*रॉयल प्रीमियर क्रिकेट लीग टूर्नामेंट का हुआ उद्घाटन। हर खबर पर पैनी नजर।*

वंदना झा https://youtu.be/cl5OP-lRkSA *🌹देखने के लिए लाइक, शेयर और कमेंट जरूर करें।🌹* समस्तीपुर:- जिले के हाउसिंग बोर्ड मैदान में रॉयल प्रीमियर क्रिकेट लीग के द्वारा जिला स्तरीय ड्यूज बॉल टूर्नामेंट का उद्घाटन यादव सेना के जिला अध्यक्ष अट्टा यादव ने फीता काट कर किया। वहीँ जिला अध्यक्ष अट्टा यादव ने सभी खिलाड़ियों के हौशला को उनके समक्ष रख के उनलोगों का हौशला बुलंद किया। इस के साथ ही उन्होने रॉयल प्रीमियर क्रिकेट लीग टूर्नामेंट के अध्यक्ष नीतीश यादव उर्फ निक्की को भी धन्यवाद ज्ञापन किया तथा युवाओं को क्रिकेट में…

*पोखर के पास बसे हुए को झोपड़ी हटाने का नोटिस मिला, राजद नेताओं के साथ अंचलाधिकारी कार्यालय पहुँचे। हर खबर पर पैनी नजर।*

वंदना झा समस्तीपुर:- समस्तीपुर अंचलाधिकारी ने विशनपुर पंचायत के वार्ड संख्या:- 10 तथा 11 में पोखर के पास बसे हुए गरीब-गुरबों को झोपड़ी हटाने का नोटिस गत दिनों दिया था और आज 13 जनवरी 2020 तक जबाव माँगा गया। वहीँ 85 लोगों जिन्हे नोटिस मिला था वह जबाव लेकर राजद नेताओं के साथ आज समस्तीपुर अंचलाधिकारी कार्यालय पहुंचे। अंचलाधिकारी की गैर मौजूदगी में अंचलाधिकारी के नाजिर तथा राजद का एक पांच सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल के बीच वार्ता हुई। इस प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व जिला राजद प्रवक्ता राकेश कुमार ठाकुर ने कहा कि…

*दलसिंहसराय में मानव श्रृंखला को सफल बनाने के लिए जिलाधिकारी शशांक शुभंकर ने समीक्षात्मक बैठक किया। हर खबर पर पैनी नजर।*

वंदना झा समस्तीपुर:- जिले के दलसिंहसराय अनुमंडल में जल जीवन हरियाली, दहेज, बाल विवाह उन्मूलन एवं नशा मुक्ति अभियान के लिए समीक्षात्मक बैठक जिला अधिकारी शशांक शुभंकर ने किया। वहीँ दिनांक 19 जनवरी 2020 को होने वाले राज्यव्यापी मानव श्रृंखला को सफल क्रियान्वयन एवं संचालन हेतु आज दलसिंहसराय अनुमंडल में अनुमंडल स्तरीय समीक्षात्मक बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में जिलाधिकारी शशांक शुभंकर के द्वारा समीक्षा की गई। इस कार्यक्रम में अनुमंडलीय स्तरीय सभी पदाधिकारी, उप विकास आयुक्त एवं अनुमंडल स्तर के सभी जनप्रतिनिधि ने भाग लिया। वहीँ जिला…

*विभिन्न कांडों का समकालीन अभियान चलाकर 50 अपराधियों को किया गिरफ्तार। हर खबर पर पैनी नजर।*

वंदना झा समस्तीपुर:- जिले के विभिन्न थाने के द्वारा विशेष अभियान चलाकर अपराधियों को किया गिरफतार। वहीँ पुलिस अधीक्षक विकास बर्मन ने जिला में समकालीन अभियान का आयोजन किया गया। उक्त समकालीन अभियान के दौरान 05 अपराधियों की गिरफ्तारी की गई। https://youtu.be/cl5OP-lRkSA *🌹देखने के लिए लाइक, शेयर और कमेंट जरूर करें।🌹* दिनांक 6 जनवरी 2020 को हलई ओपी क्षेत्र में डिहिया पुल के पास ऋषि कुमार थाना जंदाहा जिला वैशाली से अज्ञात अपराध कर्मियों के द्वारा हथियार का भय दिखाकर उसकी पैशन मोटरसाइकिल, सैमसंग कंपनी का मोबाइल, पर्स इत्यादि लूट…

*सत्याग्रह में 14 जनवरी को कवि इमरान प्रतापगढ़ी सहित कई सेलेब्रिटी लेंगे भाग। हर खबर पर पैनी नजर।*

वंदना झा, समस्तीपुर:- संविधान बचाओ संघर्ष समिति के द्वारा मुख्यालय स्थित सरकारी बस स्टैंड में अनिश्चितकालीन सत्याग्रह का आज तीसरे दिन भी जारी रहा। इस मौके पर कई राजनीतिक दलों एवं संगठनों माले के प्रो० उमेश कुमार, भाकपा के सुरेंद्र कुमार सिंह मुन्ना, माकपा के राजाश्रय महतो, रालोसपा के अनंत कुशवाहा, राजद के विनोद राय, कांग्रेस के अबू तमीम, वीआईपी के अभय सिंह ने संदेश भेजकर, हम समेत अन्य कई दलों एवं संगठनों के जिला सचिव एवं अध्यक्ष सत्याग्रह आंदोलन में आकर सत्याग्रही को संबोधित किया, सत्याग्रह को सहयोग देने…

*रोटी बैंक ने अन्न दाता सम्मान सामारोह का आयोजन किया। हर खबर पर पैनी नजर।*

वंदना झा समस्तीपुर:- जिले के दलसिंहसराय रोटी बैंक के संयोजक शोहन प्रसाद के नेतृत्व में अन्न दाता सम्मान सामारोह का आयोजन किया गया। इस सम्मान समारोह कार्यक्रम में उपस्थित दलसिंहसराय अनुमंडल पदाधिकारी विष्णु देव मंडल, दलसिंहसराय प्रखंड विकास पदाधिकारी वीरेन्द्र सिंह, दलसिंहसराय आंचला अधिकारी, रंजीत निर्गुणी एवं रालोसपा जिला अध्यक्ष सुनीता शर्मा के द्वारा संयुक्त रूप से अन्न दाता को माला एवं प्रस्सति पत्र से सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम के मौके पर शिक्षिका नूतन शर्मा, चंदन सराफ, संतान कुमार महेन्द्र राय,राजीव सराफ,उमेश शर्मा, कंचन देवी एवं समस्त रोटी बैंक…

*सभी विद्यालयों की रसोईया रहेगी तैनात। हर खबर पर पैनी नजर।*

एस० यादव समस्तीपुर:- जिले के हसनपुर प्रखंड मुख्यालय परिसर में मानव श्रृंखला कार्यक्रम को लेकर सभी प्राथमिक एवं मध्य विद्यालयों के मध्यान भोजन रसोईया की एक बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक के दौरान हसनपुर प्रखंड विकास पदाधिकारी दुनिया लाल यादव ने सभी रसोइयों को आगामी 19 जनवरी को बिहार सरकार के जलजीवन हरियाली अभियान कार्यक्रम के समर्थन में तथा नशा मुक्ति, बाल विवाह निषेध एवं दहेज प्रथा उन्मूलन को लेकर बनाए जानी वाली मानव श्रृंखला कार्यक्रम के दिन प्रत्येक 200 मीटर पर स्वच्छ पेयजल के साथ रहने का…

नागरिकता संशोधन कानून से भारतीयों को कोई परेशानी नहीं:- *विधान पार्षद।* हर खबर पर पैनी नजर।

विनय भूषन समस्तीपुर/विभूतिपुर:- भारतीय जनता पार्टी स्वच्छ वातावरण में लोगों को रखना चाहती है। नागरिकता संशोधन कानून के नाम पर लोगों को विपक्षी दल गुमराह कर रहे हैं। सीएए से किसी भी भारतीय को कोई परेशानी नहीं है। उक्त बातें खोकसाहा में सीएए पर आयोजित संवाद कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधान पार्षद हरि नारायण चौधरी ने रविवार को कही। उन्होंने कहा कि विपक्षी दलों का हुजूम सीएए को भारी भरकम बनाते हुए इसके नाम पर आम जनता को भरमा रही है। मंडल अध्यक्षों से आग्रह करते हुए कहा कि…

*तेज रफ्तार वाहन ने एक बुजुर्ग महिला को मारी टक्कर। हर खबर पर पैनी नजर।*

ठाकुर वरुण कुमार समस्तीपुर बिहार। समस्तीपुर:- जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के गोपालपुर पंचायत में एस०एच० 50 पर अवस्थित साईं पेट्रोल पंप से महज 20 कदम की दूरी पर एक तेज रफ्तार मारुति सुजुकी स्विफ्ट कार बीआर33एम1338 ने एक वृद्ध महिला को टक्कर मार दिया। वहीँ वृद्ध महिला की पहचान गोपालपुर गांव अंतर्गत बूढ़ी गंडक तटबंध किनारे निवासी स्वर्गीय नारायण साह की पत्नी धर्मशिला देवी उम्र 55 वर्ष के रूप में की गई। वहीँ प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार यह टक्कर इतना जबरदस्त था की महिला लगभग 20-25 फीट ऊपर उड़ गई…

*राष्ट्रीय जनता दल का सीमांचल प्रभारी बनाने पर जिले में हर्ष व उमंग का आलम है। हर खबर पर पैनी नजर।*

वन्दना झा समस्तीपुर:- जिले के स्थानीय विधायक अख्तरुल इस्लाम शाहीन को नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के द्वारा राष्ट्रीय जनता दल का सीमांचल प्रभारी बनाने पर समस्तीपुर जिला में हर्ष व उमंग का आलम है। सीमांचल प्रभारी के रूप में अख्तरुल इस्लाम शाहीन ने आज सीमांचल के अंतर्गत अररिया , किशनगंज , कटिहार आदि ज़िलों का दौरा कर वहां के जिलाध्यक्षो, विधायकों तथा राजद कार्यकर्ताओ से मुलाकात किया l उन्होंने राजद कार्यकर्ताओ को संगठन को और अधिक मजबूती व धारधार बनाने की अपील करते हुए आवश्यक निर्देश भी दिए l उन्होंने…