की शत-प्रतिशत भागीदारी के लिए जीविका कैडरों एवं लीडरों को रणनीति…
*विभूतिपुर थाना क्षेत्र में सिलेन्डर फटने से लगी आग, दो घर जले। हर खबर पर पैनी नजर।*
विनय भूषण समस्तीपुर:- जिले के विभूतिपुर थाना क्षेत्र के पछियारी टभका वार्ड 2 में बीते रात्रि सिलेन्डर फटने से आग लग गई । जिसमें शम्भू ठाकुर, सुधीर ठाकुर, गौतम ठाकुर और मनीष ठाकुर का घर पूर्णतः जलना बताया गया है । वहीं दिनेश ठाकुर और उमेश ठाकुर के घर में भी आंशिक रूप से क्षति होने की बातें पीड़ितों द्वारा कही गई है । ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए आग पर काबू पाने में सफलता हासिल की । बताया जाता है कि आग लगने के बाद ग्रामीणों ने आग की…
*शिक्षक राम यत्न की आत्मा की शांति के लिए श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। हर खबर पर पैनी नजर।*
विनय भूषण समस्तीपुर:- जिले के विभूतिपुर मध्य विद्यालय कापन के दिवंगत शिक्षक राम यत्न कुमार की आत्मा की शांति के लिए नेशनल पब्लिक स्कूल सह शिक्षा वाटिका कोचिंग सेंटर,खोकसाहा के प्रांगण में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया । अध्यक्षता करते हुए बिहार पंचायत नगर प्रारंभिक शिक्षक से संघ के जिला उपाध्यक्ष राजा राम महतो ने कहा कि राम यत्न जी शिक्षकों में हीरा थे जिसकी चमक से समाज प्रकाशित हुआ । वे संघर्ष, समन्वय और सहयोग की जिंदा मिशाल थे । शिक्षामित्र संघ के प्रखंड अध्यक्ष के रूप में…
*जिलाधिकारी शशांक शुभंकर के द्वारा 31वां सड़क सुरक्षा सप्ताह मनाये जाने संबंधी बैठक का आयोजन। हर खबर पर पैनी नजर।*
वंदना झा। समस्तीपुर:- जिले के समाहरणालय सभा कक्ष में जिलाधिकारी शशांक शुभंकर के द्वारा 31वां सड़क सुरक्षा सप्ताह मनाये जाने संबंधी बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में अपर समाहर्ता उप विकास आयुक्त जिला स्तरीय सभी पदाधिकारी, जिला परिवहन पदाधिकारी एवं कई कॉलेज के प्राचार्य उपस्थित थे। वहीँ जिलाधिकारी ने बढ़ती सड़क दुर्घटना को लेकर चिंता व्यक्त की गई एवं स्कूल एवं कॉलेजों में छात्रों के बीच जागरूकता लाने हेतु व्यापक प्रचार प्रसार करने की आवश्यकता पर बल दिया। इस बात की भी युवाओं के बीच एक मैसेज दिया…
