ठाकुर वरुण कुमार, समस्तीपुर बिहार। समस्तीपुर:- जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के अजना गांव से पुलिस ने एक लाश बरामद किया है। जिसकी पहचान गुंजन देवी उम्र19 वर्ष पति सुधीर राम के रूप में किया गया है। वहीँ प्रथम दृष्टि में ही लाश को देखने से फांसी लगाने की आशंका जताई जा रही है। मृतक के पिता बेगमपुर निवासी नरेश राम उम्र 45 वर्ष एवं माता का आरोप है कि उनके दामाद सुधीर राम और बेटी के सास-ससुर ने मिलकर मेरे बेटी को फांसी लगाकर मार दिया है। लेकिन फिलहाल…
Category: राज्य
*जल है तो हरियाली है, हरियाली है तो जीवन है:- विनय कृष्ण। हर खबर पर पैनी नजर।*
रमेश शंकर झा समस्तीपुर बिहार। समस्तीपुर:- जल जीवन हरियाली पर्यावरण के तहत जल है तो हरियाली है, हरियाली है तो जीवन है। यही कहा गया है कि जल ही जीवन है जल के बिना जीवन की कल्पना भी नहीं कर सकते हैं। परंतु इन दिनों इस वैज्ञानिक युग में कल कारखाने यातायात के साधनों में भारी वृद्धि पेड़ों की कटाई वन क्षेत्र के प्रतिशत मैं निश्चित सीमा में कमी, विलासितापूर्ण जीवन, रेडियो एक्टिविटी, परमाणु अस्त्रों का परीक्षण और सबसे बड़ी बात की जनसंख्या विस्फोटक आदि के परिणाम स्वरूप हमारा पर्यावरण…
*अंतर्राष्ट्रीय महिला टी-20 चतुरकोनिया श्रृंखला में सहायक अंपायर होंगे समस्तीपुर के लाल सुभीत। हर खबर पर पैनी नजर*
वन्दना झा समस्तीपुर बिहार। समस्तीपुर:- इंडिया, बांग्लादेश एवं थाईलैंड के बीच भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड एवं बिहार क्रिकेट संघ की मेजबानी में पटना के ऊर्जा स्टेडियम में अंतर्राष्ट्रीय स्तर की महिला टी-20 चतुरकोनिय क्रिकेट श्रृंखला में समस्तीपुर के बिहार स्टेट पैनल ग्रेड ए अंपायर सुभीत कुमार सिंह का चयन बतौर सहायक अंपायर के रूप में किया गया है। बीसीए के द्वारा जारी सूचना पर समस्तीपुर जिला क्रिकेट संघ के सचिव सोनू झा ने बताया है कि 16 से 22 जनवरी तक चलने वाली इस प्रतियोगिता में सुभीत का चयन 18 जनवरी…
रेलगाड़ी और बैल गाड़ी के टक्कर में पांच की हुई मौत, तीन घायल।
राजकुमार राय समस्तीपुर बिहार। समसतीपुर:- समस्तीपुर- खगड़िया रेल खंड पर हसनपुर रेलवे स्टेशन के एक रेलवे गुमटी पार करते समय समस्तीपुर- सहरसा पैसेंजर ट्रेन से 5 लोगों की कट जाने से हुई मौत। अधिकारी के द्वारा घटना की पुष्टि की गई है, लेकिन जगह और मरने वाले की सूची नहीं उपलब्ध करा पाया है। वहीँ मिली जानकारी के अनुसार गेटमैन गेट छोड़कर फरार हो गया है। इस घटना से इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है। अफसोस की बात यह है कि पूर्व मध्य रेलवे के समस्तीपुर मंडल के…
*मकर सक्रांति के शुभ अवसर पर डेयरी परिसर में एक सांस्कृति कार्यक्रम सह प्रतियोगता में दही खाओ इनाम पाओ प्रतियोगता का आयोजन।विजेता बने मंटून राय। हर खबर पर पैनी नजर।*
रमेश शंकर झा के साथ ठाकुर वरुण कुमार समस्तीपुर बिहार। समस्तीपुर:- जिले के मिथिला दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लिमिटेड के द्वारा प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी मकर सक्रांति के शुभ अवसर पर डेयरी परिसर में एक संस्कृति कार्यक्रम सह प्रतियोगता समारोह का आयोजन किया गया। जिसमे मुख्य अतिथि के रूप में जिला उप विकास आयुक्त वरुण कुमार मिश्रा ने विधिवत दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया। वही संघ के प्रबंध निदेशक धर्मेंद्र कुमार श्रीवास्तव आए हुए आगंतुक का स्वागत किया। इस कार्यक्रम में संघ के अध्यक्ष उमेश…
*स्वामी विवेकानंद युवा विचार मंच के द्वारा मकर संक्रांति पर गरीबों के बीच किया दही चूड़ा भोज का आयोजन। हर खबर पर पैनी नजर।*
रमेश शंकर झा समस्तीपुर:- जिले के विद्यापतिनगर प्रखंड क्षेत्र के बढ़ौना गांव में गरीब-गुरूबों व ज़रूरतमंदों के बीच मंगलवार को स्वामी विवेकानंद युवा विचार मंच की अध्यक्ष अर्पिता भारद्वाज प्रीतम ने मकर संक्रांति पर्व के अवसर पर गरीब-गुरूबों व ज़रूरतमंद परिवारों के बीच दही चूड़ा भोज का आयोजन किया। इस अवसर पर प्रीतम ने कहा की गरीब परिवारों की सेवा ही मानवता की सच्ची सेवा है। इस कार्यक्रम के मौके पर समाजसेवी अमरेश कुमार कुंवर, रुक्मिणी देवी, संतोष चौधरी, राखी कुमारी, प्रिंस कुमार, शान्वी सारा सहित इत्यादि लोग उपस्थित थे।
*सनातन रक्तदान समूह के द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन सदर अस्पताल परिसर स्थित भारतीय रेडक्रोस सोसायटी में किया गया। हर खबर पर पैनी नजर।*
वंदना झा समस्तीपुर:- जिले के सनातन रक्तदान समूह के द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन सदर अस्पताल परिसर स्थित भारतीय रेडक्रोस सोसायटी में किया गया। इस कार्यक्रम के अवसर पर 19 रक्तविरो ने रक्तदान किया। यह कार्यक्रम का आयोजन 31 वाँ सड़क सुरक्षा सप्ताह 2020 को ध्यान में रखते हुए किया गया। वहीँ सनातन रक्तदान समूह के द्वारा यह 6 महीने में लगातार 6 बार रक्तदान शिविर का आयोजन किया। इस समूह का लक्ष्य है हर महीने रक्तदान शिविर लगाकर वोलेंट्री ब्लड डोनेशन को बढ़ाना ताकि ब्लड बैंक में रक्त की…
*बेखौफ अपराधियों ने मचाया तांडव। हर खबर पर पैनी नजर।*
ठाकुर वरुण कुमार, समस्तीपुर। समस्तीपुर:- जिले में अपराधी है बेखौफ। इसी क्रम में जिले के चकमेहसी थाना क्षेत्र के माली नगर पंचायत के वार्ड 13 में बूढ़ी गंडक तटबंध के निकट बसे विनय कुमार साह 55 के घर पर दर्जनों हथियारबंद अपराधियों ने रात्रि के करीब 12:30 बजे हमला बोल दिया। मिली जानकारी के अनुसार गृह स्वामी विनय कुमार साह किराना का दुकान चलाते हैं। सपरिवार सोए हुए थे तभी दर्जनों की संख्या में हथियारबंद अपराधियों ने उनके यहां हमला बोल दिया। सभी अपराधी मुंह ढके हुए थे। जिसमें से…
*मक्के की खेतों में किया जा रहा है कीटनाशक दवा डेलिगेट का छिड़काव। हर खबर पर पैनी नजर।*
ठाकुर वरुण कुमार, समस्तीपुर बिहार। समस्तीपुर:- कृषि मंत्री बिहार सरकार प्रेम कुमार के अनुसार *फॉल आर्मी वर्म* पर नियंत्रण के लिए 15 करोड़ की योजना लागू की गई है। यह योजना सारण, गोपालगंज, सीतामढ़ी, नालंदा, वैशाली, शेखपुरा, बेगूसराय, खगड़िया, भागलपुर, सुपौल, अररिया, सिवान, मुजफ्फरपुर, शिवहर, गया, समस्तीपुर, मुंगेर, जमुई, बांका, सहरसा, पूर्णिया और कटिहार सहित 22 जिलों में चलेगी। कृषि मंत्री का कहना है कि इस योजना से इन जिलों में मक्का में *फॉल आर्मी वर्म* का नियंत्रण हो पाएगा। फॉल आर्मी वर्म का नए क्षेत्रों में भी प्रकोप होने…
*कल्याणपुर थाना एवं चकमेहसी थाना के संयुक्त छापेमारी अभियान में 562 लीटर विदेशी शराब बरामद। हर खबर पर पैनी नजर।*
ठाकुर वरुण कुमार समस्तीपुर बिहार। समस्तीपुर:- जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र में शराब कारोबारियों की खैर नहीं है, ऐसा थाना अध्यक्ष ब्रज किशोर सिंह का कहना है। इसी क्रम में थाना क्षेत्र के बरहेता गांव के मस्जिद के निकट कब्रिस्तान से गुप्त सूचना के आधार पर कल्याणपुर थाना एवं चकमेहसी थाना के संयुक्त छापेमारी अभियान में 562 लीटर विदेशी शराब बरामद कर जप्त किया गया। वहीँ कल्याणपुर थाना अध्यक्ष ब्रजकिशोर सिंह ने बताया कि उन्हें मोबाइल पर सूचना मिली कि बरहेता गांव के मस्जिद के पास कब्रिस्तान में शराब रखा…
